एक्सप्लोरर

Memory Loss: भूलने की आदत से हैं परेशान... ये टिप्स मैमोरी बूस्टर का काम करती हैं

काफी लोग भूलने की आदत से परेशान हैं. समय के साथ ये आदत बीमारी बन जाती है. कई बार रोग अल्जाइमर के रूप में भी उभरकर सामने आता है. ऐसे में लोगों को डेली रूटीन सुधारने की जरूरत है

Memory Loss Treatment: हर किसी की तमन्ना होती है कि जो एक बार देखे, पढ़े, लिखें और वो हमेशा के लिए याद रह जाये. भूलने जैसा कोई शब्द खुद के लिए ब्रेन की डिक्शनरी में न हो. मगर बहुत चाहकर भी लोग भूलना नहीं भूलते. रोजमर्रा के आइटम भी लोग भूल जाते हैं. मसलन कोई काम करना, कोई चैप्टर याद रखने में परेशानी होना जैसी तमाम दिक्कतें होती हैं. लेकिन मेमोरी को बूस्ट करने में डेली लाइफ और एक्टिविटीज जिम्मेदार होती हैं. ऐसे में ये जानने की जरूरत है कि थोड़ा ध्यान रखकर मेमोरी को बूस्ट किया जा सकता है. 

करें ओमेगा 3 का सेवन

ब्रेन को एक्टिव रखने के लिए जरूरी है कि किस चीज का सेवन किया जाए. ये देखना बहुत जरूरी है. विशेषज्ञों के अनुसार, ब्रेन को एक्टिव रखने के लिए एंटी ऑक्सीडेंट और ओमेगा 3 जैसे तत्वों का सेवन किया जाना चाहिए. इससे स्ट्रेस फ्री होने में मदद मिल सकती है. 

भ्रामरी प्राणायाम करिए

मेमोरी बूस्ट करने के लिए भ्रामरी प्राणायाम भी बेहतर होता है. इसके लिए जमीन पर या कुर्सी पर भी बैठ सकते हैं. इसके लिए कमर अकड़ी हुई बिल्कुल नहीं होनी चाहिए और खाने और प्राणायाम के बीच कम से कम 3 घंटे का अंतर होना चाहिए. 

इस तरह करें अभ्यास

इसके लिए सबसे पहले सीधे बैठना होगा. आंखों को बंद कर और दोनों हाथों की तर्जनी उंगली से कानों के छेदों को उसके ऊपर लगे फ्लैप से बंद कर लें. इस हाल में नाक से सांस लेना और छोड़ना है.लेकिन सांस लेते और छोड़ते समय हल्के गुंजन की आवाज आनी चाहिए. पूरी सांस छोड़ने के बाद कानों को खोल दें और हाथ को वापस ले आएं. आंखें जल्दबाजी में न खोलें. आवाज महसूस करें और आंखें खोल दें. इससे मेमोरी बूस्ट होने में मदद मिलेगी. 

नशा बिल्कुल न करें

एक्सपर्ट का कहना है कि नशे का सीधा संबंध दिमाग से है. नशा करने से दिमाग की क्रिया बाधित होती हैं.  इस कारण ब्रेन ठीक ढंग से काम नहीं कर पाता है. नशे के अधिक सेवन से  ब्रेन के एक्टिव सेल्स की डेथ होने लगती है. मेमोरी कमजोर होने लगती है. नशे के सेवन से बचना चाहिए.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही हो रहा है सिर में दर्द तो ये नॉर्मल नहीं है! इसके पीछे हो सकती है ये बड़ी दिक्कत

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget