एक्सप्लोरर

किसी 'औषधि' से कम नहीं है आम की गुठलियां, शरीर के कई गंभीर रोग कर सकती हैं दूर

क्या आप जानते हैं सिर्फ आम ही नहीं, इसकी गुठलियां भी बड़े काम की चीज हैं? इसमें ऐसे-ऐसे कई जबरदस्त और अद्भुत गुण छिपे हुए हैं, जिनके बारे में जानने के बाद आप अब से गुठलियों को फेंकना बंद कर देंगे. 

Mango Kernels Health Benefits: गर्मियों में आम खाना किसे पंसद नहीं होता है. इस मौसम में हर कोई इस फल का लुत्फ उठाना पसंद करता है. आमतौर पर लोग सिर्फ आम का गूदा खाते हैं और इसकी गुठलियों को कूड़ेदान में फेंक देते हैं. मगर क्या आप जानते हैं सिर्फ आम ही नहीं, इसकी गुठलियां भी बड़े काम की चीज हैं? इसमें ऐसे-ऐसे कई जबरदस्त और अद्भुत गुण छिपे हुए हैं, जिनके बारे में जानने के बाद आप अब से गुठलियों को फेंकना बंद कर देंगे. 

क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद में आम की गुठलियों को सबसे अच्छा और कारगर औषधि माना गया है. ये न सिर्फ पेट की दिक्कत दूर कर सकते हैं, बल्कि डायरिया और बवासीर जैसी बीमारियों से भी छुटकारा दिला सकते हैं. गुठलियां शरीर की कई तकलीफों को गायब कर सकती हैं, इसलिए इन्हें फेंकने के बजाय आपको इसका चूर्ण बनाकर रोजाना सेवन करना चाहिए. आम की गुठलियों में कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जैसे- पोटैशियम, सोडियम, आयरन, कॉपर, जिंक, मैग्नीशियम, कैल्शियम आदि. आइए जानते हैं आम की गुठलियों का सेवन करने से आपकी कौन-कौन सी शारीरिक समस्याएं दूर हो सकती हैं?

आम की गुठली के फायदे

1. आम की गुठली का सेवन करने से खराब कोलेस्‍ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है. 

2. अगर आप अक्सर दस्त की समस्या से परेशान रहते हैं तो आम की गुठली के चूर्ण का सेवन कर सकते हैं.

3. आम की गुठली शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का भी काम करती है. ये वायरस और बैक्टीरिया की वजह से शरीर को होने वाले नुकसानों से भी बचाती है.

4. आम की गुठली पीरियड्स के दर्द के लिए भी बहुत फायदेमंद है. अगर आपको पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा दर्द होता है तो आम की गुठली से बने चूर्ण का सेवन करना शुरू कर दें.

5. आम की गुठली हाई ब्लड प्रेशर की मरीजों को भी राहत पहुंचाती है. ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने का काम कर सकती है.

6. दातों की मजबूती के लिए भी आम की गुठली का सेवन किया जा सकता है. 

7. आम की गुठली स्किन प्रॉब्लम्स से भी छुटकारा दिला सकती है. अगर आप अक्सर पिंपल्स की समस्या से परेशान रहती हैं तो आम की गुठली से बने तेल को पिंपल्स पर लगा सकती हैं.

8. आम की गुठलियों से बने चूर्ण से पेस्ट बनाकर आप बालों में भी अप्लाई कर सकती है. इससे बालों को मजबूती तो मिलेगी ही, साथ ही डैंड्रफ से भी छुटकारा मिल जाएगा.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Lemon Peel: सिर्फ नींबू नहीं, इसके छिलके में भी छिपे हैं कई गुण, आप इन कामों में कर सकते हैं इसका इस्तेमाल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget