एक्सप्लोरर

लोग क्यों करते हैं सुसाइड? इन संकेतों से समझ सकते हैं अपने करीबी के दिल का हाल

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा की मौत हो गई है. अनिल अरोड़ा ने छत से कूद कर आत्महत्या कर ली. एक बार फिर आत्महत्या को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर लोग इस तरह का कदम क्यों उठाते हैं.

Malaika Arora Father Commits Suicide: बॉलीवुड जगत से एक और दुख भरी खबर सामने आई है. बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा की मौत हो गई है. अनिल अरोड़ा ने बुधवार को छत से कूद कर आत्महत्या कर ली. घटना सुबह 9 की बताई जा रही है. इस खबर की जानकारी मिलने के बाद से ही मलाइका का परिवार और उनके जानने वाले सदमे में हैं. हर कोई इसी बात को लेकर स्तब्ध है कि आखिर मलाइका के पिता ने जिंदगी खत्म कर देने जैसा बड़ा कदम क्यों उठाया. 

बताया जा रहा है कि अनिल अरोड़ा कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. सुसाइड से पहले उनके मन में क्या चल रहा है, इसकी भनक तक किसी को नहीं लगी. अनिल अरोड़ा ही नहीं देश में आत्महत्या (Suicide) के मामले बढ़ते जा रहे हैं. उनके इस कदम को करीबी भी नहीं समझ पाते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर लोग सुसाइड क्यों करते हैं. सुसाइड से पहले उनके मन में क्या चल रहा है, इसे कैसे समझें...

यह भी पढ़ें: लंबे समय तक कुर्सी पर बैठकर करते हैं काम तो हो जाएं सावधान, इन अंगों को नुकसान पहुंचा रहा है Sedentary Job

लोग क्यों करते हैं सुसाइड
एक्सपर्ट्स का कहना है कि आत्महत्या करने का विचार किसी तरह की मानसिक बीमारी नहीं है. इसके पीछे डिप्रेशन, तनाव, बाइपोलर डिसऑर्डर, पर्सनालिटी डिसऑर्डर और अचानक किसी घटना का दिमाग पर असर जैसे कई कारण हैं. इस समस्या से जूझने वाले अक्सर उदास रहते हैं और उनके मन में हर वक्त नकारात्मक ख्याल आते हैं. कई बार ये लोग खुद को इतना असहाय महसूस करते हैं कि उनके मन में सुसाइड का ख्याल आने लगता है.

यह भी पढ़ें:आप भी आंखों को खूबसूरत दिखाने के लिए यूज करते हैं कॉन्टैक्ट लेंस? जान लीजिए ये कितना खतरनाक

सुसाइड करने से पहले संकेत

1. जरूरत से ज्यादा और बात-बात पर गुस्सा करना.
2. हमेशा उदास रहना
3. मूड स्विंग होना
4. भविष्य को लेकर एक डर बना रहना
5. नींद न आना
6. गंभीर तनाव और डिप्रेशन के बीच भी अचानक से बिल्कुल शांत रहना.
7. ऐसे लोग हमेशा अकेले रहना पसंद करते हैं, किसी सामाजिक गतिविधि से बचते हैं.
8. किसी भी काम में दिलचस्पी नहीं रह जाती है.
9. व्यवहार में अचानक से बदलाव आ जाता है.
10. परिवार या दोस्तों को बिजनेस में शामिल करना, वसीयत बनाना, सुसाइड नोट लिखना, बंदूक या जहर जैसी चीजें तलाशना.
11. आत्महत्या के बारें में सोचने वाले 50 से 75 परसेंट लोग इसका जिक्र फ्रेंड्स या फैमिली या किसी रिलेटिव से जरूर करते हैं.

यह भी पढ़ें: गर्म और ठंडा एक साथ खाने से क्या वाकई में कमजोर हो जाते हैं दांत? ये है सच

क्या किसी को सुसाइड करने से रोका जा सकता है
एक्सपर्ट्स का कहना है कि आत्महत्या को रोका नहीं जा सकता है लेकिन आत्महत्या से पहले आने वाले विचारों और संकेतों को समझकर सही समय पर सही कदम उठाया जा सकता है. रिसर्च बताते हैं कि आत्महत्या रोकने का सबसे अच्छा तरीका इसके संकेतों, डिप्रेशन और डिसऑर्डर के लक्षणों को पहचानकर उस इंसान का इलाज कराना है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :

Anemia In Women's: भात में खून की कमी से जूझ रहीं 40% महिलाएं, जानें क्या

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Increasing Cases of Dengue Virus: महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
Junk Food Ban Near Schools: बच्चों में बढ़ते मोटापे को रोकने के लिए बड़ा कदम, स्कूलों के पास जंक फूड बैन
बच्चों में बढ़ते मोटापे को रोकने के लिए बड़ा कदम, स्कूलों के पास जंक फूड बैन
Smartwatch Cancer Risk: क्या स्मार्टवॉच पहनने से होता है कैंसर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
क्या स्मार्टवॉच पहनने से होता है कैंसर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
Unnecessary Blood Tests: क्या आप भी बार-बार कराते हैं ब्लड टेस्ट? जानें नुकसान
क्या आप भी बार-बार कराते हैं ब्लड टेस्ट? जानें नुकसान

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget