एक्सप्लोरर

मैदा को क्यों कहा जाता है 'सफेद जहर'? इसे क्यों नहीं खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

Maida Side Effects: प्रोसेसिंग के दौरान मैदे से चोकर और जर्म्स रिमूव कर दिए जाते हैं. जिसकी वजह से इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और फाइबर नष्ट हो जाते हैं.

Fine Flour Health Risk:आजकल बड़ी संख्या में लोग नूडल्स, पिज्जा, समोसा, नान और मोमोज के रूप में धड़ल्ले से मैदे का सेवन कर रहे हैं. ज्यादातर स्ट्रीट फूड, जंक फूड और फास्ट फूड को बनाने के लिए मैदे का ही इस्तेमाल किया जा रहा है. मैदा एक रिफाइंड आटा होता है, जिसे 'सफेद जहर' कहना गलत नहीं होगा. मैदे से बनी चीजें खाने वाले लोग भी इस बात से वाकिफ हैं कि इससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है. लेकिन फिर भी वे खाते हैं, क्योंकि इससे बनने वाले फूड आइटम्स मसालेदार और स्वादिष्ट होते हैं. यानी कि लोग स्वाद के चक्कर में स्वास्थ्य को ताख पर रख देते हैं. आइए जानते हैं मैदे को सेहत के लिए इतना खतरनाक क्यों माना जाता है.

प्रोसेसिंग के दौरान मैदे से चोकर और जर्म्स रिमूव कर दिए जाते हैं. जिसकी वजह से इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और फाइबर नष्ट हो जाते हैं. मैदे में कार्बोहाइड्रेट होता है. इसमें प्रोटी की मात्रा बहुत कम होती है. सिर्फ इतना ही नहीं, इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी हाई होता है, जिसके कारण डायबिटीज के मरीज इसका सेवन नहीं कर सकते. क्योंकि ये ब्लड शुगर लेवल को अचानक बढ़ा सकता है. गेहूं के आटे में जितना पोषण होता है, उतना पोषण मैदे में नहीं होता. 

मैदे में होते हैं हानिकारक केमिकल्स

आजकल मैदा फैक्टरियों में बनाया जा रहा है. गहरा सफेद रंग देने के लिए बेंजॉयल पेरोक्साइड जैसे हानिकारक केमिकल्स से मैदे को ब्लीच किया जाता है. यही नहीं, मैदे को ज्यादा सॉफ्ट बनाने के लिए 'एलोक्सन' नाम का एक केमिकल डाला जा रहा है. जब आप ऐसे मैदे का सेवन करते हैं, तो ये केमिकल आपके शरीर में प्रवेश करके स्वास्थ्य को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाते हैं. 

डाइजेस्ट होने में लगता है इतना वक्त

वैसे तो मैदे को डाइजेस्ट होने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है. हालांकि अलग-अलग लोगों में इसका डाइजेशन टाइम अलग-अलग देखा जाता है. साबुत अनाज या हाई फाइबर वाले फूड आइटम्स की तुलना में मैदे जल्दी पच जाते हैं. मैदा को डाइजेस्ट होने में लगभग 2-4 घंटे लगते हैं.

क्या हैं नुकसान?

मैदा को मानव स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल फायदेमंद नहीं माना जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसे खाने से शरीर को पोषण नहीं मिलता. इसका सीधा प्रभाव इम्यूनिटी पर पड़ता है और अगर इम्यूनिटी कमजोर हो गई तो शरीर कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकता है. 
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च के मुताबिक, ज्यादा मैदा खाने से दिमाग पर बुरा असर पड़ता है. सोचने और समझने की कैपिसिटी कमजोर पड़ने लगती है. भविष्य में डिमेंशिया की बीमारी हो सकती है. हड्डियां कमजोर होने लगती हैं. अगर आप ज्यादा मात्रा में मैदे का सेवन करते हैं तो आगे चलकर आपको हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, मोटापा और दिल की बीमारी हो सकती है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: बीमार पत्नी से पति ने पूछी आखिरी इच्छा, महिला ने मांगा कुछ ऐसा, जिसे सुनकर टूट गया पति का दिल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
Personal Hygiene Tips: प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget