एक्सप्लोरर

क्या दोपहर होते-होते आपकी भी एनर्जी हो जाती है डाउन, मौसम की मार है या शरीर में किसी कमी के संकेत?

अगर गर्मियों में दोपहर होते-होते थकान, सुस्ती या आलस होने लगती है, तो ये सिर्फ मौसम की वजह से नहीं है. शरीर में विटामिन D, B12 या आयरन की कमी की वजह से भी ऐसा हो सकता है.

Summer Afternoon Fatigue Causes: गर्मी के मौसम में सुबह ऑफिस या काम की शुरुआत जोश से करते हैं लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता है शरीर थकने लगता है. दोपहर आते-आते आलस, भारीपन और नींद-सी महसूस होने लगती है. अगर आपके साथ भी ऐसा रोज-रोज हो रहा है, तो इसे सिर्फ गर्मी या थकान मानकर इग्नोर न करें. हो सकता है, ये आपके शरीर में किसी जरूरी पोषक तत्व की कमी का संकेत हो.

दरअसल, दोपहर में लगातार सुस्ती, भारीपन, नींद आना या एनर्जी गिरना सिर्फ बाहर की गर्मी की वजह से नहीं होता है. ये आपकी डाइट से जुड़ा हो सकता है. आइए जानते हैं इसका कारण और उपाय...

दोपहर में थकान के लिए क्या सिर्फ गर्मी जिम्मेदार

गर्मियों में शरीर से काफी ज्यादा पसीना बाहर आता है, जिससे पानी और मिनरल्स की कमी हो जाती है. इससे कमजोरी, चक्कर और थकावट महसूस होती है, लेकिन अगर आप ठीक से खाना खा रहे हैं, पानी पी रहे हैं और फिर भी दोपहर में डाउन फील कर रहे हैं तो समझ जाएं कि मामला सिर्फ मौसम का नहीं है. 

क्या विटामिन या आयरन की कमी का संकेत

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, बार-बार थकान, चक्कर या लो एनर्जी का एक बड़ा कारण आयरन, विटामिन D या विटामिन B12 की कमी हो सकता है. ये शरीर को एनर्जी देने वाले बेसिक न्यूट्रिएंट्स हैं. इनकी कमी से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और थकान (Tiredness) जल्दी लगती है.

गलत खानपान का असर

अगर आप सुबह सिर्फ चाय-बिस्किट या कार्ब से भरा नाश्ता करते हैं, तो ब्लड शुगर तेजी से ऊपर जाकर फिर गिरता है. इसका नतीजा दोपहर तक एनर्जी गिर जाती है. सही प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट वाली डाइट दिनभर की एक्टिवनेस में मदद करती है.

नींद पूरी नहीं तो भी दिखेगा असर

6–8 घंटे की अच्छी नींद ना मिले तो दिन में आलस, सिर भारी और ध्यान न लगने जैसे लक्षण दिखते हैं. खासकर गर्मियों में नींद की क्वालिटी और भी ज्यादा प्रभावित होती है. इसका असर दिन में जल्दी थकान के तौर पर देखने को मिल सकता है.

दिनभर एक्टिव रहने के लिए क्या करें

सुबह का नाश्ता मिस ना करें, उसमें प्रोटीन जरूर शामिल करें, जैसे अंडा, मूंग दाल, दूध

दिनभर पानी पीते रहें, पसीने से मिनरल्स की भरपाई के लिए नींबू पानी या नारियल पानी लें.

ज्यादा मीठा और प्रोसेस्ड फूड से बचें.

जरूरी हो तो डॉक्टर से विटामिन और आयरन की जांच करवाएं.

लंच के बाद कुछ देर टहलें या हल्की स्ट्रेचिंग करें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
Dengue Outbreak in Mumbai: बारिश के साथ बढ़ा बीमारियों का खतरा! मुंबई में डेंगू-स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़े
बारिश के साथ बढ़ा बीमारियों का खतरा! मुंबई में डेंगू-स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़े
Fiber Rich Foods : बिना सलाद खाए फाइबर कैसे बढ़ाएं? रोज के खाने में इन 4 देसी चीजों को मिलाकर पेट रखें एकदम साफ
बिना सलाद खाए फाइबर कैसे बढ़ाएं? रोज के खाने में इन 4 देसी चीजों को मिलाकर पेट रखें एकदम साफ
India-UK Trade Deal: यूके से कौन-कौन सी दवाएं आयात करता है भारत, जानें अब कितना कम हो जाएगा इनका दाम?
यूके से कौन-कौन सी दवाएं आयात करता है भारत, जानें अब कितना कम हो जाएगा इनका दाम?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT online Courses: घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
AI Intimacy Survey: AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
Embed widget