एक्सप्लोरर

Intermittent Fasting: डाइटिंग के लिए मिला इंटरमिटेंट फास्टिंग से भी सेफ और असरदार तरीका, बस करना होगा यह काम

Low Calorie Diet: इंटरमिटेंट फास्टिंग का काफी क्रेज है, लोग इसको तेजी से अपना रहे हैं. हालांकि, एक्सपर्ट बताते हैं कि लो-कैलोरी डाइट और समय पर खाना इससे ज्यादा फायदेमंद है, चलिए बताते हैं कैसे.

आजकल वजन घटाने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग (Intermittent Fasting) को बहुत लोग अपनाते हैं. इसे एक आसान तरीका माना जाता है, लेकिन हाल ही में आई एक स्टडी ने चौंकाने वाला दावा किया है. रिसर्च के मुताबिक, इंटरमिटेंट फास्टिंग से हार्ट हेल्थ को नुकसान पहुंच सकता है और कार्डियोवैस्कुलर डिजीज (हृदय रोग) से मौत का खतरा 135 प्रतिशत तक बढ़ सकता है.

फेमस डायबिटोलॉजिस्ट डॉ. अनुप मिश्रा का कहना है कि कई लोग मानते हैं कि फास्टिंग से वजन आसानी से घटता है, लेकिन यह पोषण के नजरिए से सही नहीं है. लंबे समय तक खाना न खाने से शरीर को जरूरी न्यूट्रिशन नहीं मिलता और इससे शरीर पर निगेटिव असर पड़ सकता है.

क्या है इंटरमिटेंट फास्टिंग?

इंटरमिटेंट फास्टिंग वजन घटाने का एक तरीका है जिसमें लोग एक निश्चित समय तक खाना नहीं खाते और सिर्फ कुछ घंटों की विंडो में भोजन करते हैं. उदाहरण के लिए, 16 घंटे का फास्ट और 8 घंटे का ईटिंग पीरियड. इसमें ध्यान कैलोरी पर नहीं बल्कि खाने के टाइम पर दिया जाता है.

इंटरमिटेंट फास्टिंग से जुड़ी चिंताएं

डॉ. मिश्रा का कहना है कि इंटरमिटेंट फास्टिंग को बिना सोचे-समझे अपनाना सही नहीं है.

  • जिन लोगों को हार्ट डिज़ीज़, स्ट्रोक, किडनी फेल्योर, डायबिटीज़ जैसी बीमारियां हैं, उनके लिए यह खतरनाक हो सकता है.
  • ऐसे मरीज जो कई दवाइयां ले रहे हैं, उन्हें फास्टिंग के दौरान लो शुगर की समस्या हो सकती है.

इसलिए इसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी है.

उन्होंने एक केस शेयर किया जिसमें 58 साल की एक महिला, जिनका वजन 98 किलो था और जिन्हें 15 साल से टाइप-2 डायबिटीज़ थी, इंटरमिटेंट फास्टिंग करने लगीं. उनके ब्लड शुगर का स्तर कभी बहुत नीचे चला जाता तो कभी बहुत ऊपर चला जाता. लगातार असंतुलित शुगर लेवल ने उनके शरीर को और नुकसान पहुंचाया.

वजन घटाने का सही तरीका

एक्सपर्ट के मुताबिक, वजन घटाने के लिए सबसे अच्छा तरीका है.

  • लो-कैलोरी डाइट यानी कम तेल-मसाले वाला संतुलित भोजन.
  • समय पर खाना और नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का भोजन सही समय पर लेना.
  • जंक फूड और मीठे पेय से दूरी बनाना.
  • व्यायाम और नियमित शारीरिक गतिविधि पर ध्यान देना.

डॉ. मिश्रा का कहना है कि लो-कैलोरी डाइट और समय पर भोजन करना, इंटरमिटेंट फास्टिंग से ज्यादा फायदेमंद और सुरक्षित है. इससे शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और हार्ट हेल्थ पर भी कोई खराब असर नहीं पड़ता. इंटरमिटेंट फास्टिंग हर किसी के लिए सही नहीं है. खासकर हार्ट, डायबिटीज़ और किडनी से जुड़े मरीजों के लिए यह खतरनाक हो सकता है. वजन घटाने के लिए बेहतर है कि लोग डॉक्टर की सलाह लें, संतुलित और लो-कैलोरी डाइट अपनाएं और समय पर खाना खाएं. यही तरीका लंबे समय तक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मददगार है.

इसे भी पढ़ें- खराब कॉर्निया ट्रांसप्लांट कराकर भी देख सकेंगे नेत्रहीन, डॉक्टरों ने ढूंढ निकाला कमाल का फॉर्म्युला

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cancer Drug kerala Case : दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
Swiggy पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों की शिकायतों के बाद जारी किए 9 नोटिस
Swiggy पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों की शिकायतों के बाद जारी किए 9 नोटिस
Alcohol Based Drug: 12% से अधिक अल्कोहलिक दवाओं पर सरकार सख्त, डॉक्टर की पर्ची और लाइसेंस के बिना नहीं होगी बिक्री  
12% से अधिक अल्कोहलिक दवाओं पर सरकार सख्त, डॉक्टर की पर्ची और लाइसेंस के बिना नहीं होगी बिक्री  
NPPA New Drug Prices: ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हार्ट समेत 39 नई दवाओं की कीमतें तय, सरकार ने जारी किया आदेश
ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हार्ट समेत 39 नई दवाओं की कीमतें तय, सरकार ने जारी किया आदेश

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget