एक्सप्लोरर

इस खतरनाक बीमारी की दवा लिवर को रखती है हेल्दी, नई रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला सच

Liver Protection Drug: मेटफॉर्मिन नाम की एक दवाई है, जिसे डायबिटीज के लिए लिया जाता था. लेकिन नई रिसर्च बताती है कि, अब इसे लिवर की समस्या के लिए भी लिया जा सकता है.

Liver Protection Drug: कभी-कभी एक दवा सिर्फ एक बीमारी के लिए नहीं, बल्कि कई दूसरी गंभीर समस्याओं से भी बचा सकती है. ऐसा ही कुछ देखने को मिला है डायबिटीज़ की पुरानी और भरोसेमंद दवा मेटफॉर्मिन के साथ. सालों से यह दवा ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए इस्तेमाल होती रही है, लेकिन नई रिसर्च यह बता रही है कि मेटफॉर्मिन लिवर की समस्या को नियंत्रित करेगी, साथ ही डिलीरियम जैसे खतरनाक मानसिक रोगों से भी बचाव कर सकती है और जीवन को लंबा बना सकती है. 

ये भी पढ़े- ये 35 दवाएं सरकार ने कर दीं बेहद सस्ती, जानें किन बीमारियों में देती हैं राहत?

मेटफॉर्मिन क्या है?

मेटफॉर्मिन एक सामान्य दवा है जो टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों को दी जाती है. यह दवा ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करती है. यह लंबे समय से सुरक्षित रूप से उपयोग में लाई जा रही है और लाखों मरीजों को इससे फायदा हुआ है.

नई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

अब वैज्ञानिकों ने एक नई रिसर्च में पाया है कि, मेटफॉर्मिन केवल ब्लड शुगर ही नहीं, बल्कि डिलीरियम नामक गंभीर मानसिक स्थिति के खतरे को भी कम कर सकती है.डिलीरियम एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति अचानक से भ्रमित हो जाता है, ध्यान केंद्रित करने में परेशानी होती है और मानसिक स्थिति अस्थिर हो जाती है. यह खासतौर पर अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग मरीजों में देखने को मिलती है और कई बार यह जानलेवा भी हो सकती है.

रिसर्च में क्या सामने आया?

हाल ही में 1,404 लोगों पर की गई एक स्टडी में यह देखा गया कि, जिन डायबिटीज़ मरीजों ने मेटफॉर्मिन का सेवन किया था, उनमें डिलीरियम का खतरा कम था. यह रिसर्च इस बात की तरफ इशारा करती है कि, मेटफॉर्मिन केवल शुगर कंट्रोल के लिए ही नहीं, बल्कि दिमागी स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और मृत्यु के जोखिम को कम करने में भी कारगर हो सकती है.

अन्य स्वास्थ्य लाभ भी सामने आए

पहले भी कुछ रिसर्च में यह सामने आया है कि, मेटफॉर्मिन उम्र बढ़ने से जुड़ी समस्याओं, जैसे डिमेंशिया यानी भूलने की बीमारी को भी रोक सकती है. इसके अलावा, यह दवा कई तरह की जानलेवा बीमारियों से मौत के खतरे को कम कर सकती है.

क्या मेटफॉर्मिन सभी के लिए फायदेमंद है?

यह दवा कई लोगों के लिए कारगर साबित हो रही है, लेकिन हर मरीज की जरूरत अलग होती है. इसलिए किसी भी दवा को लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी है. मेटफॉर्मिन का सेवन तभी करना चाहिए जब यह आपके ट्रीटमेंट प्लान में शामिल हो.

स्वस्थ जीवनशैली भी है जरूरी

डायबिटीज़ को नियंत्रित रखने के लिए केवल दवा ही नहीं, बल्कि हेल्दी लाइफस्टाइल भी जरूरी है. संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तनाव को कम करना, अच्छी नींद लेना और समय-समय पर ब्लड शुगर की जांच करना फायदेमंद होता है.

ये भी पढ़ें: गैस की वजह से दर्द या हार्ट अटैक? समझें दोनों में अंतर, जो समझ नहीं पाते लोग

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget