एक्सप्लोरर

इमली खाने में तो बहुत चटपटा लगता है, लेकिन इन लोगों को भूल से भी नहीं करना चाहिए इमली का सेवन

इमली तो खाने में खूब बढ़िया लगता है लेकिन अगरआप रोजाना 10 ग्राम से ज्यादा इमली का सेवन कर लेते हैं तो ये कई समस्याएं खड़ी कर सकता है..जानिए इसके बारे में

Side Effect Of Eating Tamarind: इमली का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. जाहिर सी बात है इसका स्वाद इतना चटपटा और खट्टा है कि कोई भी इसे खाने के लिए बेचैन हो सकता है.खासकर महिलाओं को इमली खूब पसंद आती है वैसे तो इसका इस्तेमाल सूप, सांभर में स्वाद के लिए किया जाता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा इसका इस्तेमाल हानिकारक प्रभाव छोड़ सकता है. ज्यादातर लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं है. रोजाना 10 ग्राम इमली का सेवन सुरक्षित है लेकिन स्वाद के चलते जो इसका सेवन ज्यादा मात्रा में कर लेते हैं तो उसका साइड इफेक्ट शरीर पर दिखने लगता है. इसके अलावा कुछ मेडिकल कंडिशन में भी इमली के सेवन से परहेज करनै चाहिए...आइए जानते हैं किन लोगों को इमली नहीं खानी चाहिए और इससे शरीर पर क्या प्रभाव पड़ सकता है.

दांतों में हो सकती है दिक्कत- ऐसे लोग जिनको दातों की समस्या है, उन्हें इमली का सेवन नहीं करना चाहिए. इमली के सेवन करने से दांतों की बनावट खराब हो सकती है. इसके अलावा दांत के इनेमल को नुकसान पहुंच सकता है. जी हां दांतों के इनेमल में एसिड कंपोनेंट के कारण जंग लगने की संभावना हो सकती है.

एलर्जी की समस्या- बहुत ऐसे लोग हैं जिन्हें इमली बहुत ज्यादा पसंद है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे एलर्जी भी हो सकती है, एलर्जी इमली के सबसे आम नुकसान में से एक है. इसे खाने के बाद दाद, खुजली, सूजन,उल्टी सांस की तकलीफ जैसी समस्याएं हो सकती है.

पाचन संबंधी दिक्कतें- इमली खट्टी यानी के एक एसिडिक फल है. इमली में टैनिन और अन्य योगिक होते हैं जो पाचन को मुश्किल बना सकते हैं. जब इसे खाते हैं तो पेट में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में एसिड का स्तर बढ़ जाता है.पेट फूलने लगता है.एसिड रिफ्लेक्स जैसी पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती है इसलिए बेहतर होगा इससे दूरी बनाए रखें.

दवाओं के असर को प्रभावित- कुछ मेडिकल कंडीशन जैसी अगर आप कोई दर्द निवारक दवा ले रहे हैं या नॉन स्टेरॉयडल anti-inflammatory दवाई ले रहे हैं, तो इमली का सेवन बिल्कुल ना करें नहीं तो इन दवाओं के असर को इमली प्रभावित कर सकती है.

डायबिटीज और प्रेगनेंसी में दिक्कत- इमली का अधिक सेवन ब्लड शुगर लेवल कम कर सकता है शुगर के रोगी अगर पहले से डायबिटीज की कोई दवा का सेवन कर रहे हैं तो इमली का सेवन करने से बचना चाहिए. इसके अलावा गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी इमली खाने की मनाही होती है क्योंकि इमली का नाम गरम खाद्य में शुमार होता है जो शरीर में गर्मी पैदा कर सकता है जिससे भ्रूण को नुकसान पहुंच सकता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें-

Pulses for Weight Loss: अब वजन कम करना होगा आसान, बस खाने में प्रोटीन से भरपूर इन दाल को कर लें शामिल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Transmissible Cancer: मछलियों में फैला दुर्लभ कैंसर, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता
मछलियों में फैला दुर्लभ कैंसर, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता
Spider Veins: आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
Cervical Precancer Drug: सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
Egg Freezing VS IVF Treatment: मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें
मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें

वीडियोज

Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget