एक्सप्लोरर

नहाने से पहले या बाद में? जानिए हेल्थ के हिसाब से शरीर पर कब लगाना चाहिए तेल

सर्दियों के मौसम में तेल की मालिश एक अलग ही आराम शरीर को प्रदान करती है. मालिश से न सिर्फ ब्लड सरकुलेशन अच्छा होता है बल्कि शरीर को कई फायदे पहुंचते हैं.

तेल मालिश वैसे हर मौसम में पसंद की जाती है. लेकिन, अगर ये ठंड का मौसम हो तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है. शरीर पर तेल की मालिश करने से ये हमारी हड्डियों तो मजबूती होती ही है साथ ही मांसपेशियां भी अच्छी रहती हैं. भारत में तेल मालिश की परंपरा सदियों पुरानी है. आयुर्वेद में भी शरीर पर तेल की मालिश करने के कई तरीके और फायदे बताए गए हैं.

तेल मालिश से हमारी त्वचा में ग्लो आता है और डेड सेल्स बाहर निकलते हैं और नई कोशिकाओं का निर्माण होता है. अक्सर तेल मालिश को लेकर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि मालिश कब करनी चाहिए? कुछ लोग नहाने से पहले तेल से मसाज करवाते हैं तो वहीं, कुछ नहाने के बाद यह करते हैं. लेकिन, सही तरीका क्या है ये जानते हैं.

शरीर के हिसाब से तेल की मालिश नहाने से पहले या नहाने के बाद में करने से अलग-अलग फायदे हर व्यक्ति को मिलते हैं. लेकिन, आयुर्वेद के अनुसार देखें तो तेल की मालिश हमेशा नहाने से पहले करनी चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि तेल मालिश करने से बॉडी गर्माहट में आ जाती है और इससे नहाते वक्त हमारे शरीर पर विपरीत असर नहीं पड़ता. ध्यान रखें नहाने और तेल मालिश के बीच जरूर कुछ मिनट का गैप रखें. नहाने के बाद केवल वे लोग तेल मसाज करें जिनकी स्किन ड्राई है. 

-अगर कोई व्यक्ति नहाने से पहले तेल की मालिश करने के बजाय बाद में शरीर पर तेल लगाता है तो इससे शरीर में धूल और मिट्टी के कण चिपक सकते हैं. इससे शरीर के पोर्स बंद होने लगते हैं और यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है.

-अगर आप नहाने के बाद तेल लगाते हैं तो आपका चेहरा सामने वाले व्यक्ति पर एक अच्छा इम्प्रैशन नहीं डालता. साथ ही शरीर से स्मैल आने का खतरा भी रहता है

-अगर आप नहाने के बाद तेल लगाते हैं तो इससे कपड़े तो खराब होंगे ही साथ ही आपको और रैशेज और खुजली की समस्या हो सकती है

फायदे

नहाने से पहले शरीर पर गर्म तेल की मालिश करने से टॉक्सिन्स बाहर निकले जाते हैं जो नहाते वक़्त धुल जाते हैं
हड्डियां मजबूत होती है
ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है
एजिंग साइन नहीं दिखते

 
कौन-सा तेल सबसे बेहतर

वैसे बदलते वक्त के साथ इन दिनों कई तेल बाजार में मालिश के लिए उपलब्ध है. लेकिन, पीढ़ियों से चले आ रहे सरसों के तेल से मालिश करने पर शरीर को कई लाभ मिलते हैं. भारत में आज भी ज्यादातर घरों में इसी तेल से मालिश की जाती है. यह तेल हड्डियों, मांसपेशियों और बालों के लिए लाभकारी है. वहीं, त्वचा पर ग्लो लाने के लिए आप जैतून और नारियल के तेल की मालिश कर सकते हैं.

यह भी पढ़े:

Beauty Tips: सिर्फ हीरो-हिरोइन थोड़े न जवान दिख सकते हैं, इस फॉर्मूले को फॉलो कीजिए आप भी जवान दिखेंगे

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 
केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स
केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget