एक्सप्लोरर

अगर एकदम से शराब पीना छोड़ दिया तो हो सकती है परेशानी, जानिए फिर क्या है सही तरीका?

रिपोर्ट्स बताती हैं कि अधिक मात्रा में शराब का सेवन करना हमारे शरीर के लिए हानिकारिक है. इससे हृदय, कैंसर, लिवर, किडनी या दिमाग संबंधित बीमारियां हो सकती हैं.

लत शब्द जिस भी चीज के पीछे जुड़ जाए वह हमारे शरीर के लिए हानिकारक होता है. फिर चाहे ये पढ़ाई की लत हो या फिर शराब की. जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज को ग्रहण करना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है. अक्सर आपने सार्वजनिक जगहों पर पोस्टर, बैनर के माध्यम से यह बात जरूर पढ़ी होगी कि शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक है. बड़े-बड़े अक्षरों में लिखे होने के बावजूद भी लोग टल्ली होकर शराब पीते हैं. वे शराब के दुष्प्रभाव से बेखौफ होकर नशे में सुध-बुध खोए रहते हैं. कई लोग ऐसे हैं जो शराब के दुष्प्रभाव या शरीर पर हो रहे इसके नकारात्मक प्रभाव को समय पर समझ जाते हैं और शराब से छुटकारा पाना चाहते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि यदि किसी व्यक्ति को शराब की अतीत में आदत रही हो और वह अचानक शराब छोड़ दें तो इससे उसके शरीर पर क्या असर पड़ेगा? अगर नहीं, तो आज इस लेख के माध्यम से हम आपको इस विषय में जानकारी देंगे.

दरअसल, ये सिर्फ शराब के साथ नहीं है. व्यक्ति को चाहे अतीत में किसी भी चीज की लत रही हो अगर वह अचानक बिना डॉक्टर के परामर्श के उससे छुटकारा पाने की कोशिश करता है तो इससे उसके स्वास्थ पर गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं. इसे ऐसे समझिए कि यदि किसी व्यक्ति को दिन में 5 बार चाय पीने की आदत हो और वह अचानक दिन में सिर्फ एक बार चाय पिए तो उसे इससे घबराहट, बेचैनी आदि स्वास्थ्य समस्याएं होने लगेंगी। ऐसा इसलिए क्योकि शरीर को अतीत में उस चीज की लत रही है.

1 दिन में केवल इतने ड्रिंक पचा सकता है शरीर

जसलोक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के जनरल मेडिसिन कंसलटेंट डॉ शकीरा के मुताबिक, हमारा शरीर 1 घंटे में केवल एक ड्रिंक को पचा सकता है. पूरे दिनभर में हमारा शरीर केवल 3 ड्रिंक को डाइजेस्ट कर सकता है. यदि कोई व्यक्ति इसके बाद भी ड्रिंक करता है तो उसे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. ये स्वास्थ्य समस्याएं एकदम सामने नहीं आती लेकिन धीरे-धीरे ये शरीर को अंदर से खोकला कर देती हैं.

अचानक पेग लेना बंद किया तो हो सकता है ये 

ध्यान दें, अगर आप शराब या सिगरेट छोड़ने का मन बना चुके हैं और इसके लिए मानसिक रूप से तैयार हैं तो सबसे पहले एक डॉक्टर की सलाह जरूर लें. क्योंकि आपके शरीर को लंबे समय तक अतीत में शराब या सिगरेट की आदत रही है और अचानक इसे छोड़ने पर आपका बॉडी मैकेनिज्म बिगड़ सकता है और आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं. डेली स्टार के मुताबिक यदि कोई व्यक्ति अचानक शराब का सेवन बंद कर देता है तो उसके शरीर में ये प्रभाव देखने को मिलते हैं.

नींद न आना
 हार्ट बीट बढ़ना
 भूख में कमी
 इमोशनल हो जाना 
ब्लड प्रेशर का अचानक बढ़ना 
थकान और घबराहट होना
 चिड़चिड़ापन 
एक जगह फोकस न कर पाना
 डिप्रेशन की समस्या
 सिर दर्द आदि


इसमें कोई संदेह नहीं है कि शराब छोड़ने से हमारे शरीर को कई सारे लाभ मिलते हैं. लेकिन, ध्यान देने योग्य बात ये कि यदि बिना डॉक्टर के परामर्श के आप अपनी  खराब आदत को छुड़ाने का प्रयत्न करते हैं तो आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं. इसलिए हमेशा शराब-सिगरेट छोड़ने से पहले डॉक्टर को संपर्क करें और चरणबद्ध तरीके से उनके द्वारा बताए गए तरीकों को अमल करके इस खराब आदत को दूर करें. किसी भी आदत को टाटा बाय बाय करने से पहले आपको मानसिक तौर पर तैयार होना होगा और खुद पर कंट्रोल रखना होगा.


शराब छोड़ने के कितने दिन बाद नॉर्मल हो जाएगा शरीर

हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि एक व्यक्ति की उम्र, वजन और शराब पीने की हैबिट पर ये निर्भर करता है कि उसका शरीर कितने जल्दी स्वस्थ या सही रिस्पांस करने लगेगा। इसे ऐसे समझिए कि यदि कोई व्यक्ति लंबे समय से शराब का सेवन कर रहा है तो उसके शरीर को नॉर्मल होने में अधिक समय लगेगा जबकि यदि कोई व्यक्ति पिछले 6 महीने से शराब का सेवन कर रहा है तो उसका शरीर जल्दी डिटॉक्सिफाई हो जाएगा और सही रिस्पांस करने लगेगा.

यह भी पढ़ें:

Health Tips: खानपान में शामिल करें ये चीजें, बीपी रहेगा एकदम नॉर्मल

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
Cervical Pain: ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह
ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह
COVID-19 Cases: आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget