एक्सप्लोरर

हर घर में मिलने वाली दवा में जानलेवा वायरस का सच!

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक ऐसा मैसेज वायरल हो रहा है जिससे जुड़ा दावा भारत में हर घर से जुड़ा है. ये दावा बुखार उतारने वाली गोली पैरासीटामॉल को लेकर है. सोशल मीडिया पर दावा है कि इस दवा में दुनिया का सबसे खतरनाक वायरस आ चुका है.

फेसबुक से लेकर वॉट्सऐप तक पैरासीटामॉल दवा की तस्वीर के साथ डराने वाला मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है, ''बेहद जरूरी चेतावनी, सावधान रहिए. वो पैरासीटामॉल दवा मत खाइए जिसमें P/500 लिखा हुआ है. ये नई दवा है जो बहुत सफेद और चमकती हुई पैरासीटामॉल है. डॉक्टर्स ये साबित कर चुके हैं कि इस पैरासीटामॉल में दुनिया का सबसे खतरनाक माना जाने वाला मैचुपो वायरस है. जो बहुत जानें ले चुका है. इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाइए ताकि आप उनकी जिंदगी बचा सकें. मैंने इस मैसेज को फॉरवर्ड करके अपना फर्ज निभा दिया है.''

इस दावे को देखने के बाद लोग डरे हुए हैं. वो दवा जिस पर लोग भरोसा करते हैं जिसे बुखार उतारने के लिए सबसे सुरक्षित माना जाता है, उसके बारे में अचानक ये दावा होने लगे कि वो जानलेवा है तो डरना लाजिमी है. सच जानने के लिए एबीपी न्यूज दिल्ली के प्राइमस अस्पताल के डॉ कौशल मिश्रा और इंडियन मेडिकल के दो अलग-अलग डॉक्टर के पास पहुंचा.

पैरासीटामॉल p-500 दवा है क्या? P-500 पैरासिटामॉल सबसे सामान्य और सुरक्षित दवा मानी जाती है. ये दवा सुरक्षित है जो बुखार और शरीर का दर्द कम करती है. ये दवा दुकानदार डॉक्टर के पर्ची के बिना भी दे सकता है.

क्या पैरासीटामॉल पी-500 में कोई वायरस है या हो सकता है? डॉक्टर ने हमें बताया कि दवा की बाजार में आने से पहले तीन स्तर पर जांच की जाती है. P-500 पैरासिटामॉल दवा सरकार द्वारा लाइसेंस प्राप्त कंपनी ही बनाती है. उसके बाद दो बार दवा की लैब में टेस्टिंग होती है इसके बाद दवा बाजार में आती है. तीन स्तर पर जांच होती है इसलिए इस दवा में किसी वायरस होना मुमकिन नहीं है.

इंडेनेशिया में वायरल हुआ था दावा द हिंदू अखबार में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक पैरासीटामॉल में वायरस वाला दावा इंडोनेशिया में इस कदर वायरल हुआ था कि वहां लोगों के बीच मचे डर को दूर करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय को दखल देना पड़ा था और बताना पड़ा था कि ऐसा कुछ नहीं है. एबीपी न्यूज की पड़ताल में पैरासीटामॉल दवा में सबसे खतरनाक वायरस वाला दावा झूठा साबित हुआ है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget