एक्सप्लोरर

डिनर जल्दी करेंगे तो हमेशा रहेंगे फिट और हेल्दी, जानें रात के खाने का क्या है सही टाइम

अगर संभव है तो रात का भोजन सोने से कुछ घंटों पहले कर लेना चाहिए. इससे ना केवल आपका वजन कंट्रोल में रहेगा बल्कि शुगर से परेशान लोगों को भी इससे काफी राहत मिलेगी.

Early Dinner Benefits: वजन को कम करना और कंट्रोल (weight control) में रखना आज के दौर का बड़ा टास्क बन गया है. इसके लिए लोग तरह तरह की एक्सरसाइज और डाइट फॉलो करते हैं. लेकिन सही तौर पर देखा जाए तो सही और संतुलित लाइफस्टाइल अपनाकर भी आप वजन को कंट्रोल में रख सकते हैं. इसी संतुलित लाइफस्टाइल में समय पर डिनर (early dinner)करने की आदत को शुमार किया गया है. आयुर्वेद में भी रात का भोजन जल्दी करन के बहुत सारे फायदे बताए गए हैं. इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट अक्सर डिनर जल्दी करने की वकालत करते हैं. चलिए जानते हैं कि रात का खाना यानी डिनर (early dinne benefits)को अगर जल्दी कर लिया जाए तो उसके हेल्थ संबंधी क्या क्या फायदे हो सकते हैं.
 
जल्दी डिनर करने के फायदे   
हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि रात का खाना सोने से कुछ घंटे पहले कर लेना चाहिए. अगर संभव है तो रात का खाना सात से आठ बजे तक खा लेना चाहिए. इससे फायदा ये होगा कि आपके भोजन को पचने का पूरा समय मिलेगा. इससे आपका वजन भी कंट्रोल होगा और शरीर का मेटाबॉलिज्म भी दुरुस्त रहेगा. रात का भोजन आठ बजे तक कर लेने से ना केवल वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है बल्कि इससे शुगर को भी कंट्रोल में रखा जा सकता है और पेट संबंधी कई दिक्कतें खत्म हो सकती हैं. जो लोग रात को देर से खाना खाते हैं, उनको अपच, गैस, एसिडिटी की परेशानी से दो चार होना पड़ता है. रात का खाना जल्दी खाने का एक फायदा ये भी है कि इसके बाद आप वॉक कर सकते हैं और आपके मेटाबॉलिज्म की दर तेज हो सकती है. इसके अलावा रात का खाना जल्दी खाने से नींद भी अच्छी आती है. 
 
जल्दी डिनर करने से मेटाबॉलिज्म को मिलता है बढ़ावा 
डॉक्टरों के मुताबिक डिनर देर से करने से वेट के साथ साथ शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है. इससे मेटाबॉलिज्म पर भी बुरा असर पड़ता है. रात के भोजन को जल्दी करने के फायदों के मद्देनजर एक स्टडी कराई गई जिसमें एक समूह को रात को सात बजे खाना दिया गया और दूसरे समूह को रात को दस बजे खाना दिया गया. सोने का समय दोनों ही समूहों का एक रखा गया. इसके रिजल्ट में पाया गया कि जिन लोगों ने दस बजे खाना खाया उनके शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ा और फैट बर्न की प्रोसेस भी धीमी रही.
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Transmissible Cancer: मछलियों में फैला दुर्लभ कैंसर, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता
मछलियों में फैला दुर्लभ कैंसर, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता
Spider Veins: आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
Cervical Precancer Drug: सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
Egg Freezing VS IVF Treatment: मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें
मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget