एक्सप्लोरर

आम के छिलकों का क्या करें... अगर आप फेंक देते हैं तो ये खबर जरूर पढ़ लीजिए

आम के छिलके में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, मैग्नीशियम  और पोटेशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं जो आपको कई सारी बीमारियों से दूर रखते हैं.

Mango Peel Benefits: गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में आम की भरमार लग जाती है. मीठे रसीले आम खाना सभी को खूब पसंद होता है. यही वजह है कि लोग गर्मी का बेसब्री से इंतजार करते हैं. जब आम खाते हैं तो लोग इसके छिलके को उतार कर कूड़े में डाल देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम के फल के साथ-साथ इसके छिलके को भी खाया जा सकता है. आम के छिलके का सेवन स्वाद के लिहाज से नहीं बल्कि सेहत के लिए लिहाज़ से भी खाना फायदेमंद हो सकता है. आम के छिलके में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, मैग्नीशियम  और पोटेशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं जो आपको कई सारी बीमारियों से दूर रखते हैं. आइए जानते हैं आम के छिलके से मिलने वाले फायदे के बारे में...

आम के छिलके के फायदे

1.आम के छिलके से आपकी त्वचा की कई सारी समस्याएं दूर हो सकती है. इससे चेहरे की झुर्रियां कम हो सकती है. दरअसल फ्री रेडिकल , वायु प्रदूषण, तनाव के चलते चेहरे पर उम्र से पहले झुर्रियां पड़ने लगती है. ऐसे में आप आम के छिलके से पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं तो आपको काफी फायदा पहुंचेगा.

2.आम के छिलके में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण आपकी स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाते हैं. इससे आपके स्किन के कील मुंहासे भी दूर हो सकते हैं.

3.आम के छिलके में विटामिन सी की मौजूदगी होती है, जो टैनिंग की समस्या को दूर करने का काम करता है. अगर आपके हाथ पैर या चेहरे पर टैनिंग की समस्या हो गई है तो प्रभावित जगह पर पेस्ट बनाकर मले.

4.हार्ट हेल्थ के लिए भी आम के छिलके फायदेमंद होते हैं.दरअसल आम के छिलके में पोटेशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है जो हृदय समस्याओं को कम करने के लिए काफी कारगर साबित हो सकता है.

5.आम के छिलके में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है. इस वजह से ये पाचन तंत्र को भी ठीक करने का काम करता है. कई बार गर्मियों के दिनों में पाचन तंत्र खराब होने से खाना ठीक से पच नहीं पाता है और आपको अपच और गैस जैसी परेशानी हो जाती है.लेकिन अगर आप आम के छिलके का सेवन करते हैं तो आपको इस समस्या में आराम मिल सकता है और आंत भी स्वस्थ रहती है.

इस बात का रखें ध्यान

पके आम के बजाय कच्चे आम के छिलके का सेवन करें. आम को पकाने के लिए कई बार कार्बेट और कई अन्य तरह के केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में अगर आप पके हुए छिलकों को इस्तेमाल में लाते हैं तो इससे फायदे की जगह नुकसान हो सकता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: स्किन डोनेशन क्या होता है? काम कैसे करता है और क्यों पड़ती है इसकी जरूरत...

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, जानिए क्या हैं मायने
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget