एक्सप्लोरर

Side Effects Of Eating Dates: किडनी स्टोन से लेकर डायरिया तक, जानें किन लोगों को खजूर खाने से बचना चाहिए?

क्या आप भी यही सोचते हैं कि खजूर खाने से आपकी सेहत पर सिर्फ़ अच्छा असर ही होता है? अगर हां, तो आपको अपनी यह ग़लतफ़हमी दूर कर लेनी चाहिए, खजूर खाने के दूसरे नुकसान के बारे में भी जान लीजिए.

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार खजूर खाने से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं. अगर इस ड्राई फ्रूट को सही मात्रा में और सही तरीके से डाइट प्लान में शामिल किया जाए तो आप अपने ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक बेहतर बना सकते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि खजूर खाने से कुछ लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर भी पड़ सकता है? आइए इस ड्राई फ्रूट के कुछ साइड इफेक्ट्स के बारे में जानते हैं.

किडनी स्टोन के मरीजों को खजूर नहीं खाना चाहिए

अगर आप किडनी से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो चुके हैं तो आपको हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह के बिना खजूर को अपनी डाइट प्लान का हिस्सा नहीं बनाना चाहिए. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अधिक मात्रा में खजूर का सेवन करने से आपका वजन बढ़ सकता है. इसलिए अगर आप मोटापे से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको खजूर का सेवन करने से बचना चाहिए.

डायरिया के मरीजों को खजूर से बचना चाहिए

अगर आप डायरिया से पीड़ित हैं तो आपको इस ड्राई फ्रूट का सेवन करने से बचना चाहिए. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खजूर में पाए जाने वाले तत्व डायरिया की समस्या को बढ़ा सकते हैं. अधिक मात्रा में खजूर का सेवन करने से कब्ज की समस्या भी बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें: च्युइंग गम या स्लो पॉइज़न? हर बाइट में समा रहे हैं सैकड़ों माइक्रोप्लास्टिक कण!

गर्भवती महिलाएं रखें सावधान

गर्भावस्था के दौरान अपने खान-पान पर ध्यान देना बहुत जरूरी है. गर्भवती महिलाओं को भी खजूर का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए. अगर आप गर्भवती हैं, तो आपको डॉक्टर की सलाह के बिना इस ड्राई फ्रूट का सेवन नहीं करना चाहिए. अगर आपको खजूर खाने से एलर्जी है, तो भी आपको इस ड्राई फ्रूट को अपने आहार का हिस्सा नहीं बनाना चाहिए.

डायबिटीज मरीजों को खजूर से बचना चाहिए

मधुमेह के रोगियों को भी नियमित रूप से खजूर खाने से बचना चाहिए .खजूर में नैचुरल शर्करा सुक्रोज, फ्रुक्टोज और ग्लूकोज भरपूर मात्रा में होते हैं. और इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स ग्लूकोज से अधिक होता है. इस ड्राई फ्रूट का सेवन उन लोगों को भी नहीं करना चाहिए जिन्हें त्वचा पर चकत्ते या अस्थमा जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हैं. खजूर जैसे सूखे मेवों में पाए जाने वाले मोल्ड एलर्जी से अस्थमा के 70-80% रोगी प्रभावित होते हैं. मोल्ड की वजह से त्वचा पर चकत्ते भी हो सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : क्या होंठों पर भी हो सकता है कैंसर? जानें बचने के लिए क्या करें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
Vitamin D Deficiency: भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
मेमोरी लॉस से बचाने में मदद कर सकती है एरोबिक्स, स्टडी में हुआ खुलासा
मेमोरी लॉस से बचाने में मदद कर सकती है एरोबिक्स, स्टडी में हुआ खुलासा

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget