एक्सप्लोरर

किडनी या गॉल ब्लैडर, कहां की पथरी होती है ज्यादा खतरनाक- ये दिखते हैं लक्षण

जब शरीर में मिनरल्स, सॉल्ट जमकर पत्थर बन जाता है, तब उसे पथरी कहते हैं. ऐसे लोग जिनके यूरिन में कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होती है या जो पानी कम पीते हैं, उन्हें पथरी होने का खतरा ज्यादा होता है.

Kidney vs Gallbladder Stones : इन दिनों शरीर में पथरी (Stone) बनने की समस्या काफी तेजीसे बढ़ रही है. इसका दर्द बहुत ही ज्यादा असहनीय होता है. पीठ और पेट के हिस्से में तेज दर्द उठता है, जिसकी वजह से पीड़ित की हालत खराब हो सकती है. पिछले कुछ सालों में किडनी (Kidney) और पित्त की थैली (Gallbladder) में पथरी की समस्या काफी तेजी से बढ़ी है.

एक्सपर्ट्स के अनुसार, जब शरीर में मिनरल्स, सॉल्ट जमकर पत्थर बन जाता है, तब उसे पथरी कहते हैं. ऐसे लोग जिनके यूरिन में कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होती है या जो पानी कम पीते हैं, उन्हें पथरी होने का खतरा ज्यादा होता है. किडनी और गॉल ब्लैडर के अलावा पथरी यूरिनरी ब्लैडर, पित्त या लार ग्रंथि में भी बन सकती है. ऐसे में सवाल उठता है कि किडनी और गॉल ब्लैडर में से कहां की पथरी ज्यादा खतरनाक होती है, इनकी पहचान कैसे की जा सकती है.

किडनी की पथरी 

किडनी में स्टोन (Kidney Stone) काफी आम समस्या है. दरअसल, किडनी शरीर से गंदगी बाहर निकालने का काम करता है. यह शरीर से हानिकारक केमिकल्स यूरिन के जरिए बाहर निकाल देता है. लेकिन खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से किडनी में छोटे-छोटे स्टोन बनने लगते हैं. कई लोगों में ये स्टोन यूरिन के रास्ते शरीर से बाहर आ जाते हैं लेकिन कई लोगों में ये स्टोन बड़े हो जाते हैं और यूरिन का रास्ता ही रोक सकते हैं. जिसकी वजह से यूरिन में ब्लड आ सकता है. 

किडनी में पथरी के लक्षण

पेट-पीठ में दर्द

बार-बार पेशाब आना

पेशाब के दौरान दर्द होना

बुखार

उल्टी

पित्ताशय यानी गॉल ब्लैड का मुख्य काम शरीर में फैट को पचाना है. जब शरीर के अंदर रेड ब्लड सेल्स की ज्यादा टूट-फूट होने लगती है, तब बिलीरुबिन नाम का पदार्थ बन जाता है. खून में इसकी ज्यादा मात्रा होनेसे पित्त में पथरी बन सकती है. अगर समय पर इसका इलाज न किया जाए तो ऑपरेशन की जरूरत भी पड़ सकती है.

गॉल ब्लैडर स्टोन के लक्षण

पेट में दाईं तरफ ऊपर की ओर दर्द होना

कंधे के ब्लेड में दर्द

छाती में दर्द

उल्टी और मतली

पीलिया

दर्द के साथ ठंड लगना

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें: Microwave Oven Day 2024 : क्या वाकई माइक्रोवेव बना सकता है बीमार, जानें 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget