एक्सप्लोरर

कश्मीर से लेकर महाराष्ट्र तक, लोगों को डरा रही हैं ये रहस्यमयी बीमारियां- जान लीजिए बचाव का तरीका

जम्मू-कश्मीर से लेकर महाराष्ट्र तक इन दिनों अलग-अलग तरह की बीमारियों का खौफ है. राजौरी गांव में एक रहस्यमयी बीमारी से मौतें हो रही हैं तो पुणे में भी एक ऑटो इम्यून बीमारी आफत बनी है.

Mysterious Diseases : देश में इन दिनों अलग-अलग बीमारियों का कहर देखने को मिल रहा है. एक तरफ HMPV (Human Metapneumovirus) के केस ज्यादातर राज्यों में आ रहे हैं तो दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर के राजौरी में रहस्यमयी बीमारी (Rajouri Mysterious Disease) का प्रकोप है. अब तक इससे कई मौतें हो चुकी हैं. इधर महाराष्ट्र के पुणे (Pune) में भी एक अजीबोगरीब बीमारी फैल गई है, जो लोगों के पैरों की ताकत तक छीन ले रही है.

इन बीमारियों ने सरकार और प्रशासन की टेंशन बढ़ा दी है. ऐसे में चलिए जानते हैं इन रहस्यमयी बीमारियों के बारें में और इनसे बचने का क्या तरीका है...

जम्मू-कश्मीर में रहस्यमयी बीमारी

जम्मू-कश्मीर ((Jammu Kashmir)) के राजौरी में एक ही गांव में कई लोगों की मौत की खबर इन दिनों काफी चर्चा में है. गांव में पिछले 2 महीने से मौतें हो रही हैं. अब तक 17 लोगों की जान जा चुकी है लेकिन किसी के पास जवाब नहीं कि इसका कारण क्या है. इस पर सस्पेंस बना हुआ है. रिपोर्ट्स के अनुसार, मौत का सिलसिला एक शादी समारोह से शुरू हुआ और अब बारी-बारी से मौतें हो रही हैं.

7 दिसंबर से अब तक गांव में 17 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. गांव में अलर्ट जारी किया गया है. डॉक्टर्स की टीम को इस रहस्यमयी बीमारी का पता लगाने मेंजुटी है लेकिन सस्पेंस बना हुआ है. हालांकि, कहा जा रहा है कि राज्य सरकार को भेजी गई रिपोर्ट में पता चला है कि मृतकों के सैंपल में कुछ न्यूरोटॉक्सिन (Neurotoxin) मिले हैं.

यह भी पढ़ें : गले की नसों के लिए कितना खतरनाक है चाकू का वार, क्या हो सकती है दिक्कत

न्यूरोटॉक्सिन क्या है और कितना खतरनाक

न्यूरोटॉक्सिन एक तरह का केमिकल है, जो दिमाग और नर्वस सिस्टम को प्रभावित कर सकता है. यह खाने, हैवी मेटल्स, कीटनाशक, किसी जीव के काटने या अन्य तरीकों से शरीर में पहुंच सकता है. इसकी ज्यादा मात्रा खतरनाक हो सकती है. इससे कई जानलेवा बीमारियां जन्म ले सकती हैं. न्यूरोटॉक्सिन के लक्षण की बात करें तो सिरदर्द, चक्कर आना, थकान और कमजोरी,

याददाश्त और एकाग्रता में कमी, मूड स्विंग, तनाव, पाचन गड़बड़ी, त्वचा और बालों की समस्याएं हो सकती हैं.

न्यूरोटॉक्सिन से कैसे बचें

1. हेल्दी डाइट लें, ताजे फल, सब्जियां और साबुत अनाज ही खाएं.

2. पर्याप्त पानी पीने से बॉडी को डिटॉक्स करें.

3. रेगुलर एक्सरसाइज से इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएं.

4. योग, मेडिटेशन से तनाव कम करें.

5. कीटनाशक, भारी धातु और अन्य विषाक्त चीजें न खाएं.

यह भी पढ़ें : हेल्थ फिटकरी के पानी से मुंह धोने के ये हैं फायदे, कम ही लोग जानते हैं ये बात

महाराष्ट्र में कौन सी बीमारी फैली है

महाराष्ट्र के पुणे के लिए गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (Guillain Barre Syndrome) ने चिंता बढ़ा दी है. अब तक 26 लोग इस बीमारी का शिकार बन चुके हैं. मरीजों में गंभीर दस्त, बुखार, शरीर में ज्यादा दर्द जैसी समस्याएं हो रही हैं. यह एक दुर्लभ बीमारी मानी जाती है. इसमें इम्यून सिस्टम नसों पर अटैक कर लगता है. इसका असर मांसपेशियों पर पड़ता है, कमजोरी महसूस होती है. कुछ मामलों में हाथ-पैर भी सुन्न हो सकते हैं. गंभीर स्थिति में लकवा भी लगने का खतरा रहता है. यह एक तरह ऑटो इम्यून बीमारी है.

गुइलेन-बैरे सिंड्रोम से कैसे बचें

गुइलेन-बैरी सिंड्रोम का पता इसके लक्षणों से ही चलता है. CSF फ्लूइड टेस्ट या MRI से इसकी जांच में भी बीमारी का पता लगाया जा सकता है. यह बीमारी अक्सर एक संक्रमण के बाद विकसित होती है, इसलिए संक्रमण से बचाव करने की कोशिश करें. हाथों को नियमित रूप से धोएं, खांसी और छींक के समय मुंह और नाक को ढकें और संक्रमित लोगों से दूर रहें. फ्लू और हेपेटाइटिस ए जैसे टीकों से इंफेक्शन का खतरा कम हो सकता है, हेल्दी डाइट लें और नियमित तौर पर जांच कराएं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : नींद के लिए खा रहे हैं गोलियां, तुरंत छोड़ दें वरना किडनी-लिवर से हाथ धो बैठेंगे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Excessive Screen Time: मोबाइल की लत बना रही है 'Smartphone Brain' का शिकार! युवाओं में बढ़ रहे ये लक्षण
मोबाइल की लत बना रही है 'Smartphone Brain' का शिकार! युवाओं में बढ़ रहे ये लक्षण
Testosterone Screening After 30 : क्या 30 के बाद घटने लगता है टेस्टोस्टेरोन? अमेरिकी सेना शुरू करेगी अपने जवानों की स्क्रीनिंग
क्या 30 के बाद घटने लगता है टेस्टोस्टेरोन? अमेरिकी सेना शुरू करेगी अपने जवानों की स्क्रीनिंग
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
Cholesterol: 10 में 9 भारतीयों का कोलेस्ट्रॉल सामान्य नहीं, ICMR की स्टडी में बड़ा खुलासा
10 में 9 भारतीयों का कोलेस्ट्रॉल सामान्य नहीं, ICMR की स्टडी में बड़ा खुलासा

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget