एक्सप्लोरर

कच्चा दूध ज्यादा अच्छा होता है या पॉश्चराइज, सेहत के लिए कौन-सा बेहतर?

दूध के एक नहीं कई फायदे होते हैं,जो शरीर के ग्रोथ में मदद करते हैं. दूध पीने से नुकसान उसी कंडीशन में होता है,जब किसी तरह की एलर्जी हो या दूध जरूरत से ज्यादा पिया जाए, फिर उसे सही तरीके से न पिया जाए.

Raw vs Pasteurized Milk : बचपन से हम सभी सुनते आ रहे हैं कि दूध हमारे लिए कितना फायदेमंद है. इसे पीने से शरीर ताकतवर बनता है. दूध को हमारे शरीर के लिए कंप्लीट डाइट माना जाता है. इसमें प्रोटीन, विटामिन से लेकर करीब-करीब सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं. दूध पीने का सही तरीका ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं. बहुत से लोगों का मानना है कि कच्चा दूध सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है, जबकि कुछ लोग दूध उबालकर पीने की सलाह देते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि कच्चा दूध या पॉश्चराइज कौन ज्यादा अच्छा होता है...

यह भी पढ़ें: सावधान ! बिल्लियां तेजी से फैला सकती हैं Bird Flu, रिसर्च में हैरान करने वाला खुलासा

दूध पीने के क्या-क्या फायदे हैं

दिमाग तेज बनता है

हड्डियां और मसल्स मजबूत होते हैं

दांतों में मजबूती आती है

बालों में मजबूती आती है

स्ट्रेस-डिप्रेशन कम करता है

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे

अच्छी नींद लगती है

डायबिटीज का खतरा कम होता है

हार्ट की बीमारियां कम होती है

कच्चा दूध पीना चाहिए या नहीं

हेल्‍थलाइन के अनुसार,  उबले यानी पॉश्चराइज दूध की तुलना में कच्चा दूध ज्यादा पौष्टिक होता है. यह लैक्टोज की समस्या, अस्थमा, ऑटोइम्यून और एलर्जी वालों के लिए बेहतर विकल्प बन सकता है. कच्चे दूध का पीएच, पोषक तत्‍व और पानी का इंटेक काफी ज्यादा होता है, इसलिए ये ज्यादा तेजी से बैक्‍टीरिया की चपेट में आ सकता है. इसे पीने से कई बीमारियां हो सकती हैं. 

यह भी पढ़ें : स्पेस में लगातार कम हो रहा है सुनीता विलियम्स का वजन, जानें अचानक वेट लॉस कितना खतरनाक

पॉश्चराइज दूध के फायदे

रिसर्च के अनुसार, दूध को उबालने से उसमें मौजूद पोषक तत्‍व बदल जाते हैं. दूध उबालने से उसमें मौजूद प्रोटीन और विटामिन्स कम होने लगते हैं. हालांकि, दूध उबालने से राइबोफ्लेविन कम होता है. प्रोटीन पेट के लिए पचने लायक है. ऐसे लोग जिन्हें लैक्टोज इंटॉलरेंस की समस्‍या है, उबला दूध उनके लिए परेशानी नहीं बनता है. मतलब दूध उबालकर पीने के फायदे भी हैं और नुकसान भी.

दूध कच्चा पीना चाहिए या पॉश्चराइज वाला 

एक्सपर्ट्स के अनुसार, दूध को उबालकर पीना ही अच्छा माना जाता है. दूध को उबालते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उसे ज्यादा देर तक न उबालें, क्योंकि इससे उसकी न्यूट्रिशन वैल्यू कम हो जाती है. अगर किसी को एसिडिटी की समस्या है तो उसे गर्म दूध नहीं पीना चाहिए. इससे प्रॉब्लम्स बढ़ सकती हैं. ठंडा दूध एसिडिटी से काफी राहत पहुंचाने का काम करता है. आप हल्का गुनगुना दूध पी सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Microwave Oven Day 2024 : क्या वाकई माइक्रोवेव बना सकता है बीमार, जानें

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget