एक्सप्लोरर

क्‍या सचमुच अंडे की जर्दी से बढ़ता है मोटापा?

नई दिल्लीः अक्सर आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा कि अंडे की जर्दी (Egg Yolks) को खाने से मोटापा बढ़ता है. लेकिन क्या आप जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट कुछ और ही कहते हैं. एबीपी न्यूज ने इस बारे में जब न्यूट्रिशनिस्ट और फाउंडर ऑफ न्यूट्री हेल्थ की डॉ. शिखा शर्मा से बात की तो उन्होंने अंडे के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट-

  • डॉ. शिखा शर्मा का कहना है कि जो लोग ये सोचते हैं कि एग यॉक से मोटापा बढ़ता है ये सिर्फ एक मिथ है. दरअसल वजन बढ़ने का कारण शुगर है. जबकि एग यॉक में कोई शुगर एलीमेंट नहीं होता. बॉडी को बेसिक एमाउंट ऑफ ऑयल ही रिक्वॉयर्ड होता है. ऐसे में यॉक की ओवरईटिंग नहीं की जा सकती जबकि मीठे ओवरईटिंग की जा सकती है.
  • एग यॉक खाने से बॉडी को विटामिन बी12 मिलता है. आमतौर पर विटामिन बी12 एनीमल फूड से मिलता है. ऐसे में जो लोग फिश, चिकन या मीट फूड नहीं खाते वे विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए एग यॉक और पूरा एग खा सकते हैं.
  • ध्यान रहें एग यॉक गर्मियों में नहीं खाना चाहिए क्योंकि उसकी तासीर बहुत गर्म होती है. सही मायने में अंडा खाने का टाइम अप्रैल से पहले तक और सितंबर के बाद का है. यानि सितंबर से मार्च तक का मौसम थोड़ा ठंडा रहता है तो आप इस मौसम में अंडा आसानी से खा सकते हैं.
  • न्यूट्रिशनिस्ट, डिंपल शर्मा का एग यॉक को खाने को लेकर कहना है कि आप कोई भी चीज खाते हैं अगर वो कैलकुलेटिड वे में होती है तो कुछ भी अच्छा या बुरा नहीं है. लेकिन ये इस बात पर भी निर्भर करता है कि कौन इसे खा रहा है. अगर पहले से ही दिनभर में आपका कैलोरी और फैट इंटेक ज्यादा है तो एग यॉक से कैलोरी बढ़ेगी ही.
  • आमतौर पर एग यॉक में हाई न्यूट्री कंटेट होता है. लेकिन मान लीजिए जो लोग वजन कम करने की सोच रहे हैं या फिर जो हार्ट पेशेंट हैं और उनका कॉलेस्ट्रॉल कंट्रोल करवाना होता है तो ऐसे लोगों को एग खाने के लिए तो रिकमेंड किया जाता है लेकिन एग यॉक मना किया जाता है. लेकिन ग्रोइंग चिल्ड्रंस के ओवरओल डवलपमेंट के लिए पूरा अंडा खाना फायदेमंद है.
  • जो लोग वजन कम करते हैं उनकी कैलोरी वैसे भी कंट्रोल की जाती है तो इसलिए इन्हें बहुत ज्यादा विदआउट यॉक एग खाने की परमिशन नहीं दी जाती. यानि एग यॉक उन लोगों को नहीं खाना चाहिए जो कार्डिएक पेशेंट हैं और जो वेट लॉस कर रहे हैं. लेकिन टीनेजर्स, किड्स, बढ़ते बच्चों को एग यॉक दिया जा सकता है.
  • आजकल देखा गया है कि किड्स में भी मोटापे की समस्या बढ़ गई है तो ऐसे में बच्चों की कैलोरी को रिस्ट्रिक करना चाहिए. आप एग के साथ वेजिटेबल्स डालकर या फिर ऑमलेट की फॉर्म में अंडा इन्हें दे सकते हैं. लेकिन आप एग और एग यॉक को मिल्क के साथ देते हैं तो ये हाई कैलोरी फूड बन जाता है.
  • एग यॉक खाना इन बातों पर निर्भर करता है कि आप किस चीज के साथ एग और एग यॉक खा रहे हैं. आपकी कुकिंग टेक्नीक क्या हैं. आपके मील का कैलोरी काउंट क्या है. दिनभर में मील खाने की फ्रीक्वेंसी क्या है और आप कितनी फीजिकल एक्टिविटी कर रहे हैं. ऐसे में कुछ भी खाने से पहले इन सभी बातों का ध्यान रखना भी जरूरी हो जाता है.

क्या कहती हैं रिसर्च- एग यॉक पर आई रिसर्च इन सबसे विपरीत कुछ और ही कहती है. रिसर्च के मुताबिक, ‘संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे’ वाली टैग लाइन बेशक मार्केट स्ट्रेटजी हो लेकिन ये आपके हार्ट के लिए बिल्कुल भी सेफ नहीं है. 2012 में आई रिसर्च के मुताबिक, लंबे समय से अंडे को हेल्दी फूड माना जाता है लेकिन एग यॉक खाने का इफेक्ट आपके दिल पर ठीक वैसा ही पड़ता है जैसा स्मोकिंग करने से पड़ता है. एग यॉक में कॉलेस्ट्रॉल कंटेट बहुत ज्यादा होता है और ये बहुत हैवी भी होता है. इससे कोरोनरी आर्टरी डिजीज होने का खतरा बहुत बढ़ जाता है.

कनाडा की वेस्टर्न यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा की गई रिसर्च में पाया गया कि जो लोग सप्ताह में तीन या इससे ज्यादा यॉक खाते हैं उन्हें हार्ट डिजीज का खतरा उन लोगों से अधिक होता है जो सप्ताह में दो या इससे कम यॉक खाते हैं.

अंडे में पाए जाने वाले न्यूट्रिशंस- एग न्यूट्रिशन सेंटर के मुताबिक, एक पूरे अंडे में 13 तरह के जरूरी विटामिंस और मिनरल्स पाए जाते हैं.

  1. प्रोटीन
  2. विटामिन बी 12
  3. विटामिन बी -6
  4. विटामिन डी
  5. विटामिन ए
  6. विटामिन ई
  7. आयरन
  8. जिंक
  9. फास्फोरस
  10. सेलेनियम
  11. कोलीन
  12. फोलेट
  13. थायमिन

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget