एक्सप्लोरर

Dehydration: गर्मी से डिहाइड्रेशन-डायरिया हो गया तो क्या करें? ये घरेलू नुस्खे दूर करेंगे परेशानी

अगर गर्मी की वजह से डायरिया या शरीर में पानी की कमी हो गई है तो बिना देर किए कुछ घरेलू नुस्खे अपनाने चाहिए. जानिए किस स्थिति में डॉक्टर को दिखाना है जरूरी.

झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है. पहाड़ से लेकर मैदान तक सब तप रहे हैं और लोगों की सेहत इस गर्मी के चलते बहुत जल्दी खराब हो रही है. गर्मी के मौसम में ज्यादा पसीना निकलने की वजह से शरीर जल्दी डिहाइड्रेशन (Dehydration) का शिकार हो जाता है. इसके अलावा इस मौसम में डायरिया भी जल्दी होता है. डायरिया में उल्टी दस्त की समस्या हो जाती है जिसके चलते शरीर में पानी और पोषक तत्वों की कमी हो जाती है.

तेज गर्मी,बासी भोजन, बैक्टीरिया युक्त भोजन या फिर मसालेदार भोजन की वजह से उल्टी दस्त लग जाते हैं और शरीर पहले से ज्यादा कमजोर हो जाता है. ऐसे में आप चाहें तो डिहाइड्रेशन और डायरिया के लिए घर पर ही कुछ असरदार घरेलू उपाय अपना सकते हैं. चलिए जानते हैं कि गर्मी के चलते अगर शरीर डायरिया और डिहाइड्रेशन का शिकार हो गया है तो क्या उपाय करने चाहिए. ये भी जानिए कि किस सिचुएशन में डॉक्टर के पास जाना सही विकल्प है.

डिहाइड्रेशन और डायरिया रोकने के लिए क्या करें

डिहाइड्रेशन होने पर शरीर में पानी की कमी हो जाती है और इस पर खास ध्यान देना चाहिए. सादा पानी की जगह नींबू पानी, नारियल पानी, शिकंजी का सेवन करें. पानी में ओआरएस घोल के मरीज को दें. इससे उसके शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी होगी. ऐसे फलों का सेवन करें जिनमें पानी ज्यादा हो. रोज दही, छाछ का सेवन करें और समय समय पर इलेक्ट्रोलाइट का सेवन करते रहें. मरीज को केला और दही को मिक्स करके इसका सेवन करना चाहिए, इससे डायरिया और दस्त में काफी आराम मिलता है.

इन टिप्स की मदद से मिलेगी राहत   

आयुर्वेद में सौंफ को सेहत के लिए अच्छा कहा गया है क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है. इससे डायरिया में भी आराम मिलता है और डिहाइड्रेशन भी दूर होता है. आधा चम्मच सौंफ को चार गिलास पानी में उबाल लें. अब उस पानी को ठंडा करके दिन में तीन से चार बार चाय की तरह पिएं. इससे डायरिया में आराम होगा. तुलसी को भी डायरिया और डिहाइड्रेशन के लिए बहुत कारगर माना गया है.

इससे डायरिया में होने वाला पेट दर्द दूर होता है और डायरिया के बैक्टीरिया भी खत्म हो जाते हैं. बाजार में तुलसी सत्व मिल जाएगा, इसे पानी में घोलकर दिन में तीन से चार बार इसका सेवन करें.

गुड़हल का फूलों की चाय पीने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है. इसकी चाय बनाकर ठंडा करके दिन में दो बार पीने पर डायरिया में भी आराम होगा और शरीर में पोषक तत्वों की कमी दूर हो जाएगी. इसके साथ साथ गिलोय का जूस भी डायरिया के लक्षणों को कम करता है. इससे पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती है.
 
डॉक्टर को कब दिखाना है जरूरी  
आपको बता दें कि यूं तो सामान्य डिहाइड्रेशन और डायरिया में घरेलू नुस्खे अपनाने पर स्थिति संभल जाती है. लेकिन अगर डायरिया ज्यादा गंभीर हो गया है या फिर शरीर में पानी की ज्यादा कमी हो गई है तो तुरंत डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए. अगर मरीज को बार बार दस्त हो रहे हैं, उसे ज्यादा उल्टियां हो रही हैं तो उसे डॉक्टरी इलाज की जरूरत होती है. शरीर में जब पानी की ज्यादा कमी हो जाती है तो मरीज को उल्टी दस्त के साथ साथ मतली, सिर में दर्द, चक्कर की शिकायत होती है. इसका मतलब है कि डायरिया गंभीर स्थिति में है और ऐसी स्थिति में घरेलू नुस्खों की बजाय डॉक्टर के पास जाना जरूरी है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

Abdominal Cancer Day 2024: पेट का कैंसर होने पर दिखते हैं ये 5 Signs, नज़र आते ही दौड़ते हुए जाएं डॉक्टर के पास

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chandipura Virus: गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक
गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Cancer Survivors: कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
Monsoon Stomach Infection: मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, डॉक्टरों ने बताए ये आसान उपाय 
मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, डॉक्टरों ने बताए ये आसान उपाय 

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
Embed widget