एक्सप्लोरर

Weak Immune System: अगर आपका 'इम्यून सिस्टम' कमजोर है, तो शरीर में तुरंत दिखने लगेंगे ये 5 लक्षण, ऐसे पहचानें

Weak Immunity: कुछ कारणों के चलते कई बार इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है या अंडरएक्टिव और ओवरएक्टिव हो जाता है. यही वजह है कि इम्यून सिस्टम फिर सुरक्षा करने की बजाय आपके शरीर पर ही अटैक करने लगता है.

Weak Immune System Symptoms: हमारे शरीर को बीमारियों से बचाने और अलग-अलग तरह के संक्रमण से लड़ने का काम इम्यून सिस्टम करता है. अगर इम्यून सिस्टम कमजोर होगा तो न सिर्फ आपको तरह-तरह के संक्रमण से लड़ने में तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा, बल्कि आपकी रोगो से लड़ने की क्षमता भी कमजोर हो जाएगी. इतना ही नहीं, आपके लिए छोटी सी शारीरिक परेशानी भी बड़ी बन जाएगी.

कई बार कुछ कारणों के चलते इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है या अंडरएक्टिव और ओवरएक्टिव हो जाता है. इसकी वजह से इम्यून सिस्टम फिर आपकी सुरक्षा करने के बजाय आपके शरीर पर ही अटैक करने लगता है. इसे ऑटोइम्यून डिजीज कहा जाता है. ऐसे कई लक्षण हैं, जो यह बताते हैं कि आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है. इम्यून सिस्टम की कमजोरी का पता लगाने के बाद इलाज के जरिए इसे ठीक भी किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि इम्यून सिस्टम के कमजोर होने पर शरीर में कौन-कौन से लक्षण उभरकर सामने आते हैं.

कमजोर इम्यून सिस्टम के लक्षण

1. सूखी आंखें: कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों में यह लक्षण आमतौर पर देखा जाता है. अगर आपको भी अपनी आंखें सूखी-सूखी महसूस हो रही हैं तो समझ जाएं कि इम्यून सिस्टम कमजोर है. इस लक्षण में आपको ऐसा महसूस होगा कि आपकी आंखों में रेत चली गई है और सबकुछ धुंधला धुंधला नजर आ रहा है. ऐसा आमतौर पर कमजोर इम्यून सिस्टम की वजह से होता है, जो आंखों से पानी को सुखा देती है. 

2. डिप्रेशन: डिप्रेशन भी इम्यून डिजीज का संकेत हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस स्थिति में इम्यून सिस्टम इंफ्लेमेटरी सेल्स, जिन्हें साइटोकिन्स के तौर पर भी जाना जाता है, को ब्रेन में भेजता है. ये सेल्स सेरोटोनिन नाम के हार्मोन को रिलीज नहीं होने देतीं, जो मूड को अच्छा रखने में मदद करता है. 

3. स्किन पर दाने: अगर स्किन पर रैशेज हो जाते हैं या फिर आप एक्जीमा जैसी परेशानियों से जूझ रहे हैं तो कहीं न कहीं ये भी कमजोर इम्यून सिस्टम का लक्षण हो सकता है. ऐसा आमतौर पर तब होता है, जब इम्यून सिस्टम ओवरएक्टिव हो जाता है. ऐसी स्थिति में सोरायसिस होने की संभावना रहती है. 

4. पेट से जुड़ी समस्याएं: पेट या डाइजेशन से जुड़ी परेशानियां जैसे- गैस बनना, पैट फूलना, बेवजह वजन का कम होना आदि आपको अपने शरीर में दिखने लगें तो हो सकता है कि आपको सीलिएक रोग हो. ये रोग कमजोर इम्यून सिस्टम की वजह से होता है. 

5. हाथ-पैर का ठंडा रहना: अगर आपके हाथ या फिर पैर हमेशा ही ठंडे रहते हैं तो यह भी ऑटोइम्यून डिज़ीज़ हो सकता है. इस बीमारी में आपके हाथों और पैरों तक ब्लड का फ्लो धीमा रहता है. यही वजह है कि हाथ-पैर ठंडे हो जाते हैं.  

ये भी पढ़ें: Pumpkin Seed: कद्दू के बीजों को फेंकने की कभी ना करें गलती, इसको खाने से मिलेंगे ये 5 करिश्माई फायदे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?
क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?
बीमारी से पहले बचाव पर जोर, जेपी नड्डा ने बताया नया हेल्थ मॉडल
बीमारी से पहले बचाव पर जोर, जेपी नड्डा ने बताया नया हेल्थ मॉडल
पैरों के नाखून के साइड में जमा गंदगी को निकालने का ये है सबसे आसान तरीका
पैरों के नाखून के साइड में जमा गंदगी को निकालने का ये है सबसे आसान तरीका
लंबे समय का कफ हो सकता है गंभीर बीमारी की वजह, तुरंत भागें अस्पताल
लंबे समय का कफ हो सकता है गंभीर बीमारी की वजह, तुरंत भागें अस्पताल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget