एक्सप्लोरर

थकान लगे तो इंस्टेंट एनर्जी पाने के लिए खाएं ये 5 चीजें, हमेशा अपने बैग में ही रखें

कई बार काम करते-करते हम ये महसूस करते हैं कि शरीर थक रहा है या हमें थकावट लग रही है. ऐसे में आप इंस्टेंट एनर्जी पाने के लिए इन 5 खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं.

शरीर को एक्टिव और तंदुरुस्त बनाए रखने के लिए एनर्जी बेहद जरूरी है. बॉडी में अगर पर्याप्त मात्रा में एनर्जी हो तो हम सभी काम तन-मन से कर पाते हैं. वहीं, अगर एनर्जी का लेवल कम हो जाएं तो हम थकान महसूस करते हैं और काम से जी चुराने लगते हैं. कई बार आपने ये देखा होगा कि शरीर में अचानक ही एनर्जी लेवल गिर जाता है और हमारा कोई भी काम करने का मन नहीं करता. ऐसा इसलिए क्योंकि हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है जिससे कमजोरी और थकान लगने लगती है. कई बार ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी करने की वजह से भी हमें थकान लगती है.

शरीर को हेल्दी और दिन भर एनर्जी लेवल बने रहे इसके लिए हमें डाइट में हेल्दी फूड्स को शामिल करना चाहिए. अगर आप भी कभी काम या पढ़ाई के दौरान थकान महसूस करते हैं तो इंस्टेंट एनर्जी पाने के लिए इन 5 चीजों का सेवन करें. 

खा लें 5-6 बादाम

बादाम में मैग्नीशियम और विटामिन बी की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो शरीर में एनर्जी को बनाए रखता है. दुनिया भर में बादाम को अच्छा स्नेक माना जाता है

केला

इंस्टेंट एनर्जी पाने के लिए आप अपनी डाइट में केला शामिल कर सकते हैं. आप केले को बच्चे के टिफिन बॉक्स या दफ्तर जा रहे व्यक्ति के लंच बॉक्स में भी रख सकते हैं. थकान महसूस होने पर केले को खाएं इससे आपका एनर्जी लेवल तुरंत बूस्टप्प होगा. केले में विटामिन बी, फाइबर और पोटेशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है.

पिए हर्बल टी या कॉफी

बॉडी को इंस्टेंट एनर्जी मिले इसके लिए आप हर्बल टी या कॉफी का सेवन कर सकते हैं. दरअसल, कॉफी में कैफीन पाया जाता है जो आप को अलर्ट कर देता है.

 नींबू पानी

अगर आपको अचानक थकान या चक्कर आना जैसा महसूस होता है तो आप एक गिलास ठंडा नींबू पानी पी सकते हैं. नींबू पानी में आप चुटकीभर नमक और चीनी भी डाल सकते हैं. इससे आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का बैलेंस बना रहेगा और दिन भर आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे. 

पानी या मौसमी फल

कई बार कम पानी पीने की वजह से भी थकान महसूस होती है. हालांकि पानी में कैलोरी नहीं होती लेकिन कई बार ये आपको थकान से राहत दिलाता है. इसके अलावा आप मौसमी फलों का भी सेवन कर तुरंत इंस्टेंट एनर्जी ले सकते हैं. मौसमी फलों में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो इन्फ्लेमेशन को दूर करते हैं जिसकी वजह से शरीर में कमजोरी होने लगती है.

ध्यान दें, ये लेख केवल सामान्य जानकारी प्रदान करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा या डाइट पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर को जरूर संपर्क करें. 

यह भी पढ़ें:

कान के मैल की कॉटन बड्स से सफाई करना सही या गलत? क्या है सही तरीका

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
Detergent in MDM: बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
Heart Valves Disease: सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी
सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget