एक्सप्लोरर

आपको लगेगा सब ठीक है लेकिन ये 5 आदतें धीरे-धीरे बना सकती हैं हाइपरटेंशन का मरीज

Hypertension Cause: हाइपरटेंशन एक ऐसी बीमारी है जो आपकी कई आदतों और लाइफस्टाइल से पैदा होती है. आपको ये पता भी नहीं होगा कि रोजमर्रा की ये आदतें आपको हाई ब्लड प्रेशर का मरीज बना रही हैं.

High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर कहा जाता है. अगर आपने समय पर इसका इलाज नहीं किया तो ये आपकी जान खतरे में डाल सकता है. हाई ब्लड प्रेशर हार्ट अटैक, स्ट्रोक, किडनी डैमेज और डिमेंशिया की वजह बनता है. अगर आपका ब्लड प्रेशर 140/90 से ऊपर रहता है तो ये खतरनाक है और हाइपरटेंशन की वजह बन सकता है.

हाई ब्लड प्रेशर के मामले में अच्छी बात ये है कि इसे काफी हद तक आप लाइफस्टाइल में बदलाव करके कंट्रोल कर सकते हैं. हाई ब्लड प्रेशर के कुछ सामान्य कारण हैं जैसे मोटापा, ज्यादा शराब पीना, धूम्रपान करना, फैमिली हिस्टी और फिजिकली एक्टिव न होना. इसके अलावा कई ऐसे कारण हैं जो अनजाने में आपको हाइपरटेंशन का मरीज बना सकते हैं.

आपकी कुछ ऐसी आदतें आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकती हैं जिनसे आप अभी तक अनजान होंगे. आइये जानते हैं ऐसी कौन सी आदतें हैं.

1- विटामिन डी की कमी- अगर आपके शरीर में लंबे समय तक विटामिन डी की कमी है तो इससे आप हाइपरटेंशन के मरीज बन सकते हैं. ज्यादातर लोग सिर्फ यही जानते हैं कि विटामिन डी हड्डियों और बालों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है, लेकिन आपको बता दें कि विटामिन डी आपके हार्ट को हेल्दी रखने में भी मदद करता है. विटामिन डी की कमी से शरीर में कैल्शियम की भी कमी होने लगती है जिसकी वजह से इंसुलिन रेजिस्टेंस क्षमता कम हो जाती है और सूजन आने लगती है. विटामिन डी तनाव दूर करने और हेल्दी वजन को मेंटन करने में मदद करता है. ये वजह हाई ब्लड प्रेशर की वजह बनती हैं. 

2- कम सोना- नींद भी हार्ट अटैक की वजह बनती है. एक्सपर्ट का कहना है कि रात में 6 घंटे से कम सोने से लेने से तनाव बढ़ता है और हार्मोनल असंतुलन का कारण बनता है. इससे आपकी पूरी हेल्थ प्रभावित होती है. खासतौर से नींद शरीर के ब्लड प्रेशर को भी प्रभावित करती हैं. आपको रात में कम से कम 7 से 8 घंटे जरूर सोना चाहिए. कम सोने से आपकी हार्ट हेल्थ सबसे ज्यादा प्रभावित होती है. 

3- पैक्ड फूड- आजकल लोग पैक्ड और प्रोसेस्ड फूड सबसे ज्यादा खाने लगे हैं. फास्ट फूड, चिप्स, कुकीज, डिब्बाबंद सूप और सॉस जैसी चीजें सबसे ज्यादा हार्ट को नुकसान पहुंचाती हैं. इनमें बहुत अधिक मात्रा में सोडियम होता है, जिससे सीधे ब्लड प्रेशर प्रभावित होता है. शरीर में ज्यादा नमक होने पर ब्लड वैसेल्स के टिशूट से ज्यादा ब्लड खींचता है जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर हाई होने लगता है. 

4- अकेलापन- लंबे समय तक जो लोग अकेलापन महसूस करते हैं उनके शरीर में कई तरह की बीमारियां पनपने लगती हैं. अकेलेपन और स्ट्रेस में रहने से शरीर में रिलीज होने वाले अनहैप्पी हार्मोंस ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का काम करते हैं. तनाव बढ़ने से मोटापा बढ़ता है और शरीर में बीमारियां पैदा होने लगती हैं. आपको कम सोशल होना भी ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है. 

5-  मोटापा- कुछ लोगों को लगता है कि वजन बढ़ रहा है लेकिन शरीर में कोई बीमारी नहीं है. लंबे समय तक मोटापा बने रहने से शरीर में डायबिटीज और हार्ट की बीमारियों का खतरा बढ़ता है. इससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी होने लगती है. आपको वजन को कंट्रोल रखना बहुत जरूरी है. इसके लिए रोजाना थोड़ी फिजिकल एक्टिविटी जरूर करें.

ये भी पढ़ें: World heart day: हार्ट अटैक आने पर वरदान से कम नहीं ये technic, पर इसकी प्रैक्टिस जरूरी

ये भी पढ़ें: Protein: ये प्रोटीन नहीं पच रहा तो गेहूं की रोटी भी बिगाड़ देगी सेहत, फिर खाएं क्या

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Andhra Pradesh COVID-19 Cases: आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
क्या बार-बार उल्टी कर रहा है आपका पालतू जानवर? तुरंत हो जाएं सतर्क, हो सकती है बड़ी गड़बड़
क्या बार-बार उल्टी कर रहा है आपका पालतू जानवर? तुरंत हो जाएं सतर्क, हो सकती है बड़ी गड़बड़

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget