एक्सप्लोरर

ऋतिक रोशन को हैं ये दो अजीब बीमारियां, एक तो दिमाग से है जुड़ी

Hrithik Roshan Health Issues: ऋतिक रोशन की फिटनेस के पीछे छुपी है गंभीर बीमारियों से जंग की कहानी, जानिए उनके ब्रेन सर्जरी से लेकर अन्य हेल्थ इश्यूज़ के बारे में पूरी जानकारी.

Hrithik Roshan Health Issues: बॉलीवुड के सबसे फिट और स्टाइलिश अभिनेताओं में शुमार ऋतिक रोशन को देखकर शायद ही कोई सोच सकता है कि उनकी जिंदगी में कभी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी रही होंगी. दमदार बॉडी, एनर्जेटिक डांस मूव्स और हर किरदार में जान फूंक देने वाली उनकी अदाकारी लाखों लोगों को प्रेरणा देती है, लेकिन पर्दे के पीछे की कहानी कुछ और ही है.

बहुत कम लोग जानते हैं कि ऋतिक ने अपनी जिंदगी में दो बेहद अजीब और चुनौतीपूर्ण बीमारियों से लड़ाई लड़ी है. एक बीमारी उनके दिमाग से जुड़ी थी, जिसने उनकी फिल्मी करियर पर भी असर डाला. वहीं दूसरी बीमारी ने उनके शरीर को प्रभावित किया और उन्हें लंबे समय तक दर्द से जूझना पड़ा था. यही नहीं, बचपन से ही वह एक ऐसी कमजोरी से लड़ते आए हैं, जो उन्हें बार-बार कमजोर बना सकती थी, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी.

ये भी पढ़े- ICMR की रिपोर्ट ने किया खुलासा, 2030 तक रेबीज मुक्त भारत का लक्ष्य

ब्रेन इंजरी

साल 2013 में 'बैंग बैंग' फिल्म की शूटिंग के दौरान ऋतिक को सिर में तेज चोट लगी थी. शुरुआत में उन्होंने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन कुछ समय बाद सिरदर्द असहनीय हो गया. जब MRI कराया गया, तो डॉक्टरों ने ब्रेन में खून का थक्का बताया था, जो जानलेवा भी हो सकता था। इसके बाद ऋतिक को ब्रेन सर्जरी करानी पड़ी और कई हफ्तों तक आराम की सलाह दी गई. इस हादसे ने न सिर्फ उनके काम को प्रभावित किया, बल्कि उनकी मानसिक और शारीरिक ताकत की भी सच्ची परीक्षा ली. लेकिन उन्होंने न हार मानी और न ही कैमरे से दूरी बनाई.

स्कोलियोसिस

जब ऋतिक 21 साल के थे, तो उन्हें पता चला कि उन्हें स्कोलियोसिस नामक रीढ़ की हड्डी की बीमारी है. इसमें रीढ़ की हड्डी एक तरफ मुड़ने लगती है, जिससे लगातार दर्द और थकान बनी रहती है. डॉक्टरों ने साफ कह दिया था कि वह एक्शन सीन या डांस कभी नहीं कर पाएंगे.लेकिन ऋतिक ने डॉक्टरों की सलाह को चुनौती मान लिया. उन्होंने व्यायाम, फिजियोथेरेपी और संतुलित जीवनशैली की मदद से न सिर्फ स्कोलियोसिस को कंट्रोल किया, बल्कि बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन डांसर भी बने.

हकलाने की बीमारी

कम ही लोग जानते हैं कि ऋतिक को बचपन से ही हकलाने की समस्या थी. स्कूल में बच्चे उनका मजाक उड़ाते थे, और वह सार्वजनिक रूप से बोलने से डरते थे. उन्होंने सालों तक स्पीच थैरेपी ली, बार-बार प्रैक्टिस की और धीरे-धीरे इस कमजोरी को मात दी. आज जब वह स्टेज पर बोलते हैं, तो आत्मविश्वास झलकता है.

ये भी पढ़ें: फैटी लिवर... एक साइलेंट किलर, सिरोसिस से लेकर कैंसर तक का खतरा; जानें कब हो जाएं सतर्क

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget