एक्सप्लोरर

गले में लिपट जाए चाइनीज मांझा तो कैसे बचाएं जान? बड़े काम की है यह टेक्निक

पतंग उड़ाने के शाैकीनों के बीच मांझे को लेकर होड़ रहती है. हर शाैकीन अच्छे से अच्छा मांझा खरीदना चाहता है, जिससे आसमान में वह दूसरी पतंगाें की डोर आसानी से काट सके.

पतंग उड़ाने के शाैकीनों के लिए मांझा किसी ह​थियार से कम नहीं है. ऐसा ह​थियार जिसका पतंगबाजी के दाैरान इस्तेमाल कर वह खुद को आसमान का विजेता समझते हैं. लेकिन ये मांझा कब लोगों की जान ले लेता, उन्हें पता भी नहीं लगता. जी हां चाइनीज मांझा के चलते कई लोग अपनी जान गंवा चुके है. गला एकबार इसे मांझे की चपेट में आ जाए तो जिंदगी बचाना मु​​श्किल हो जाता है. आ​खिर ये खतरा कितना बड़ा है और किस तरह इससे बचा जा सकता है? आइए जानते हैं...

चाइनीज मांझे की चपेट में आने पर क्या करें?

  • घबराएं नहीं: अगर चाइनीज मांझा गले या शरीर के किसी अंग में फंस गया है तो घबराएं नहीं. ऐसा करने से झटका लग सकता है, जिससे मांझा से गहरा कट लग सकता है. शरीर को ​स्थि​र रख मांझा को निकालने का प्रयास करें.
  • तुरंत हाथ से दबाएं: शरीर के जिस हिस्से में भी मांझा फंसा है, वहां तुरंत हाथ रखें. मांझा और ​स्किन के बीच में कोई कपड़ा या रुमाल लगा दें, जिससे ये नुकसान न पहुंचा सके.  
  • मांझा खीचें नहीं: गर्दन या शरीर के किसी हिस्से में मांझा फंसा हो तो उसे खींचे नहीं. ऐसा करने से गहरा जख्म हो सकता है. आसानी से धीरे-धीरे मांझा को निकालें. पास चाबी, पेन या कोई अन्य नुकीली चीज हो तो उससे धीरे-धीरे काटकर ढीला करें.
  • वाहन रोकें: अगर टू-व्हीलर चला रहे हैं और मांझा फंस जाए तो तुरंत बाइक या स्कूटर की ब्रेक लगाकर साइड करें.
  • कट लगने पर ये करें: अगर कट लग जाए तो उस जगह को क्लीन कपड़े से दबाएं. जिससे खून के बहाव को रोका जा सके. एंटीसेप्टिक लगाएं और जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखाएं.

इस तरह कर सकते हैं बचाव

  • टू-व्हीलर के आगे हैंडल पर यू-शेप में मोटी केबल लगा सकते हैं. ये मांझा को रोकने में शील्ड की तरह काम करेगा. सोशल मीडिया पर चाइनीज मांझा से बचाव का ये तरीका चर्चा का विषय बन गया था.
  • अगर टू-व्हीलर चला रहे हैं तो हेलमेट पहनने के साथ गले को अच्छी से कवर करें. जिससे मांझा नुकसान न पहुंचा सके.
  • बच्चों को चाइनीज मांझा से दूर रखें.
  • पैदल चल रहे हैं तो गले में स्कार्फ या सर्दी में मफलर डाल लें, जिससे मांझा से नुकसान को कम किया जा सके.
  • पतंगबाजी वाले इलाकों में सतर्क रहें और स्लो वाहन चलाएं.

क्या है चाइनीज मांझा?

पतंग उड़ाने के शाैकीनों के बीच मांझे को लेकर होड़ रहती है. हर शाैकीन अच्छे से अच्छा मांझा खरीदना चाहता है. जिससे आसमान में वह दूसरी पतंगाें की डोर आसानी से काट सके. चाइनीज मांझा प्लास्टिक और धातु के मिश्रण से बना होता है. चाइनीज मांझा सामान्य मांझे की तुलना में काफी धारदार होता है. ये इलेक्ट्रिक कंडक्टर होता है. मतलब इसमें करंट फ्लो हो सकता है. ये मांझा आसानी से टूटता भी नहीं है. यही कारण है कि इसमें फंसने के बाद कई पक्षी और इंसानों की मौत तक हो जाती है.

ये भी पढ़ें: ब्लेड की तरह गला काट देता है कोरोना का नया वेरिएंट, इस देश में मचा रहा तबाही

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget