एक्सप्लोरर

Monsoon Skin Care : बारिश में भीगने से होती हैं स्किन की ये पांच बीमारियां, जानें इससे कैसे बचें?

बारिश में भीगना भले ही रोमांचक लगे, लेकिन इससे आपकी त्वचा को नुकसान हो सकता है. बारिश के मौसम में नमी और गंदगी के कारण स्किन पर कई तरह की बीमारियां होती हैं. आइए जानते हैं यहां..

बारिश का मौसम जितना सुहाना होता है, उतना ही स्किन के लिए खतरनाक भी हो सकता है. बारिश में भीगने से कई बार त्वचा से जुड़ी समस्याएं लोगों में देखने को मिलता हैं, जिनका समय पर ध्यान न देने पर ये बड़ी बीमारियों में बदल सकती हैं. आइए जानते हैं कि बारिश में भीगने से कौन-कौन सी स्किन समस्याएं हो सकती हैं और इससे बचने के आसान तरीके क्या हैं. 

फंगल इन्फेक्शन
बारिश के मौसम में नमी बढ़ने से त्वचा पर फंगल इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है. यह आमतौर पर पैरों, हाथों, और अंडरआर्म्स में होता है, जहां नमी ज्यादा रहती है. इसके कारण खुजली, जलन, और त्वचा का लाल होना जैसे लक्षण हो सकते हैं. 

दाने और रैशेज़
बारिश के मौसम में त्वचा पर दाने और रैशेज़ की समस्या बढ़ जाती है. इसकी वजह गंदा पानी और पसीने का मिलना है, जो त्वचा को चिपचिपा और संवेदनशील बना देता है. खासकर बच्चों और संवेदनशील त्वचा वाले लोगों में यह समस्या ज्यादा होती है, क्योंकि उनकी त्वचा नाजुक होती है और जल्दी प्रभावित हो जाती है. 

स्किन एलर्जी
बारिश के दौरान, हवा में बढ़ी हुई नमी और प्रदूषण के कारण स्किन एलर्जी होती है. यह चेहरे, हाथ, और गर्दन पर लाल चकत्ते और सूजन के रूप में दिख सकती है.

एथलीट्स फुट
बारिश में गीले जूते-मोजे पहनने से एथलीट्स फुट नाम की समस्या हो सकती है. यह पैरों में खुजली, जलन, और छालों का कारण बनता है. 

पिंपल्स और एक्ने
बारिश में चेहरे पर पसीना और गंदगी जमने से पिंपल्स और एक्ने की समस्या हो सकती है. यह खासकर तैलीय त्वचा वाले लोगों में ज्यादा होता है. 

जानें इससे कैसे बचें 

  •  चेहरे को दिन में दो बार माइल्ड फेसवॉश से साफ करें. तेल-फ्री मॉइश्चराइज़र का इस्तेमाल करें और जब भी बाहर से आएं, तो चेहरे को जरूर धोएं. 
  • बारिश में भीगने के बाद तुरंत सूखे कपड़े पहनें और प्रभावित जगह को सूखा रखें. एंटी-फंगल पाउडर या क्रीम का इस्तेमाल करें. 
  • स्किन को साफ और सूखा रखें. हल्के और सूती कपड़े पहनें जो पसीना सोख सकें. एलर्जी रोधी क्रीम का इस्तेमाल करें.
  • बारिश में भीगने के बाद तुरंत त्वचा को माइल्ड साबुन से धोएं. बाहर निकलते समय स्किन को ढककर रखें और किसी भी एलर्जी रोधी क्रीम का उपयोग करें.
  • गीले जूते-मोजे से बचें और पैरों को सूखा रखें. एंटी-फंगल पाउडर का इस्तेमाल करें और दिन में एक बार पैरों को धोकर सुखाएं.
  • बारिश में भीगने से बचें, और अगर भीग जाएं तो तुरंत सूखे कपड़े पहनें. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : बारिश में फूड पॉइजनिंग के दौरान इन गलतियों से बचें, वरना बिगड़ सकती है सेहत

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Delhi Health Report: दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
Pregnant Women Health: गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget