एक्सप्लोरर

होली की खुमारी में बेजुबानों का ध्यान रखना ना भूलें...ये टिप्स अपना कर अपने पेट्स को रखें सुरक्षित

Holi 2023: बाजार वाले रंग जिस तरह से हम इंसानों के लिए हानिकारक होते हैं ठीक वैसे ही पशुओं के लिए भी नुकसानदायक होते है.ऐसे में आप अपने पालतू जानवरों को ये टिप्स अपना कर सेफ रख सकते हैं

How TO Take Care Of Pet In Holi: होली को सबसे सम्मानित मस्ती और खुशियों से मनाया जाने वाले त्योहारों में से एक माना जाता है. रंग, अबीर, गुलाल, नाच, गाना झूमना सब कुछ होता है. होली के खुशियों के रंग में भंग ना पड़े और हानिकारक रंगों से आपको कोई समस्या ना हो इसके लिए आप पहले से ही ढेर सारे उपाय निकाल लेते हैं लेकिन अक्सर एक पहलू जिसके बारे में लोग सोचते ही नहीं  हैं वो ये है कि हम हमारे पालतू जानवर का ख्याल रखना भूल जाते हैं.बाजार वाले रंग जिस तरह से हम इंसानों के लिए हानिकारक होते हैं ठीक वैसे ही पशुओं के लिए भी नुकसानदायक होते है. बाजार में उपलब्ध अधिकांश रंग वास्तव में विभिन्न रसायनों का एक संयोजन है जो कुत्तों और बिल्लियों की त्वचा को परेशान करते हैं और अगर वे इसे चाटते हैं, तो नाक में जलन और संभवतः श्वसन संबंधी एलर्जी हो सकती है या संक्रमण जिसके परिणामस्वरूप घातक विषाक्तता हो सकती है.पेट को कॉटन के कपड़े से ढ़क कर रखें.

पालतू जानवरों को नुकसान पहुंचा सकते हैं रंग

वहीं होली के त्योहार से पहले कई पशु चिकित्सकों ने चेतावनी दी है कि होली में इस्तेमाल किए जाने वाले रंगों में हानिकारक रसायन होते हैं जो त्वचा और आंखों को एलर्जी, नाक में जलन,सांस की तकलीफ और पालतू जानवर को कई तरह की विषाक्तता पैदा कर सकते हैं. इसके अलावा कई ऐसे कुत्ते होते हैं जिन्हें मीठी और खट्टे से एलर्जी होती है, जिससे लीवर की विषाक्तता और अन्य समस्याएं हो सकती है, जो कि आगे चलकर घातक रूप ले सकती है. आपका पेट बीमार हो सकता है.अधिकांश पेट रखने वाले लोगों को लगता है की पेट को रंगों से कोई नुकसान नहीं होगा और वो उसे होली पार्टी में लेकर चले जाते हैं. उन्हें ऐसा लगता है कि जब तक वो अपने पालतू जानवरों पर सूखे रंगों का उपयोग करते हैं, तब तक कोई नुकसान नहीं होता है, लेकिन अधिकांश नस्लें इतनी संवेदनशील होती हैं कि उनकी त्वचा पर चकत्ते पड़ जाते हैं.इसके अलावा कुछ लोग खुद तो मिठाईयों का सेवन करते ही हैं अपने पालतू जानवरों को भी खलाते हैं, लेकिन हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि मिठाइयां कुत्तों को  पसंद नहीं आतीं.

होली में ऐसे रखें पेट का ख्याल

  • पेट को कॉटन के कपड़े से कवर कर के ऱखें
  • बच्चों को सिखाएं कि पालतू जानवरों पर रंगों का इस्तेमाल न करें
  • पालतू जानवरों के खुले घाव को सुरक्षित रखें ताकि यह रंग के संपर्क में न आए
  • गल्ती से आपका पेट रंगों के संपर्क में आ जाए तो तुरंत उसे नॉर्मल या पेट सोप से साफ करें
  • पालतू जानवर के शरीर पर  तेल का प्रयोग न करें
  • पेट रंग के संपर्क में आ गए हैं तो रंग हटाने के लिए डिटर्जेंट, केरोसिन, स्पिरिट, नेल पॉलिश रिमूवर या अल्कोहल का उपयोग न करें
  • रंग हटाने के लिए कंघी का इस्तेमाल न करें
  • अपने पेट मीठा न दें क्योंकि उन्हें इससे एलर्जी होती है
  • पेट को भांग या ठंडाई न दें क्योंकि इससे मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है

इसके अलावा आप होली वाले दिन उन्हें एक कमरे में अलग जगह पर रख सकते हैं. ऐसी जगह जहां कोई ना आता-जाता हो. उनके लिए रूम में खिलौने और खाने का सामान रखें, ताकि उनसे खेल सके और भूख महसूस ना हो. समय-समय पर दूर से ही उन्हें एक बार जरूर देखें. इसके अलावा आप लाउड म्यूजिक और शोर से भी उन्हें दूर रखें, क्योंकि ऐसा होने से वो रेस्टलेस अनकंफर्टेबल फील कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Women's Day 2023: प्रेग्नेंसी में भी स्ट्रेस है सबसे बड़ा दुश्मन, इस तरह डालता है मां पर असर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद

वीडियोज

तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget