एक्सप्लोरर

हार्ट अटैक आने के बाद कितनी देर तक दबानी चाहिए छाती? ये हैं CPR के नियम

हार्ट डिजीज का रिस्क तेजी से बढ़ा है. कई लोग पहले से इस समस्या से जूझ रहे होते हैं, कई केस में अचानक से हार्ट की मशीनरी धोखा दे जाती है. असर हार्ट अटैक या फिर कार्डियक अरेस्ट के रूप में सामने आता है.

हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट के केस तेजी से सामने आ रहे हैं. कोई डांस करते हुए अचानक गिर जाता है तो किसी का एक्सरसाइज के दाैरान हार्ट काम करना बंद कर देता है. ऐसे में कुछ ही पल में व्य​क्ति की माैत हो जाती है. लेकिन ऐसा नहीं है कि इस लाइफ ​थ्रेट से निपटा नहीं जा सकता. अगर समय रहते व्य​क्ति को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) दे दिया जाए, तो सांसें लाैट सकती हैं. आ​खिर ये सीपीआर क्या है? और हार्ट को फिर धड़कने के लिए कैसे मजबूर कर देता है? आइए इस बारे में जानते हैं...

लाैट सकती हैं सांसें

हार्ट डिजीज का रिस्क तेजी से बढ़ा है. कई लोग पहले से इस समस्या से जूझ रहे होत हैं, कई केस में अचानक से हार्ट की मशीनरी धोखा दे जाती है. असर हार्ट अटैक या फिर कार्डियक अरेस्ट के रूप में सामने आता है. इस ​स्थिति में 10 मिनट के अंदर ही कार्डियो पल्‍मोनरी रिससिटेशन यानि सीपीआर दे दी जाए, तो 50 फीसदी से ज्‍यादा लोगों को बिना अस्‍पताल ले जाए भी बचाया जा सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्‍ट आते ही एकदम व्‍यक्ति की मौत नहीं होती. इसमें थोड़ा समय लगता है. इस दौरान तुरंत ही सीपीआर देकर हार्ट को एक्टिव किया जा सकता है. इससे ब्रेन व शरीर के अन्‍य अंगों में ऑक्‍सीजन पहुंचने लगती है. ऐसे में व्‍यक्ति की सांसें लाैट सकती हैं.

कब देना चाहिए सीपीआर?

  • अगर किसी व्य​क्ति के बेहोश होते ही सांस चली जाती है तो मान लें कि उसे कार्डियक अरेस्‍ट या हार्ट अटैक हुआ है.
  • मरीज की हाथ और गर्दन की नब्‍ज टटोल कर देखें, अगर नब्‍ज नहीं आ रही है तो मान लें कि दिल का दौरा पड़ा है.
  • अगर हाथ, पैर या कोई अंग मूवमेंट नहीं कर रहा तो यह हार्ट अटैक का संकेत है. 

सीपीआर देने का आसान तरीका

  • मरीज को तत्‍काल किसी समतल जगह पर पीठ के बल सीधा लिटा दें.
  • अब अपने एक हाथ के ऊपर दूसरे हाथ को रखें. दोनों हाथों को मरीज के सीने के बीचों-बीच में रखें. कोहनी को एकदम सीधा रखें.
  • हाथों पर वजन देकर जोर-जोर से दबाएं. ऐसा एक एक मिनट में कम से कम 100 बार करने की कोशिश करें.
  • 30 बार सीने को दबाने के बाद दो बार मुंह से मुंह में सांस दें. इसे माउथ टु माउथ रेस्पिरेशन कहते हैं.
  • हथेली से छाती को एक से दो इंच तक दबाने के बाद सामान्‍य स्थिति में भी आने दें. ऐसा तब तक करें जब तक कि मरीज की सांस वापस न आ जाए या वह मेडिकल इमरजेंसी तक न पहुंच जाए.
  • इस तरह स्पीड में पंपिंग करने से हार्ट में ब्लड फ्लो आ जाता है और कार्डिक अरेस्ट वाले इंसान की जान बच सकती है.

ये भी पढ़ें: हर घंटे 100 लोगों की जान ले रहा अकेलापन, जानें यह बीमारी कितनी खतरनाक और लोगों को कैसे बनाती है अपना शिकार?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 
केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स
केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget