एक्सप्लोरर

ईयर ड्राईनेस की वजह से हो सकती है कान में काफी खुजली, ऐसे पाएं राहत

Itchy Ears Remedies: कान में खुजली की समस्या होने का कारण ईयर की ड्राईनेस हो सकती है. इस स्थिति में कान को नमी की जरूरत होती है. आइए जानते हैं कुछ आसान से उपाय जिससे कान की खुजली हो सकती है दूर-

Itchy Ears:  कान में खुलजी की परेशानी अक्सर सर्दी-जुकाम या फिर साइनस बढ़ने पर हो सकती है. इसके साथ ही अगर आपको लंबे समय से गले में खराश या फिर नाक बहने की परेशानी है तो इस स्थिति में भी कान में खुजली हो सकती है. लंबे समय तक कान में खुजली होने की वजह से कान के अंदर खरोंच हो सकता है. इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की आवश्यकता होती है. इसके अलावा कान में खुजली की परेशानियों को कम करने के लिए आप कुछ असरदार घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं. आज हम इस लेख में आपको कान में खुजली की परेशानी दूर करने के लिए कुछ असरदार घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे. आइए जानते हैं कान में खुलजी की समस्या दूर करने के लिए क्या करें?

कान में खुजली की परेशानी दूर करने के लिए क्या करें?

कान में खुजली होने का कारण ड्राईनेस हो सकती है. इस स्थिति में कान के अंदर नमी को बनाना जरूरी होता है. ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं, जैसे-

ऑलिव ऑयल

कान के अंडर ड्राईनेस की स्थिति होने पर ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. इसके अलावा और बेबी ऑयल का भी प्रयोग कर सकते हैं. इसके लिए कान में सोने से पहले ऑलिव ऑयल या बेबी ऑयल की कुछ बूंदें डालें. अब रातभर के लिए इसे छोड़ दें. इससे कान की खुजली दूर हो सकती है.

गीला ईयर बड

कान में खुजली की समस्या होने पर ईयर बड का प्रयोग करें. हालांकि, ध्यान रखें कि बार-बार या फिर ज्यादा अंदर ईयर बड न डालें. इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है. ईयर बड को कान में डालने के लिए आप इसमें थोड़ा सा सरसों तेल या फिर कोई एसेंशियल ऑयल लगाकर इसे कान के अंदर डालकर चारों ओर घुमाएं. फिर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें. इससे कान में खुलजी की समस्या दूर हो सकती है. 

एल्कोहल युक्त विनेगर

स्विमिंग के कारण भी कुछ लोगों को कान में खुलजी की परेशानी हो सकती है. इस स्थिति में एल्कोहल युक्त विनेगर का इस्तेमाल करें. इससे कान में खुलजी दूर होगी. साथ ही आपको इससे तुरंत आराम भी मिलेगा. साथ ही यह कान में मौजूद अतिरिक्त पानी को सूखाने में भी आपकी मदद कर सकता है. 

ये भी पढ़ें: Remedy For Cold: ठंड के लिए रामबाण है त्रिकटु चूर्ण, सर्दी-जुकाम और पेट की बीमारियां रहेंगी दूर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Oral Cancer: युवाओं में तेजी से बढ़ रहा ओरल कैंसर का खतरा, तंबाकू-वेपिंग बन रहे जानलेवा, जानें लक्षण
युवाओं में तेजी से बढ़ रहा ओरल कैंसर का खतरा, तंबाकू-वेपिंग बन रहे जानलेवा, जानें लक्षण
Osteoporosis In Men: पीठ दर्द से लेकर मामूली चोट तक, पुरुषों की हड्डियों को चुपचाप खोखला बना रही यह खतरनाक बीमारी
पीठ दर्द से लेकर मामूली चोट तक, पुरुषों की हड्डियों को चुपचाप खोखला बना रही यह खतरनाक बीमारी
नकली दवाओं का खेल खत्म! अब कैंसर, एंटीबायोटिक और टीकों पर QR कोड अनिवार्य, सरकार का बड़ा फैसला
नकली दवाओं का खेल खत्म! अब कैंसर, एंटीबायोटिक और टीकों पर QR कोड अनिवार्य, सरकार का बड़ा फैसला
पैकेट पर सेहत का वादा, अंदर धोखा! FSSAI की चेतावनी के बाद भी कस्टमर को धोखा दे रहीं कंपनियां
पैकेट पर सेहत का वादा, अंदर धोखा! FSSAI की चेतावनी के बाद भी कस्टमर को धोखा दे रहीं कंपनियां

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:'विग लगाता था... इसलिए मरना था?' सिया का चौंकाने वाला दावा!
Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
IND vs IRE 1st T20I: भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
इंडिगो की फ्लाइट में यात्री बनाए गए बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
फ्लाइट में यात्री बने बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
मुहर्रम का नाम बवालियों ने किया बदनाम, बिहार में चली गोली, यूपी से एमपी तक आयी डरावनी तस्वीरें
मुहर्रम का नाम बवालियों ने किया बदनाम, बिहार में चली गोली, यूपी से एमपी तक आयी डरावनी तस्वीरें
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर सैकड़ों ट्रक खड़े, आम लोगों से भी जब्त हो रहा राशन
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर खड़े सैकड़ों ट्रक
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Embed widget