एक्सप्लोरर

Portion Control: पोर्शन कंट्रोल का ध्यान रखने से जल्दी घट सकता है वजन, जानें क्या है ये?

What Is Portion Control: पोर्शन कंट्रोल का मतलब इस बात का ध्यान रखना है कि आप क्या खा रहे हैं. पोर्शन कंट्रोल में कैलोरी की मात्रा कम और जरूरी पोषक तत्वों की मात्रा ज्यादा होनी चाहिए.

Portion Control To Lose Weight: आज अधिकतर लोगों के लिए बढ़ता वजन एक बड़ी परेशानी बन गया है. लोग हर रोज खुद को मिरर में घूरकर कॉन्शियस होने लगे हैं. वजन घटने की वैसे तो कई हेल्दी टेक्नीक्स हैं, लेकिन कुछ लोग वेट लॉस करने के लिए गलत-गलत तरीकों का इस्तेमाल करते नजर आते हैं, जैसे- खाना स्किप करना, खाना जरूरत से ज्यादा कम खाना और ब्रेकफास्ट लाइट करना आदि. अगर आप भी वजन घटाने के लिए इन तरीकों को अपनाते हैं तो आज से ही ऐसा करना बंद कर दें और 'पोर्शन कंट्रोल' पर ध्यान देना शुरू करें. अब आप सोच रहे होंगे कि ये पोर्शन कंट्रोल क्या है. आइए जानते हैं इसके बारे में...      

दरअसल पोर्शन कंट्रोल का मतलब इस बात का ध्यान रखना है कि आप क्या खा रहे हैं. पोर्शन कंट्रोल में कैलोरी की मात्रा कम और जरूरी पोषक तत्वों की मात्रा ज्यादा होनी चाहिए. जब आप कम कैलोरी लेंगे तो आपका शरीर एनर्जी के लिए एक्सट्रा फैट का इस्तेमाल करेगा, जिससे वजन को घटाने में मदद मिलेगी. पोर्शन कंट्रोल का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप कम मात्रा में खाना खाएं या एक टाइम का खाना स्किप कर दें, बल्कि इसका मतलब है कि आप इतना खाएं कि पेट जरूरत से ज्यादा ना भरे और जरूरी पोषक तत्व की सप्लाई भी आपके शरीर में हो जाए.

'पोर्शन कंट्रोल' कैसे करेगा वेट लॉस में मदद

पोर्शन कंट्रोल की मदद से आप हेल्दी तरीके से अपना वजन घटा पाएंगे. आप अपने भोजन में सबसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल करें और कैलोरी की मात्रा कम रखें. भोजन में रंग-बिरंगी और हरी सब्जियों को शामिल करें. समय के मुताबिक खाना खाएं. ज्यादा भूख लगने का इंतजार बिल्कुल भी ना करें. जितनी भूख हो उससे कम ही खाना खाएं. अगर आप पेट भरकर भोजन कर लेंगे तो वजन बढ़ने का खतरा अपने आप पैदा हो जाएगा. क्योंकि ओवरईटिंग भी वजन को बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है. 

हैवी डिनर करने से बचें

इसके अलावा, शाम के बाद अनहेल्दी चीजों को खाने से बचें और डिनर को जितना हो सके हल्का रखें. ज्यादा हैवी डिनर आपके शरीर को बिगाड़ देगा और कई बीमारियों का खतरा भी इसकी वजह से बढ़ सकता है. अगर आप वजन को घटाना चाहते हैं तो पोर्शन कंट्रोल का ध्यान जरूर रखें और बाहर की अनहेल्दी चीजों को खाने से हमेशा बचें, जिनमें शुगर, नमक की मात्रा ज्यादा होती है और भर-भरकर मैदे और खराब तेल का इस्तेमाल किया जाता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: बाइक पर खतरनाक स्टंट करते हुए लड़की बना रही थी रील, हो गया बड़ा हादसा- Video

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Post Meal Sleepiness:दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?
दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
आयुर्वेदिक दवा और अंग्रेजी दवा साथ में ले रहे हैं? हो सकता है खतरा
आयुर्वेदिक दवा और अंग्रेजी दवा साथ में ले रहे हैं? हो सकता है खतरा

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget