एक्सप्लोरर

Fitness News: जानिए जिम करने के तुरंत बाद पानी पीना चाहिए या नहीं? इन 5 बातों का रखें ख्याल

Gym News: आयुर्वेद भी कहता है कि हमें दिन भर पानी की घूंट लेते रहना चाहिए, ताकी हमारा शरीर हाइड्रेटेड रहे. लेकिन जिम में वर्क आउट के बाद जब प्यास लगती है तो क्या करना चाहिए?

Latest News of Fitness: मानव शरीर का 70 फीसदी भाग पानी से बना है. शरीर में पानी की कमी (Dehydration) होने पर दिल में जलन, सिर दर्द, बैक पेन, कमजोरी होती है. जब शरीर में पानी की कमी होती है तो वह शरीर के अंगों से पानी निचोड़ने लगता है. ऐसे में शरीर प्यास के रूप में संकेत देता है. जब प्यास लगती है हम पानी पी लेते हैं. लेकिन ऐसी नौबत आए ही नहीं, इसके लिए जरूरी है कि हम नियमित रूप से पानी पीते रहें. 

जिम या कसरत करते वक्त पानी पी लेना चाहिए?

आयुर्वेद के अनुसार हमें एक बार में ही पानी गटकने से बचना चाहिए. हमें घूंट-घूंट पानी का सेवन करना चाहिए. इससे पानी हमारे शरीर में अच्छे से पचता है और फायदेमंद होता है. लेकिन एक सवाल जो कई लोगों के मन में हैं, वह यह है कि जिम या कसरत करते वक्त जब पसीने के रूप में पानी हमारे शरीर से निकलता है और हमें प्यास लगती है तो क्या इस प्यास को भी संकेत मानकर हमें पानी पी लेना चाहिए?

दरअसल, इसका जवाब जानने के लिए हमें जिम के फौरन बाद अपने शरीर की हालत को गर्म तवे की तरह देखना चाहिए. जिस तरह गर्मं तवे पर पानी के छीटें पड़ते ही धुंआ उठने लगता है. ठीक उसी तरह जिम के बाद हमारा शरीर गर्म रहता है. जब हम तुरंत पानी पीते हैं तो इससे अंगों को नुकसान पहुंचता है. इसलिए, जिम के तुरंत बाद पानी पीते वक्त इन 5 बातों का ख्याल जरूर रखें-

  • जिम करने के बाद थोड़ा आराम करें. जब पसीना पूरी तरह निकल जाए और गर्मी लगनी बंद हो जाए तब पानी पीएं.
  • भूलकर भी एक सांस में एक ग्लास पानी नहीं गटकें. प्यास भले ही ज्यादा लगी हो, लेकिन पानी घूंट-घूंट लेकर ही पीएं.
  • पानी में थोड़ा नमक और शक्कर मिलाएं. इससे पसीने के साथ निकलने वाले इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपाई होगी. सादे पानी की जगह आप नारियल पानी भी ले सकते हैं.
  • पानी हमेशा बैठकर आराम से पीएं. खड़े होकर पानी पीने से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है.
  • जिम के बाद 1-2 घंटे तक फ्रिज का ठंडा पानी पीने से परहेज करें.

पानी को धीरे-धीरे, सिप लेकर पीएं

आयुर्वेद के अनुसार, सामान्य अवस्था में भी हमें चिल्ड पानी से दूरी बनाकर रखनी चाहिए. हमें पानी या तो उबालकर या रूम टेम्प्रेचर पर पीना चाहिए. जिम के बाद जब शरीर का खून अंगों में रहता है, तब ठंडा पानी पीने से हमें बहुत नुकसान हो सकता है. कुल मिलाकर, पानी को धीरे-धीरे, सिप ले लकर पीते रहें और जब तक शरीर का तापमान नार्मल ना हो, तब तक पानी नहीं पिएं.

यह भी पढ़ें-

Health Tips: क्या है पार्किंसन बीमारी, इन लक्षणों से पहचानें कहीं आप भी इसका शिकार तो नहीं?

Pumpkin Juice: कद्दू के जूस के फायदे जान रह जाएंगे हैरान, पेट की समस्या से लेकर स्किन का भी रखता है ख्याल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
Vitamin D Deficiency: भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
मेमोरी लॉस से बचाने में मदद कर सकती है एरोबिक्स, स्टडी में हुआ खुलासा
मेमोरी लॉस से बचाने में मदद कर सकती है एरोबिक्स, स्टडी में हुआ खुलासा

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget