एक्सप्लोरर

High Cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल से हो सकता है इन 4 गंभीर बीमारियों का खतरा, आप भी हो जाएं अलर्ट

बीमार नहीं होना है तो कोलस्ट्रॉल चेक करते रहें. जिस तरह का खाना हम खाते हैं, उसमें से ज्यादातर चीजें कोलस्ट्रॉल बढ़ाती हैं. इसलिए हमेशा ध्यान रखें.

High Cholesterol Disease:  आज कल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ख्याल रख पाना काफी मुश्किल है। बुजुर्गों के साथ-साथ युवाओं में भी कई तरह की बीमारियां देखी जा रही है। इनमे सबसे ज्यादा युवा और बुजुर्ग हाई कोलेस्ट्रोल ( High Cholesterol) की समस्या से परेशान हैं। वैसे तो हेल्दी सेल्स बनाने के लिए कोलेस्ट्रॉल की जरूरत होती है लेकिन शरीर में इसकी मात्रा ज्यादा होने से कई तरह की दिल से संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही रक्तचाप मोटापे से जुड़ी समस्याएं भी होती है। इन सभी समस्याओं के होने के पीछे कोलेस्ट्रोल का बढ़ता स्तर सबसे अहम कारण होता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल फैटी फूड (Fatty food) खाने एक्सरसाइज ना करने, ओवरवेट होने, स्मोकिंग से बढ़ता है और कई बार ये जेनेटिक भी होता है। वैसे तो शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के संकेत नहीं दिखते लेकिन इसकी वजह से कई तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती है। 

क्या होता है कोलेस्ट्रॉल? 

कोलेस्ट्रॉल ( Cholestrol) एक वसा है जो लीवर द्वारा उत्पन्न होती है। ये शरीर के ठीक तरीके से काम करने के लिए बेहद जरूरी है। हमारे शरीर की हर कोशिका को जीवित रहने के लिए कोलेस्ट्रॉल की बहुत जरूरत होती है। कोलेस्ट्रॉल मोम जैसा चिकना पदार्थ है जो ब्लड प्लाजमा द्वारा शरीर के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचता है, लेकिन ये जरूर से ज्यादा इकट्ठा होने लगे तो गंभीर समस्या हो जाती है।

ये हैं हाई कोलेस्ट्रॉल से होने वाली गंभीर बीमारियां 

1. हाई ब्लडप्रेशर: हाई ब्लड प्रेशर (High Blood pressure)  आज के दौर में एक सामान्य बीमारी बन चुकी है, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हमारी आर्टिरीज में ब्लॉकेज हो जाता है, ब्लड वेसल्स में फैट्स जमा होने के कारण खून को दिल तक पहुंचने में काफी जोर लगाना पड़ता है, इसी को हाई ब्लड प्रेशर कहते हैं। जिसका परिणाम हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक (Stroke)जैसी स्थिति हो सकती है।

2.हार्ट डिजीज: कोलेस्ट्रॉल का लेवल ज्यादा होने से रक्त कोशिकाएं सिकुड़ने लगती है जिससे आर्टरीज (Arteries) में ब्लड फ्लो काफी कम हो जाता है। जब यह कोलेस्ट्रॉल टूटता है तो इससे क्लॉटिंग की समस्या करना पड़ता है जिससे हार्ट  अटैक( Heart Attack) और स्ट्रोक की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

3.ब्रेन स्ट्रोक: बॉडी में कोलेस्ट्रॉल का लेवल कंट्रोल से बाहर हो जाए तो इससे ब्रेन स्ट्रोक भी हो सकता है। दरअसल कोलेस्ट्रॉल (Cholestrol) बढ़ने पर दिमाग तक रक्त संचार नहीं हो पाता है इस वजह से स्ट्रोक आने की संभावना है।

4.पैरों में दर्द: शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने पर पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है। इससे आपके पैर बिल्कुल सुन्न हो सकते हैं। हर वक्त आपको थकान महसूस होती है।

ऐसे रखें खुद को बैड कोलेस्ट्रॉल से दूर

आप ऐसे आहार का सेवन करें जिसमें सैचुरेटेड फैट (Saturated fat) की मात्रा अधिक हो तो खून में एलडीएल या बैड कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) की मात्रा बढ़ जाती है। मीट, डेयरी उत्पाद, अंडा, नारियल तेल, पाम ऑयल, मक्खन, चॉकलेट, तली भुनी चीजें प्रोसेस्ड फूड और बेकरी उत्पाद कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकते हैं, इसलिए इन चीजों से परहेज कर के खुद को आप बैड कोलेस्ट्रॉल से दूर रख सकते हैं।

*Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी को केवल सुझाव के तौर पर लें, इस तरह के किसी भी उपचार, उपाय / या डाइट पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget