एक्सप्लोरर

हीट वेव से अलर्ट रहें बच्चे और बुजुर्ग...नहीं तो हो जाएंगे बीमार, अभी से बरतें ये सावधानियां!

गर्मियों में हीट स्ट्रोक एक आम समस्या है. बच्चे, बड़े सभी इसकी चपेेट में आ सकते हैं. इसमें सिर में दर्द होने के अलावा कई तरह की गंभीर परेशानी हो सकती हैं. इससे बचाव जरूरी है. 

Heat Wave Alert: गर्मियां शुरू हो गई है. मौसम में गर्मी अधिक बढ़ने लगी है. ऐसे में गर्मियों से होने वाली बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है. आमतौर पर हीट वेव चलने पर हीट स्ट्रोक का खतरा अधिक रहता है. कई बार लोग स्ट्रोक की चपेट में आ जाते हैं, जिससे जी मिचलाना, सिरदर्द, उल्टी, डायरिया जैसी शिकायत देखने को मिलती है. बड़े हो या बच्चे कोई भी हीटवेव से परेशान हो सकता है. ऐसे में जानने की जरूरत है कि हीटवेव से किस तरह बचाव जा सकता है. इसके लिए कुछ सावधानी बरतनेे की सलाह दी गई है. 

डाइट में नारियल पानी शामिल करें

आने वाले दिनों में गर्म हवाएं चलना शुरू हो जाएंगी. जरा सी लापरवाही पर तपती गर्मी भारी पड़ सकती है. ऐसे में रेग्यूलर डाइट में नारियल पानी शामिल कर लेना चाहिए. बच्चे आमतौर पर पानी कम पीते हैं. उन्हें नारियल पानी फायदा कर सकता है. नारियल पानी मेें कई जरूरी एंजाइम्स, खनिज और विटामिन होते हैं. उन्हें ये फायदा कर सकता है. 

खीरा ककड़ी जरूर खाएं

गर्मी से बचना है तो बॉडी में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए. इससे बचाव के लिए ऐसे फूड आइटम का प्रयोग करना चाहिए, जिससे बॉडी में पानी की पूर्ति होती रहे. खीरा और ककड़ी बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं. खीरा और ककड़ी में विटामिन ए, बी, के और फाइबर अधिक मिलता है. इनके खाने से लू बचने में मदद मिलती है. 

कुछ देर के लिए पानी में डुबा लें पैर 

पैरों के तलुए बहुत अधिक गर्म हो जाते हैं. इससे निकलने वाली गर्मी सीधे सिर पर चढ़ती है. इससे बचाव के लिए ठंडे पानी की बाल्टी या टब मेें पैर डुबाकर रख लें. मुंह पर ठंडे पानी की छींटे मारते रहे. 

सोने की जगह में भी करें बदलाव 

सोने की जगह का चयन सही होना भी जरूरी है. यदि घर में ऊपर बने कमरे में सो रहे हैं और नीचे कमरे खाली पड़े हैं तो कोशिश करें कि ऊपर वाले कमरे न सोएं. नीचे वाले कमरे में सोना शुरू कर दें. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: शादी पार्टी के लिए कौन सा मेकअप है परफेक्ट, जानें एचडी और एयरब्रश मेकअप में अंतर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

High Cholesterol In Young Age: अब छोटी उम्र से ही कोलेस्ट्रॉल का खतरा, हार्ट अटैक से बचना है तो... 11 मेडिकल इंस्टीट्यूट ने जारी की गाइडलाइन
अब छोटी उम्र से ही कोलेस्ट्रॉल का खतरा, हार्ट अटैक से बचना है तो... 11 मेडिकल इंस्टीट्यूट ने जारी की गाइडलाइन
Side Effects Of Birth Control Pills: क्या प्रेग्नेंसी रोकने वाली दवाइयों से हो जाता है कैंसर, जानें कितनी सच है यह बात?
क्या प्रेग्नेंसी रोकने वाली दवाइयों से हो जाता है कैंसर, जानें कितनी सच है यह बात?
Heart Blockage Symptoms: दिल की नस ब्लॉक होने से पहले दिखते हैं ये लक्षण, पहचान लेंगे तो बच जाएगी जान
दिल की नस ब्लॉक होने से पहले दिखते हैं ये लक्षण, पहचान लेंगे तो बच जाएगी जान
Ear Infection Symptoms: क्या आपके कान आपको दे रहे हैं चेतावनी? इन संकेतों को पहचानें, वरना हो सकती है गंभीर समस्या
क्या आपके कान आपको दे रहे हैं चेतावनी? इन संकेतों को पहचानें, वरना हो सकती है गंभीर समस्या

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बच्चा गोद लेने वाली सभी महिलाओं को मिले मैटरनिटी लीव, सिर्फ 3 महीने नहीं...', अडॉप्शन पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश
'बच्चा गोद लेने वाली सभी महिलाओं को मिले मैटरनिटी लीव, सिर्फ 3 महीने नहीं...', अडॉप्शन पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश
Varanasi News: गंगा के बीच इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी खाने-फेंकने के आरोप में 14 गिरफ्तार
वाराणसी: गंगा के बीच इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी खाने-फेंकने के आरोप में 14 गिरफ्तार
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
IPL 2026 के बीच ये टीमें खेलेंगी इंटरनेशनल क्रिकेट, टी20 और वनडे सीरीज का शेड्यूल जारी
IPL 2026 के बीच ये टीमें खेलेंगी इंटरनेशनल क्रिकेट, टी20 और वनडे सीरीज का शेड्यूल जारी
बॉलीवुड के बाद अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में किस्मत आजमाएंगे गोविंदा? निरहुआ के संग दिखे तो शुरू हुई ऐसी चर्चा
निरहुआ के संग दिखे गोविंदा, क्या अब भोजपुरी फिल्मों में आजमाएंगे हाथ? शुरू हुई ऐसी चर्चा
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
यूपी बोर्ड में पहली बार स्टेप मार्किंग से मिलेंगे नंबर, 18 मार्च से चेक होंगी कॉपियां
यूपी बोर्ड में पहली बार स्टेप मार्किंग से मिलेंगे नंबर, 18 मार्च से चेक होंगी कॉपियां
LPG संकट के बीच ट्रेन में बिकने लगे उपले! वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
LPG संकट के बीच ट्रेन में बिकने लगे उपले! वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
Embed widget