एक्सप्लोरर

Heart Problem: हार्ट अटैक से बचना है तो, रोज पीएं 3 से 5 कप कॉफी, मिलेंगे कई और भी फायदे

Heart Problem: अगर आप दिन में 3 से 5 कप तक कॉफी पीते हैं तो इससे आपके शरीर को कई फायदे मिलेंगे. हाल ही में एक रिसर्च में पता चला है कि रोज कॉफी पीने वाले लोगों में हार्ट संबंधी बीमारी होने का खतरा कम हो जाता है. कॉफी पीने के दूसरे फायदे हैं कि इससे वजन कम होता है, टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है.

कॉफी की खुशबू और स्वाद ऐसा होता है कि शायद ही कोई खुद को पीने से रोक पाए. कॉफी पीने से शरीर में ताजगी और स्फूर्ती आ जाती है. कुछ लोग रोज दिन में कई बार कॉफी पीते हैं. अगर आप भी रोजाना 3 से 5 कप कॉफी पीते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. एक रिसर्च में पता चला है कि कॉफी पीने से आप हृदय संबंधी बीमारियों से दूर रखते हैं. जो लोग दिन में कई बार कॉफी पीते हैं उन्हें हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है. 

कॉफी से दूर होंगी हार्ट की बीमारी
अगर आप रोज 3 से 5 कप कॉफी पीते हैं तो इससे आपको हृदय संबंधी बीमारियां कम होने की संभावना है. प्रतिदिन 3 से 5 कप कॉफी पीने से हार्ट की बीमारी से मरने का खतरा 21 प्रतिशत तक कम हो जाता है. इस रिसर्च को पुर्तगाल के फैकल्डेड डी मेडिसीन डा यूनीवर्सिडेड डी लिस्बोआ में किया गया है. रिसर्च में शामिल प्रोफेसर डॉक्टर एंटेनियो का कहना है, "ऐसी बातों की जानना जरूरी है, जिससे हार्ट की बीमारियों से मरने की संभावना कम होती है. सीमित मात्रा में कॉफी पीने से इसमें फायदा मिल सकता है."

वहीं एक दूसरी रिपोर्ट में भी इस बात का जिक्र किया गया है कि लाइफस्टाइल में बदलाव करके हार्ट की बीमारियां होने और उनसे मरने का जोखिम कम हो सकता है. दिनचर्या में बदलाव करके महिलाओं में हार्ट की बीमारियों को 50 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है. वहीं करीब 73 प्रतिशत कोरोनरी हृदय रोग और 46 प्रतिशत क्लिनिकल सीवीडी की वजह लोगों की अव्यवस्थित लाइफस्टाइल ही है.

ये भी पढ़ें:वजन घटाना है तो सफेद चीजों को हटाकर, डाइट में शामिल करें ये काली चीजें

कॉफी पीने के अन्य फायदे

डायबिटी में फायदेमंद कॉफी- कॉफी सिर्फ हार्ट की बीमारियों को ही दूर नहीं करती बल्कि इससे डाइबिटीज का खतरा भी कम हो जाता है. अगर आप दिन में करीब 5 कप तक कॉफी पीते हैं तो इससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा करीब 25 प्रतिशत कम हो जाता है. डायबिटीज के मरीज हार्ट की बीमारियों से ज्यादा मरते हैं. 

ऊर्जा को बढ़ाती है कॉफी- अगर ऑफिस में काम करते वक्त आपको थकान या बोरियत लग रही है तो आप 1 कप कॉफी पीकर अपनी एनर्जी को बढ़ा सकते हैं. कॉफी पीने से तुरंत सतर्कता आ जाती है. आप ज्यादा ऊर्जावान महसूस करते हैं. 

वजन कम करती है कॉफी- अगर आप वजन कम करने का प्लान कर रहे हैं तो आप कॉफी पी सकते है. कॉफी में कैफीन होता है जिससे मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है. साथ ही इससे पैदा होने वाली गर्मी मोटापे को कम करने में मदद करती है. 

तनाव से बचाती है कॉफी- एक्सपर्ट्स का मानना है कि कॉफी पीने से तनाव कम हो जाता है. कॉफी पीने से शरीर में अल्फा-एमिलेज (sAA) नामक एंजाइम में बढ़ोत्तरी हो जाती है, कैफीन का ये गुण आपकी टेंशन को दूर भगाने में मदद कर सकता है. 

ये भी पढ़ें: इन 5 फलों को फ्रिज में कभी न रखें, हो सकते हैं ज़हरीले, स्वास्थ्य के लिए होगें हानिकारक

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arthritis In Children: क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget