एक्सप्लोरर

Heart Problem: इन 4 सफेद चीजों को खाने से करें आउट, हार्ट को हो सकता है नुकसान

Heart Problem: अगर आप दिल के मरीज हैं तो आपको अपनी सेहत का बहुत ध्यान रखने की जरूरत है. आपको अपनी डाइट से ऐसी चीजों को हटा देना चाहिए, जो आपकी सेहत पर गलत असर डालती हैं. सबसे पहले आपको खाने से सफेद चीजें जैसे मैदा, नमक और चीनी को हटा देनी चाहिए.

आजकल की लाइफस्टाइल में लोगों को हार्ट की समस्याएं सबसे ज्यादा हो रही हैं. हार्ट के मरीजों में हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, दिल की धड़कन का धीमा और तेज होने जैसी समस्याएं होने लगती हैं. ऐसे में आपको अपनी हेल्थ और डाइट का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. गलत लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खाने से हार्ट से जुड़ी बीमारियां ज्यादा होती हैं. अगर आपने समय रहते दिल के बीमारियों को दूर नहीं किया तो इससे हार्ट अटैक, हार्ट फेल्योर, कार्डियक अरेस्ट और स्ट्रोक जैसी परेशानी हो सकती हैं. अगर आपको अपने दिल को स्वस्थ रखना है तो अपनी लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव करना जरूरी है. आज हम आपको ऐसे फूड्स बता रहे हैं जो आपके दिल की सेहत के लिए नुकसानदायक हैं. दिल के मरीजों को इन्हें अपने खाने से तुरंत आउट कर देना चाहिए. 

मैदा- दिल के मरीजों के लिए मैदा बहुत खतरनाक है. ज्यादा मात्रा में मैदा खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है. कोलेस्ट्रॉल एक तरह का फैट होता है, जो शरीर के किसी भी अंग में खून पहुंचाने के रास्ते में जम जाता है. मैदा खाने से हार्ट अटैक का खतरा काफी बढ़ जाता है. 

नमक- नमक खाने का स्वाद बढ़ाता है लेकिन हार्ट के मरीजों के लिए नमक किसी जहर से कम नहीं है. हार्ट और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को नमक सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए. ज्यादा नमक खाने से आपको कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं. ज्यादा नमक खाने से ब्लड प्रेशर हाई होता है और हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ता है. 

अंडे की जर्दी- अंडे की जर्दी यानि सफेद भाग में सेचुरेटेड फैट होता है. ऐसे में हार्ट के मरीजों को अंडा खाना अचानक से बंद नहीं करना चाहिए. अंडा में भरपूर मात्रा में विटामिन बी और ए पाया जाता है. हार्ट के मरीजों को कम मात्रा में ही अंडा खाना चाहिए. इससे हार्ट की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. 

मीठा- अगर आप ज्यादा मीठा खाते हैं तो इससे शरीर में इंसुलिन बढ़ जाता है और डायबिटीज का खतरा बढ़ता है. इसलिए हार्ट के मरीजों को ज्यादा मीठा नहीं खाना चाहिए. ज्यादा चीनी खाना सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: कोरोना काल में बैंगन से बढ़ाएं इम्यूनिटी, कई रोग भी होंगे दूर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cervical Precancer Drug: सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
Egg Freezing VS IVF Treatment: मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें
मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget