एक्सप्लोरर

क्या कोई भी कर सकता है अंग दान, किन-किन अंगों को नहीं कर सकते दान?

ऑर्गन डोनेशन इंडिया के आंकड़ों के अनुसार,देश में हर साल 5 लाख लोगों को ऑर्गन ट्रांसप्लांट की जरूरत होती है. सिर्फ 52 हजार अंग ही उपलब्ध हो पाता है.एक मृत व्यक्ति अंगदान से 9 जिंदगियां बचा सकता है.

Organ Donation : अंगदान को जीवन दान माना जाता है. एक मृत इंसान 9 लोगों को नया जीवन दे सकता है. ऑर्गन डोनेशन इंडिया के आंकड़ों के अनुसार, देश में हर साल 5 लाख लोगों को ऑर्गन ट्रांसप्लांट की जरूरत होती है, जबकि सिर्फ 52 हजार अंग ही उपलब्ध हो पाता है.

अंगदान कोई भी कर सकता है, बस उसकी उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए. इससे कम उम्र के लोगों को अंगदान करने के लिए माता-पिता या गार्जियन की जरूरत होती है. अंगदान ब्रेन डेड होने, दिल का धड़कना बंद होने या मरने के बाद होता है. सिर्फ कुछ अंगों को ही दान किया जा सकता है. आइए जानते हैं कौन-कौन से अंग दान नहीं किए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें : स्पेस में लगातार कम हो रहा है सुनीता विलियम्स का वजन, जानें अचानक वेट लॉस कितना खतरनाक

कौन-कौन से अंग दान कर सकते हैं

मृत व्यक्ति के दिल, फेफड़े, लिवर, किडनी, आंत, पैंक्रियाज दान किए जा सकते हैं. आंख का कॉर्निया, हड्‌डी, त्वचा, नस, मांसपेशियां, लिंगामेंट, कार्टिलेज, हार्ट वॉल्व और टेंडन भी मौत के बाद किसी के काम आ सकते हैं. जिंदा इंसान पूरी किडनी और लिवर का कुछ हिस्सा दान दे सकते हैं. 

अंगदान कौन नहीं कर सकता

1. हार्ट डिजीज या कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों में अंगदान नहीं कर सकते हैं.

2. अगर ज्यादा उम्र में किसी का अंग सही तरह काम नहीं कर रहा है तो अंगदान नहीं कर सकता है.

3. संक्रामक रोग जैसे HIV या हेपेटाइसिस होने पर भी अंगदान नहीं कर सकते हैं. 

4. मानसिक रूप से बीमार इंसान अंगदान नहीं कर सकता है.

5.  अगर कानूनी तौर पर कोई अड़चन है या कानूनी तौर पर कोई योग्य नहीं है तो अंगदान नहीं कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें : कुछ पुरुषों में इस वजह से बढ़ने लगते हैं स्तन, जान लें इसे ठीक करने का तरीका

कौन-कौन से अंग दान नहीं किए जा सकते हैं

ब्रेन

रीढ़ की हड्डी

मसल्स

कैंसर वाले अंग

संक्रमित अंग

मौत के बाद कितनी देर तक अंग ट्रांसप्लांट किए जा सकते हैं

दिमाग के मरने यानी ब्रेन डेड होने के बाद शरीर में ऑक्सीजन (oxygen) की कमी  होने लगती है. इसके बिना कोई भी अंग फंक्शन नहीं कर सकता है. इसलिए मौत के बाद जितनी जल्दी हो सके, अंगों को दान किया जाता है. शरीर से बाहर निकालने के बाद जरूरी ऑक्सीजन सप्लाई देनी पड़ती है. ताकि वह पहले जैसी स्थिति में रह सके.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें: Microwave Oven Day 2024 : क्या वाकई माइक्रोवेव बना सकता है बीमार, जानें इससे जुड़े Myths and Facts

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या 'बेस्ट बिफोर' या 'एक्सपायरी डेट' के बाद खाना फेंक देना चाहिए? जानें हर तारीख के मायने
क्या 'बेस्ट बिफोर', 'यूज्ड बाय' या 'एक्सपायरी डेट' के बाद खाना फेंक दें?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget