एक्सप्लोरर

गर्मियों में हर रोज दौड़ना आपको कर सकता है बीमार, इन 5 चीजों का रखें खास ख्याल

गर्मियों में अधिक ह्यूमिडिटी और तापमान के कारण व्यक्ति डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाता है. जिससे मितली, बेहोशी और क्रैंप की समस्याएं होती हैं, तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि गर्मियों में दौड़ने जाने पर आपको कौन सी बातों का खास ध्यान रखना चाहिए.

शरीर को फिट रखने के लिए हर रोज दौड़ना कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है, मगर गर्मियों में दौड़ना मुश्किलों का सबब भी बन सकता है. दरअसल गर्मियों में अधिक ह्यूमिडिटी और तापमान की वजह से आपके शरीर को दौड़ने में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

अधिक ह्यूमिडिटी के कारण पसीना आपकी त्वचा से वाष्पित होने से रोकता है, जिससे आपको चलने में परेशानी होने लगती है. फिर व्यक्ति एनर्जी लॉस और डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाता है. डिहाइड्रेशन के कारण आपको मितली, बेहोशी और क्रैंप की समस्या पैदा होती हैं, तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि गर्मियों में दौड़ने जाने पर आपको कौन सी बातों का खास ध्यान रखने की आवश्यकता है.

गर्मियों में दौड़ने के नुकसान -हीट क्रैम्प्स : इसमें मांसपेशियों में ऐंठन होने लगती है जो बड़े द्रव और इलेक्ट्रोलाइट के नुकसान के कारण होनी शुरू होती है. ऐसा गर्मियों में दौड़ते समय अधिक होता है. -डिहाईट्रेशन : एक्सरसाइज के दौरान अपने शरीर के वजन का 4 प्रतिशत तक पानी खोना सुरक्षित है, लेकिन इससे ज्यादा से आपको चक्कर आना, थकान और बेहोशी का खतरा पैदा करता है. -थकावट होना : अगर आपको सिरदर्द, मतली और 104 डिग्री तक बॉडी टेंमप्रेचर या बहुत गर्मी महसूस होती है, तो ऐसे में आपको दौड़ना बंद कर देना चाहिए. -हीट स्ट्रोक : गर्मियों में ये सबसे गंभीर समस्या है. इससे आपको बेहोशी, मितली, अकड़न, खराब संतुलन, और पसीने की कमी की समस्या पैदा हो सकती है.

पानी या छाया वाली जगहों पर दौड़ें अगर आप हर रोज दौड़ने जाते हैं तो ऐसे में आप जल्दी सुबह या शाम को दौड़ने जाएं. अगर हो सके तो आप घर के अंदर ही करें या रनिंग के बराबर कैलोरी बर्न करने वाले एक्सरसाइज करें. इसके साथ ही आप कोशिश करें कि पानी के पास या किसी ठंडी जगह पर ही दौड़ें जैसे नदियां, झीलें, और समुद्र के आसपास दौड़ने जाएं. इससे आपको ताजगी महसूस होगी.

दौड़ने से पहले और बाद में खुद को हाइड्रेट करें आप दौड़ने से पहले, हर घंटे कम से कम आठ औंस पानी या स्पोर्ट्स ड्रिंक पीने की कोशिश करें जिससे आपके पसीने की प्रणाली स्मूथ हो सकें. ऐसे में आप पानी की बोतल को अपने साथ रखें. अगर आप कोई तरल पदार्थ अपने साथ नहीं ले जाना चाहते हैं, तो रास्ते में रूक कर पानी पीते रहें. फिर वापिस आकर इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक का सेवन करें.

हल्के रंग के और ढीले-ढाले कपड़े पहनें ऐसे में आप गहरे कलर के कपड़े और तंग पोशाक पहनने से बचें. ऐसे कपड़े पहने जिसमें हवा आसानी से आर-पार हो सके. इसके लिए आप कॉटन के कपड़े पहनें और सिंथेटिक कपड़े पहनने से बचें. इसके साथ ही हल्के रंग के और ढीले-ढाले कपड़े पहनें, जिसमें आपको गर्मी कम लगे.

सनस्क्रीन लगाएं सनस्क्रीन का इस्तेमाल आप न केवल हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचने के लिए करें, बल्कि इसके उपयोग से आपकी त्वचा और शरीर का तापमान कम रखने में भी मदद मिलता है. इसलिए दौड़ने से पहले इसे अपने शरीर पर अच्छे से लगा लें. सनस्क्रीन एसपीएफ 30 या उससे अधिक का उपयोग करें.

कोशिश करें प्रीकूलिंग की   अगर आप गर्मियों में दौड़ने जाते हैं तो जाने से पहले अपने शरीर के तापमान को कम करने से आप कई सारी परेशानियों से बच सकते हैं. कई रिसर्च बताते हैं कि प्री-कूलिंग ने गर्म मौसम के असर को 3 प्रतिशत तक कम किया है. इसके लिए आप व्यावसायिक रूप से उपलब्ध कूल बनियान पहनने के अलावा, ठंडा पेय पदार्थ भी साथ में ले सकते हैं. ये सब आपको दौड़ने से पहले करना है, जिससे आपके शरीर पर गर्मी का कोई खास असर न पड़ सके.

सोने से पहले की गई ये गलती, कई परेशानियों की बन सकती है वजह

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Stomach Infection: मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, डॉक्टरों ने बताए ये आसान उपाय 
मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, डॉक्टरों ने बताए ये आसान उपाय 
Cancer Drug kerala Case : दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
Swiggy पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों की शिकायतों के बाद जारी किए 9 नोटिस
Swiggy पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों की शिकायतों के बाद जारी किए 9 नोटिस
Alcohol Based Drug: 12% से अधिक अल्कोहलिक दवाओं पर सरकार सख्त, डॉक्टर की पर्ची और लाइसेंस के बिना नहीं होगी बिक्री  
12% से अधिक अल्कोहलिक दवाओं पर सरकार सख्त, डॉक्टर की पर्ची और लाइसेंस के बिना नहीं होगी बिक्री  

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान, जानिए खासियत
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान
Embed widget