एक्सप्लोरर

मानसून में भूलकर भी न खाएं ये सब्जियां, वर्ना दिमाग में पहुंच सकता है 'खतरनाक' कीड़ा !

कुछ सब्जियों में खतरनाक कीड़े पाए जाते हैं. ये ज्यादा तापमान पर भी जिंदा रह सकते हैं. जब इन सब्जियों का सेवन करते हैं तो कीड़े खून के साथ दिमाग तक पहुंच सकते हैं और लार्वा जमा सकते हैं.

Vegetable And Brain Worm : सब्जियां खाना सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है. हर मौसम में हरी सब्जियां खाना लोग पसंद भी करते हैं लेकिन कुछ सब्जियां ऐसी हैं, जिनका इस्तेमाल बेहद सावधानी से करना चाहिए, क्योंकि इनमें हानिकारक और खतरनाक कीड़े (Tapeworm) होते हैं. इन्हें फीताकृमि भी कहते हैं. ये कीड़े इसलिए घातक माने जाते हैं क्योंकि इनका लार्वा बहुत ज्यादा गर्म पानी में भी आसानी से जिंदा रह सकता है. इसके बाद जब इनका सेवन किया जाता है तो ये खून के जरिए दिमाग तक पहुंच जाते हैं और कई बीमारियों जन्म दे सकते हैं. पेट के लिए भी ये काफी घातक होते हैं. आइए जानते हैं किन-किन सब्जियों में ये कीड़े छुपे रहते हैं...
 
इन सब्जियों में छुपकर बैठे होते हैं कीड़े
 
फूलगोभी या बंदगोभी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कच्ची सब्जियों में टेपवर्म हो सकते हैं. जो इंसान को संक्रमित कर सकेत हैं. फूलगोभी या बंद गोभी इनकी पसंद की जगह होती है. इन कीड़ों को आंखों से देख पाना संभव नहीं है. ये फूलगोभी के बहुत अंदर छिपे रहते हैं और ज्यादा तापमान पर भी जिंदा रहते हैं. ये कीड़े खून के साथ दिमाग तक पहुंच सकते हैं और लार्वा जमा सकते हैं. जिससे ब्रेन, लिवर, मसल्स में खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं.
 
बैंगन
बैंगन बहुत से लोगों की फेवरेट सब्जी है लेकिन बैंगन में भी टेपवर्म पाया जाता है. यह काफी खतरनाक होता है. कहा जाता है कि बैगन के बीज में ये कीड़े चिपके होते हैं और सीधे दिमाग तक पहुंच जाते हैं. इसलिए बैंगन को अच्छी तरह पकाने की सलाह दी जाती है.
 
शिमला मिर्च
स्वाद में बेमिसाल शिमला मिर्च में भी टेपवर्म यानी कीड़े हो सकते हैं. शिमला मिर्च के अंदर ही ये कीड़े लार्वा छोड़ सकते हैं. जब इसे खाते हैं तो ये खून के जरिए ब्रेन तक पहुंच जाते हैं और बीमार कर सकते हैं. इसलिए शिमला मिर्च को भी अच्छे से पकाना चाहिए.
 
परवल
परवल भी एक ऐसी सब्जी है, जिसमें ये कीड़े पाए जाते हैं. इस सब्जी में इन कीड़ों के लार्वा रहते हैं. इसलिए परवल के बीज को निकालकर ही इसे पकाना की सलाह दी जाती है.
 
कुंदरू
कुंदरू में भी दिमाग में पहुंचने वाले कीड़े पाए जाते हैं. कुंदरू में छोटे-छोटे कीड़ों के होने की आशंका काफी ज्यादा होती है. बड़े साइज के और हल्के पीले रंग वाले कुंदरू में तो टेमवर्म ज्यादा हो सकते हैं.
 
अरबी के पत्ते
बहुत से लोग अरबी के साथ उसके पत्तों की भी सब्जियां बनाते हैं. इन पत्तों में टेपवर्म के होने का खतरा रहता है. इसलिए इसकी सब्जी बनाने से पहले उन्हें गर्म पानी से अच्छी तरह साफ करना चाहिए और तभी उपयोग में लाना चाहिए.
 
दिमाग में कीड़ा होने के संकेत
  • अचानक या लगातार सिरदर्द
  • मिचली या उल्टी का आना
  • देखने में परेशानी होना
  • शरीर का अनकंट्रोल हो जाना
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

9 हजार का खर्च अब सिर्फ 91 रुपये! सैंपल ले जा रहा ड्रोन और दवा भी करेगा डिलीवर
9 हजार का खर्च अब सिर्फ 91 रुपये! सैंपल ले जा रहा ड्रोन और दवा भी करेगा डिलीवर
क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: ऐसी ताकत से मारेंगे..., यूएस पर पलटवार की ईरान ने दी धमकी तो एक्शन में आए नेतन्याहू
ऐसी ताकत से मारेंगे..., यूएस पर पलटवार की ईरान ने दी धमकी तो एक्शन में आए नेतन्याहू
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget