एक्सप्लोरर

पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान

No Sugar: आजकल 'नो शुगर डाइट' का ट्रेंड खूब चल रहा है. कई लोग पूरी तरह चीनी यानी शुगर छोड़ रहे हैं. इसके एक नहीं कई फायदे हैं लेकिन उतने ही नुकसान भी हैं, जिसकी जानकारी बहुत ही कम लोगों को है.

No Sugar Side Effects : 'चीनी सफेद जहर है, इसे छोड़ दो, हेल्दी हो जाओगे..' ये बात घर के बड़े-बुजुर्गों से लेकर हर फिटनेस एक्सपर्ट, डाइटिशियन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आजकल कह रहे हैं. इसमें कोई शक नहीं कि ज्यादा चीनी (Suger) खाना मोटापा, डायबिटीज, दिल की बीमारी और स्किन प्रॉब्लम्स जैसी कई समस्याओं को  बढ़ावा देता है.

इसी वजह से बहुत से लोग इन दिनों 'नो शुगर डाइट' भी फॉलो कर रहे हैं, लेकिन क्या वाकई 100% शुगर छोड़ना एकदम सही फैसला है. क्या ये हमारी सेहत पर कोई निगेटिव असर नहीं डालता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, शुगर छोड़ना जितना फायदेमंद है, उतना ही नुकसानदायक, इसलिए इसे बैलेंस करना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं पूरी तरह शुगर छोड़ने के नुकसान, जिनके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं...

1. एनर्जी लो होना

शुगर शरीर के लिए एक क्विक एनर्जी सोर्स (Quick Energy Source) होता है. जब आप अचानक इसे छोड़ते हैं, तो आपको थकान, कमजोरी या काम में मन न लगने जैसी समस्या महसूस हो सकती है.

2. मूड स्विंग और चिड़चिड़ापन

शुगर ब्रेन में डोपामिन रिलीज करता है, जिससे मूड अच्छा रहता है, लेकिन जब आप एकदम से चीनी बंद कर देते हैं तो मूड स्विंग, गुस्सा और चिड़चिड़ापन आ सकता है, खासकर पहले कुछ हफ्तों में ये दिक्कतें ज्यादा देखने को मिल सकती हैं.

3. सिरदर्द और चक्कर

शुगर एक तरह से एडिक्शन यानी नशे जैसा काम करता है. जब इसे अचानक छोड़ते हैं तो सिरदर्द, चक्कर और बेचैनी जैसी समस्याएं होती हैं, जिसे 'Withdrawal Symptoms' भी कहते हैं. 

4. बहुत ज्यादा भूख लगना

शुगर खाने से ब्लड शुगर (Blood Suger) अचानक बढ़ता है और फिर गिरता है, जिससे आपको बार-बार भूख लगती है. लेकिन जब आप शुगर पूरी तरह से हटाते हैं, तो शुरुआत में क्रेविंग्स और ज्यादा हो सकती हैं.

5. वजन कम और थकान लगना

कुछ लोग वजन कम (Weight Loss) करने के लिए शुगर छोड़ते हैं. इससे उनका वजन तो कम हो जाता है, लेकिन एनर्जी की कमी से वो खुद को सुस्त और थका हुआ महसूस करते हैं. इसलिए शुगर को अचानक छोड़ने की बजाय धीरे-धीरे कम करें. नेचुरल शुगर जैसे फल, शहद या गुड़ को सीमित मात्रा में लें. प्रोसेस्ड शुगर और मीठे पैकेज्ड फूड्स से दूरी बनाएं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: हाथ कांपने के पीछे बताए जाते हैं कई तरह के मिथ, आज जान लीजिए क्या है सच

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Excessive Screen Time: मोबाइल की लत बना रही है 'Smartphone Brain' का शिकार! युवाओं में बढ़ रहे ये लक्षण
मोबाइल की लत बना रही है 'Smartphone Brain' का शिकार! युवाओं में बढ़ रहे ये लक्षण
Testosterone Screening After 30 : क्या 30 के बाद घटने लगता है टेस्टोस्टेरोन? अमेरिकी सेना शुरू करेगी अपने जवानों की स्क्रीनिंग
क्या 30 के बाद घटने लगता है टेस्टोस्टेरोन? अमेरिकी सेना शुरू करेगी अपने जवानों की स्क्रीनिंग
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
Cholesterol: 10 में 9 भारतीयों का कोलेस्ट्रॉल सामान्य नहीं, ICMR की स्टडी में बड़ा खुलासा
10 में 9 भारतीयों का कोलेस्ट्रॉल सामान्य नहीं, ICMR की स्टडी में बड़ा खुलासा

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget