एक्सप्लोरर

सुबह उठते ही खाली पेट चाय-कॉपी पीना कितना सही, इससे सेहत को कितना होता है नुकसान?

सुबह उठकर खाली पेट चाय पीना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. यह एसिडिटी, हड्डियों की कमजोरी, डिहाइड्रेशन और हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है. इसलिए सुबह चाय नहीं पीना चाहिए.

Empty Stomach Tea Side Effects :  सुबह की शुरुआत ज्यादातर लोगों की चाय या कॉफी के साथ होती है. इसके बिना उनकी सुबह अधूरी होती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये आपकी सेहत के लिए कितना सही है. यह सच है कि चाय और कॉफी में कैफीन (Caffeine) होता है, जो ताजगी और एनर्जी देता है, लेकिन खाली पेट हानिकारक भी हो सकता है. ऐसा करने से सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता है. कई तरह की बीमारियां भी हो सकती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि सुबह खाली पेट चाय-कॉफी पीने से क्या और कितने नुकसान होते हैं...

1. एसिडिटी और डाइजेशन की समस्याएं

चाय और कॉफी में कैफीन और टैनिन (Tannins) जैसे तत्व होते हैं, जो पेट में एसिड का लेवल बढ़ा सकते हैं. अगर आप सुबह-सुबह खाली पेट चाय या कॉफी पीते हैं, तो इससे एसिडिटी, गैस, ब्लोटिंग और बदहजमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें - कितनी खतरनाक हो सकती है वजन घटाने वाली दवा मौनजारो, जान लें कैसे करेगी काम

2. हड्डियों पर बुरा असर

कैफीन शरीर में कैल्शियम के अवशोषण (Calcium Absorption) को प्रभावित करता है, जिससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं. अगर आप लंबे समय तक खाली पेट चाय-कॉफी पीते हैं, तो इससे हड्डियों में दर्द और ऑस्टियोपोरोसिस (Osteoporosis) का खतरा बढ़ सकता है.

3. नींद पर असर और स्ट्रेस बढ़ाता है

सुबह-सुबह चाय या कॉफी पीने से कैफीन का सीधा असर दिमाग पर पड़ता है, जिससे आप कुछ देर के लिए एक्टिव तो महसूस कर सकते हैं, लेकिन धीरे-धीरे यह नींद की क्वालिटी को खराब कर सकता है. इससे तनाव और चिंता भी बढ़ सकती है.

4. डिहाइड्रेशन की समस्या

कैफीन डाययूरेटिक होता है, जिसका मतलब है कि यह शरीर से ज्यादा लिक्विड बाहर निकाल सकता है. अगर आप सुबह-सुबह खाली पेट चाय-कॉफी पीते हैं, तो यह आपके शरीर को डिहाइड्रेट कर सकता है. यह स्किन और किडनी से जुड़ी समस्याएं बढ़ा सकता है.

5. हार्मोनल असंतुलन और मेटाबॉलिज्म पर असर

खाली पेट चाय या कॉफी पीने से कॉर्टिसोल हार्मोन का लेवल असामान्य हो सकता है, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म और ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित करता है. यह खासतौर पर डायबिटीज और थायरॉयड के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

अगर सुबह चाय-कॉफी पीनी है तो क्या करें.

चाय-कॉफी पीने से पहले हल्का नाश्ता करें.

ब्लैक टी या ब्लैक कॉफी की जगह हर्बल या ग्रीन टी अपनाएं.

कम चीनी और दूध वाली चाय-कॉफी पीने की आदत डालें.

इसे सुबह उठने के तुरंत बाद न पीकर 1-2 घंटे बाद पिएं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Weight Loss: एक महीने में कितना वजन कम करना है सही? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fiber Rich Foods : बिना सलाद खाए फाइबर कैसे बढ़ाएं? रोज के खाने में इन 4 देसी चीजों को मिलाकर पेट रखें एकदम साफ
बिना सलाद खाए फाइबर कैसे बढ़ाएं? रोज के खाने में इन 4 देसी चीजों को मिलाकर पेट रखें एकदम साफ
India-UK Trade Deal: यूके से कौन-कौन सी दवाएं आयात करता है भारत, जानें अब कितना कम हो जाएगा इनका दाम?
यूके से कौन-कौन सी दवाएं आयात करता है भारत, जानें अब कितना कम हो जाएगा इनका दाम?
Omega-3 Supplements: क्या दिमाग तेज करने के लिए खा रहे हैं ओमेगा-3 कैप्सूल? इस नई रिसर्च को जरूर पढ़ लें
क्या दिमाग तेज करने के लिए खा रहे हैं ओमेगा-3 कैप्सूल? इस नई रिसर्च को जरूर पढ़ लें
9 हजार का खर्च अब सिर्फ 91 रुपये! सैंपल ले जा रहा ड्रोन और दवा भी करेगा डिलीवर
9 हजार का खर्च अब सिर्फ 91 रुपये! सैंपल ले जा रहा ड्रोन और दवा भी करेगा डिलीवर

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget