एक्सप्लोरर

Dimentia: रेड मीट खाने वाले सावधान, हो सकती है भूलने की बीमारी, रिसर्च में खुलासा

रेड मीट खाने से हार्ट डिजीज, हाई ब्‍लड प्रेशर, कोरोनरी आर्टरी डिजीज और स्ट्रोक जैसी खतरनाक बीमारियां भी हो सकती है. इससे ब्‍लड वेन्‍स डैमेज भी हो सकते हैं और शरीर के कई हिस्सों में सूजन आ सकता है.

Red Meat Side Effects : रेड मीट खाने वाले सावधान हो जाएं. प्रोसेस्‍ड रेड मीट से बने बर्गर, पिज्‍जा या सैंडविच खाना खतरनाक है. हाल ही में एक रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. इसमें बताया गया है कि रेड मीट खाने से भूलने की बीमारी डिमेंशिया (Dementia) हो सकता है.अल्‍जाइमर एसोसिएशन इंटरनेशनल कॉन्‍फ्रेंस की इस रिसर्च में बताया गया कि ज्यादा प्रोसेस्‍ड रेड मीट खाने वालों में डेमेंशिया का खतरा काफी ज्यादा है. जानिए रेड मीट और डिमेंशिया में क्या संबंध है...

रेड मीट खाने से डिमेंशिया क्यों हो रहा है

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, प्रोसेस्ड रेड मीट और डेमेंशिया के बीच संबंध हो सकता है. सॉस और बेकन जैसी चीजों में फैट और कोलेस्ट्रॉल काफी ज्यादा होता है, जिसे ज्यादा खाया जाए तो धमनियों में कोलेस्ट्रॉल के प्लाक जमा होने का खतरा रहता है. इससे धमनियों का संकुचन यानी एथेरोस्क्लेरोसिस हो सकता है और दिमाग में ब्लड की सप्लाई प्रभावित हो सकती है. इससे ब्रेन के सेल्स को ऑक्सीजन और पर्याप्त मात्रा में न्‍यूट्रिशन नहीं मिल पाता है, जिससे डिमेंशिया का खतरा बढ़ सकता है.

रेड मीट खाने से डिमेंशिया का खतरा कितना ज्यादा

इस रिसर्च में 130,000 से ज्यादा लोगों को शामिल किया गया. जिसमें पाया गया कि रोजाना प्रोसेस्ड मीट खाने वालों में डिमेंशिया का खतरा 14% ज्यादा था. वहीं हर दिन नट्स खाने वालों में इस बीमारी का जोखिम 20 प्रतिशत तक कम मिला.

रेड मीट से इन खतरनाक बीमारियां का भी रिस्क

रेड मीट खाने से हार्ट डिजीज, हाई ब्‍लड प्रेशर, कोरोनरी आर्टरी डिजीज और स्ट्रोक जैसी खतरनाक बीमारियां भी हो सकती है. इससे ब्‍लड वेन्‍स डैमेज भी हो सकते हैं और शरीर के कई हिस्सों में सूजन आ सकता है. क्रोनिक सूजन और ब्‍लड वेन्‍स में खराबी डिमेंशिया की वजह बन सकती है.

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जब मांस को ग्रिलिंग, फ्राइंग या ब्रॉयलिंग जैसे मेथड से पकाते हैं तो हेटेरोसाइक्लिक एमाइन्स (HCAs) और पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन्स (PAHs) जैसे खतरनाक केमिकल्स बनने लगते हैं, जो दिमाग में ऑक्‍सीडेटिव स्‍ट्रेस और सूजन का कारण बन सकते हैं. इससे सेल्स डैममेज होती हैं और ब्रेन पर तेजी से एजिंग होने लगती है. जिससे न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों जैसे अल्जाइमर और डेमेंशिया का रिस्क बढ़ सकता है.

डिमेंशिया से कैसे बचें

 इस रिसर्च में बताया गया है कि प्रोसेस्ड रेड मीट की बजाय अगर रोजाना नट्स और फलिया खाईं जाएं तो डिमेंशिया का खतरा कम हो सकता है. इन दोनों में महत्वपूर्ण पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो ब्रेन की हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Weight Loss: एक महीने में कितना वजन कम करना है सही? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
Palamu Mustard Oil Incident: मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
Cervical Pain: ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह
ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget