एक्सप्लोरर

सर्दी की रातों में अमूमन क्यों आते हैं डरा देने वाले अटपटे सपने, लेटेस्ट स्टडी में हुआ चौंका देने वाला खुलासा

गूगल भी बुरे और डरावने सपनों को लेकर एक रिपोर्ट पेश कर चुका है. इसमें पाया गया कि ठंडी के मौसम में लोग सपनों का अर्थ जानने के लिए बहुत ज्यादा सर्च करते हैं.

Scary Dreams at Cold Night : सर्द वाली रातों में रजाई में पूरा शरीर होता है, पैर तक बाहर निकालने का मन नहीं होता है. हल्की सी आंख लगती है कि तभी डराने-रुलाने वाले अजीब सपनें आने लगते हैं. क्या ये सब आपके साथ भी हो रहा है. अगर हां तो क्या आप इसका कारण जानते हैं. दरअसल, सर्दियों की ठंडी रातों में अटपटे सपने क्यों आते हैं, इसे लेकर हाल ही में एक रिसर्च हुआ. फ्रंटियर्स इन न्यूरोसाइंस मैगजीन में पब्लिश इस रिसर्च में ठंडी रातों में डरावने सपने आने का कारण बताया गया. आइए जानते हैं ऐसा क्यों होता है...

ठंडी रातों में क्यों आते हैं डरावने सपने

जर्मनी की एक गद्दे बनाने वाली कंपनी ने यह रिसर्च किया. जिसमें पाया गया कि सर्दियों में नींद का पैटर्न पूरी तरह बदल जाता है. इस दौरान रैपिड आई मूवमेंट यानी नींद का समय गर्मियों की तुलना में करीब-करीब आधे घंटे तक बढ़ जाता है. यह नींद का वो फेज होता है, जिसमें आंखें बंद तो रहती हैं लेकिन तेजी से हिलती भी रहती हैं. इस चरण में दिमाग काफी ज्यादा एक्टिव रहता है. यही कारण है कि सपने ज्यादा डरावने और अजीब आ सकते हैं.

ज्यादा सपनें आने का कारण 

इस रिसर्च के प्रमुख मार्टिन सील का कहना है कि जब ठंड पड़ती है तो दिन छोटे और रातें लंबी होने लगती हैं. जल्दी सूर्यास्त होने से शरीर में मेलाटोनिन का लेवल बढ़ जाता है. यह वही हार्मोन होता है, जो नींद को कंट्रोल करने का काम करता है. इसका बढ़ा लेवल गहरी नींद तो लाता ही है, साथ ही ज्यादा रैपिड आई मूवमेंट के साथ नींद लाता है, जो ज्यादा सपने आने का कारण बन जाता है.

यह भी पढ़ें : स्पेस में लगातार कम हो रहा है सुनीता विलियम्स का वजन, जानें अचानक वेट लॉस कितना खतरनाक

बुरे सपनों को लेकर गूगल भी कर चुका है रिसर्च

गूगल भी बुरे और डरावने सपनों को लेकर एक रिपोर्ट पेश कर चुका है. इसमें पाया गया कि ठंडी के मौसम में लोग सपनों का अर्थ जानने के लिए बहुत ज्यादा सर्च करते हैं. इस अध्ययन में सर्दियों के महीनों में 3 लाख से अधिक सपनों से जुड़े गूगल सर्च का एनालिसिस करने के बाद पता चला कि इस मौसम में डरावने-अटपटे सपने आने बढ़ जाते हैं.

डरावने सपनों से बचने के लिए क्या करें

रात को ज्यादा खाना खाने से बचें. भारी और मसालेदार न खाएं. हल्का डिनर ही करें.

शराब ज्यादा पीने से नींद की क्वालिटी खराब होती है.

सोने से पहले कम से कम 10 मिनट का ध्यान लगाएं, इससे मन शांत होगा.

सोने और जागने का नियमित समय बनाए और उसे फॉलो करें.

अगर सपने बार-बार आ रहे हैं तो उन्हें लिखें और किसी मनोवैज्ञानिक की सलाह लें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Microwave Oven Day 2024 : क्या वाकई माइक्रोवेव बना सकता है बीमार, जानें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Excessive Screen Time: मोबाइल की लत बना रही है 'Smartphone Brain' का शिकार! युवाओं में बढ़ रहे ये लक्षण
मोबाइल की लत बना रही है 'Smartphone Brain' का शिकार! युवाओं में बढ़ रहे ये लक्षण
Testosterone Screening After 30 : क्या 30 के बाद घटने लगता है टेस्टोस्टेरोन? अमेरिकी सेना शुरू करेगी अपने जवानों की स्क्रीनिंग
क्या 30 के बाद घटने लगता है टेस्टोस्टेरोन? अमेरिकी सेना शुरू करेगी अपने जवानों की स्क्रीनिंग
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
Cholesterol: 10 में 9 भारतीयों का कोलेस्ट्रॉल सामान्य नहीं, ICMR की स्टडी में बड़ा खुलासा
10 में 9 भारतीयों का कोलेस्ट्रॉल सामान्य नहीं, ICMR की स्टडी में बड़ा खुलासा

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget