एक्सप्लोरर

खूबसूरती के चक्कर में कहीं आप भी तो नहीं कर रहे जान से खिलवाड़, प्लास्टिक सर्जरी से पहले समझें इसके नुकसान

प्लास्टिक सर्जरी करवाने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले किसी अच्छे सर्जन से मिलकर इसके बारें में अच्छी तरह समझें और फिर कदम आगे बढ़ाएं. क्योंकि कई बार यह जानलेवा भी हो सकता है.

Plastic Surgery  Side Effects : आजकल खूबसूरती पाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं. कोई अपनी नैन नक्श से खुश नहीं है तो किसी को अपने होंठ नहीं पसंद, किसी को लगता है उसकी आंख थोड़ी और बड़ी होती तो क्या बात होती. इन्हीं चाहतों की वजह से प्लास्टिक सर्जरी या कॉस्मेटिक सर्जरी की चाहत बढ़ती है. आज दुनिया में शरीर के अलग-अलग हिस्सों की प्लास्टिक सर्जरी (Plastic Surgery) हो रही है. हालांकि, प्लास्टिक सर्जरी के भी कई साइड इफेक्ट्स हैं और कई बार तो यह जानलेवा भी हो सकता है. इसलिए अगर आपकी भी चाहत प्लास्टिक सर्जरी करवाकर खूबसूरती पाने की है तो सावधान हो जाना चाहिए. आइए दो केस से समझते हैं..

केस- 1

अमेरिकी मॉडल क्रिस्टीना 34 साल की थी, उनकी चाहत थी कि वे एक्ट्रेस किम कार्दशियन की तरह ही खूबसूरत दिखें. इसके लिए उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी की मदद ली. इसके बाद रिपोर्ट आई कि सर्जरी से बाहर आने की वजह से उन्हें हार्ट अटैक आया और जान चली गई. इसके बाद प्लास्टिक सर्जरी को लेकर कई तरह के सवाल भी खड़े हुए. अमेरिका का ही दूसरा केस है, जब मॉडल जेनिफर पैम्प्लोना भी किम कार्दशियन की तरह दिखने की चाहत में कई प्लास्टिक सर्जरी करवाई और उनका लुक भी बेहतर हो गया लेकिन एक वक्त बाद वे नए लुक से परेशान हो गईं और फिर से अपना लुक पाने के लिए सर्जरी करवाई, जिससे चेहरा खराब हो गया.

केस- 2

दूसरा केस कनाडा एक्टर सेंट वॉन कोलुची का है, जिन्हें BTS सिंगर जिमिन जैसा दिखना था. इस वजह से उन्होंने अपना लुक बदलने का सोचा. एक के बाद एक 12 सर्जरी करवाई, करोड़ो रुपए लगाए लेकिन अंजाम जो हुआ वह होश उड़ाने वाला था. सर्जरी और इम्प्लांट्स के चलते उन्हें इंफेक्शन हो गया और हाल ही में उनकी मौत हो गई.
क्रिस्टीना, सेंट वॉन कोलुची की तरह कई लोग अपना लुक बदलना चाहते हैं लेकिन उन्हें सावधान रहना चाहिए.

प्लास्टिक सर्जरी से सावधानी बरतें

प्लास्टिक सर्जरी के साइड इफेक्ट काफी हैं. आपकी जान खतरे में न पड़े इसके लिए कुछ सावधानी बरतने की जरूरत है. इसलिए जब भी सर्जरी का मन करें तो सर्जन एक्सपर्ट से अच्छी तरह इसे समझ लेना चाहिए.पूरी तरह टेस्ट और हेल्दी होने के बाद ही सर्जरी की सोचें हालांकि इस बात का भी ध्यान रखें कि इस दौरान भी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं. खून निकलना, दर्द, असहजता, इंफेक्शन, सर्जरी के निशान रह जाने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ज्यादातर समस्याएं तो डॉक्टर ठीक कर देते हैं, लेकिन कई बार मन के मुताबिक रिजल्ट न मिल पाने की वजह से हालत खराब भी हो सकती है. इसलिए कभी भी शौक को पूरा करने के लिए प्लास्टिक सर्जरी नहीं करवानी चाहिए. ऐसा फैसला लेने से पहले अच्छे सर्जन से मिलकर पूरी राय लें और साइड इफेक्ट्स समेत हर डिटेल्स के अच्छी तरह समझें, इसके बाद ही आगे बढ़ें.
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 
केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स
केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget