एक्सप्लोरर

Mouth Ulcer: छालों से हैं परेशान, पानी भी नहीं पी पा रहे हैं? टेंशन छोड़िए, अपनाएं 5 घरेलू उपाय, तुरंत दिखेगा असर

आमतौर पर छाले 7 से 10 दिन तक रहते हैं लेकिन कई बार ये घाव बन जाते हैं और समस्याएं बढ़ा देते हैं. छाले होने पर खाने-पीने में काफी दिक्कतें होती हैं, इसलिए समय पर इसका इलाज कर लेना चाहिए.

Mouth Ulcers: मुंह में छाले होने से कुछ भी खाना तो दूर पानी भी पीना दूभर हो जाता है. पानी जीभ पर जाकर चुभते हैं.  जीभ पर छाले अक्सर पेट की गर्मी की वजह से निकलते हैं. हालांकि, इसके कुछ और कारण भी हो सकते हैं लेकिन पाचन और एलर्जी सबसे आम है. इसमें सूजन और दर्द की वजह से खाने-पीने में दिक्कतें होती हैं.  छालों पर अगर समय पर ध्यान नहीं दिया गया तो घाव भी बन सकते हैं. आमतौर पर छाले 7 से 10 दिन तक रहते हैं लेकिन कुछ उपाय (Mouth Ulcers Home Remedies) अपनाकर इसे जल्दी से ठीक किया जा सकता है. कुछ उपाय से इसे जड़ से समाप्त किया जा सकता है. आइए जानते हैं मुंह में छालों का घरेलू उपाय...
 
1. नमक
जीभ के छालों को जड़ से खत्म करने मे नमक काफी मददगार हो सकता है. यह बेहतरीन घरेलू  इलाज है, जो छालों की वजह से होने वाले सूजन और दर्द को कम कर सकता है. इसके लिए एक कप गर्म पानी में 1 चम्मच नमक मिलाकर पानी से कुल्ला करें. झटपट आराम मिल जाएगा.
 
2. दही
एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण की वजह से दही छालों को खत्म करने में मदद कर सकते हैं. दही नेचुरल प्रोबायोटिक से भरपूर होता है, इससे पेट की समस्या से जल्दी आराम मिल जाता है. इससे छाले ठीक होने लगते हैं. यह गट हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है.
 
3. शहद-नींबू
नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ हेल्थ ने बताया है कि एंटीबैक्टीरियल गुण की वजह से शहद छालों को खत्म कर जल्दी आराम पहुंचा सकता है. इसके लिए शहद के साथ नींबू के रस की कुछ बूंदे मिलाकर छालों पर लगाने से जल्दी आराम मिल जाता है.
 
4. लौंग तेल
जीभ के छालों के लिए लौंग का तेल रामबाण होता है. इसे लगाने से छाले जल्दी से ठीक हो जाते हैं. इसमें यूजेनॉल कंपाउंड पाया जाता है, जो नेचुरल एनेस्थेटिक के तौर पर काम करता है. यह छालों और सूजन दोनों को जल्दी से खत्म कर सकता है. इसके लिए एक कप गर्म पानी में लौंग के तेल की कुछ बूंदे लेकर कुल्ला करें. इससे छाले जल्दी ठीक हो जाएंगे.
 
5. अमरूद की पत्तियां
अमरूद के पत्तों में कई तरह के गुण पाए जाते हैं, जो छालों को ठीक करने के काम आते हैं. इसके लिए एक कप पानी लेकर उसमें दो से तीन अमरूद की पत्तियां डालकर उबाल लें और फिर माउथ वॉश करें. छालों की समस्या से जल्द ही आराम मिल जाएगा.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Eye Sight: हमेशा के लिए जा सकती थी राघव चड्ढा की आंखों की रोशनी, काम आई ये सर्जरी, जानें क्या है बीमारी

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना की आतंकियों के साथ मुठभेड़, तीन जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना की आतंकियों के साथ मुठभेड़, तीन जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
'दिव्य-भव्य के दावे से पहले सभ्य बने BJP', स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'दिव्य-भव्य के दावे से पहले सभ्य बने BJP', स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मामले पर अखिलेश यादव का तंज
वनडे में टीम इंडिया का सबसे बड़ा रन चेज़ कितना है? इंदौर में न्यूजीलैंड ने दिया 338 का टारगेट; जानें आंकड़े
वनडे में टीम इंडिया का सबसे बड़ा रन चेज़ कितना है? इंदौर में न्यूजीलैंड ने दिया 338 का टारगेट; जानें आंकड़े
सऊदी अरब से तनाव के बीच UAE के राष्ट्रपति का भारत दौरा, PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात
सऊदी अरब से तनाव के बीच UAE के राष्ट्रपति का भारत दौरा, PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात

वीडियोज

Seher Hone Ko Hai: फूफी जान ने Seher पर लगाया झूठा इल्जाम, क्या Mahid करेगा यकीन? #sbs
Dr. L. Subramaniam और Kavita Krishnamurti ने बताया, Viral Reels के दौर में Music कैसे सिखाता है Discipline
Sandeep Chaudhary: आस्था पर चोट या गंदी राजनीति? वरिष्ठ पत्रकार ने खोल दी पूरी परतें! | Manikarnika
Sandeep Chaudhary: Congress प्रवक्ता को क्यों रखा गया नजरबंद? सबूत दिखाकर खोली पुलिस प्रशासन की पोल!
Sandeep Chaudhary: Manikarnika Ghat पर सियासी 'संग्राम'! Live Tv पर गरजे सपा प्रवक्ता Manoj Kaka

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना की आतंकियों के साथ मुठभेड़, तीन जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना की आतंकियों के साथ मुठभेड़, तीन जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
'दिव्य-भव्य के दावे से पहले सभ्य बने BJP', स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'दिव्य-भव्य के दावे से पहले सभ्य बने BJP', स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मामले पर अखिलेश यादव का तंज
वनडे में टीम इंडिया का सबसे बड़ा रन चेज़ कितना है? इंदौर में न्यूजीलैंड ने दिया 338 का टारगेट; जानें आंकड़े
वनडे में टीम इंडिया का सबसे बड़ा रन चेज़ कितना है? इंदौर में न्यूजीलैंड ने दिया 338 का टारगेट; जानें आंकड़े
सऊदी अरब से तनाव के बीच UAE के राष्ट्रपति का भारत दौरा, PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात
सऊदी अरब से तनाव के बीच UAE के राष्ट्रपति का भारत दौरा, PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात
'बॉर्डर 2' देखने वालों को मिलेगा डबल एंटरटेनेंट, सनी देओल की फिल्म के साथ दिखाया जाएगा 'धुरंधर 2' का टीजर
'बॉर्डर 2' के साथ दिखाया जाएगा 'धुरंधर 2' का टीजर, ईद 2026 पर ही रिलीज होगी फिल्म
ग्रीनलैंड पर टिकी ट्रंप की नजर, चाहते हैं अमेरिका का कब्जा... जानें जनता की राय क्या? सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े
ग्रीनलैंड पर टिकी ट्रंप की नजर, चाहते हैं अमेरिका का कब्जा... जानें जनता की राय क्या? सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े
किचन में खाना पका रही थी महिला, तभी खिड़की से पतीले में आ गिरी मौत, वीडियो देख कांप उठेगा कलेजा
किचन में खाना पका रही थी महिला, तभी खिड़की से पतीले में आ गिरी मौत, वीडियो देख कांप उठेगा कलेजा
क्या ट्रेन में अपने साथ घी लेकर जा सकते हैं? पहले पढ़ लें रेलवे की ये गाइडलाइन
क्या ट्रेन में अपने साथ घी लेकर जा सकते हैं? पहले पढ़ लें रेलवे की ये गाइडलाइन
Embed widget