एक्सप्लोरर

Lung Cancer: सीने में जलन की शिकायत फेफड़ों के कैंसर के हैं लक्षण? पहचानें शुरुआती संकेत

जब पेट का एसिड वापस से एसोफैगस में चला जाता है, तब एसिड रिफ्लक्स होता है, जिससे सीने में जलन और दर्द की समस्या हो सकती है. गैस्ट्रिक पेट की अंदरूनी परत की सूजन या जलन हो सकती है.

Lung Cancer Symptoms : सीने में जलन होने के बाद कई लोगों की दिल की धड़कने बढ़ जाती हैं. उन्हें लगता है कि यह फेफड़ों में कैंसर (Lung Cancer) का संकेत है. दरअसल, सीने में जलन होने के कई कारण हो सकते हैं. इसमें कुछ गंभीर भी हो सकते हैं. आमतौर पर सीने में जलन (Heartburn) गैस्ट्रोइसोफेजियल रिफ्लक्स डिजीज या एसिड रिफ्लक्स की वजह से हो सकती है लेकिन कई बार ये गंभीर भी हो सकता है. इससे कैंसर का भी खतरा बढ़ सकता है.

सीने में जलन क्यों होता है
जब पेट का एसिड वापस से एसोफैगस में चला जाता है, तब एसिड रिफ्लक्स होता है, जिससे सीने में जलन और दर्द की समस्या हो सकती है. गैस्ट्रिक पेट की अंदरूनी परत की सूजन या जलन हो सकती है. हर्निया होने पर भी ऐसी समस्या हो सकती है, क्योंकि जब पेट का हिस्सा डायाफ्राम में छेद के माध्यम से सीने में जाती है, तब यह दिक्कत होती है. निमोनिया जैसी समस्या होने पर भी सीने में दर्द, खांसी हो सकती है. कुछ हार्ट डिजीज में भी सीने में दर्द और जलन हो सकता है.

लंग्स कैंसर के क्या लक्षण हैं

1. खांसी आना लंग्स कैंसर का सबसे आम लक्षण है. लगातार खांसी और बलगम होने पर फेफड़ों के कैंसर हो सकता है.
2. खांसी में खून आना लंग्स कैंसर का सबसे गंभीर लक्षण है.
3. सीने में दर्द होना या सांस लेने पर यह दर्द बढ़ना लंग्स कैंसर का संकेत हो सकता है.
4. सांस लेने में परेशानी होना भी लंग्स कैंसर का लक्षण हो सकता है.
5. थकान
6. भूख न लगना
7. वजन कम होना
8. आवाज में बदलाव आना.
9. निगलने में दिक्कत होना

लंग्स कैंसर से कैसे बचें

1. धूम्रपान से लंग्स कैंसर होने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है, इसलिए अगर सिगरेट या बीड़ी पीते हैं या किसी तरह का धूम्रपान करते हैं तो उससे दूरी बनाएं.
2. सेंकेंड स्मोकिंग यानी दूसरों के धूम्रपान करने से निकलने वाले धुएं से भी बचने की कोशिश करें, क्योंकि इससे भी फेफड़ों के कैंसर का खतरा बढ़ सकता है.
3. फल, सब्जियां और साबुत अनाज वाला खाना खाएं.
4. रेगुलर तौर पर एक्सरसाइज करके लंग्स कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं.
5. डॉक्टर से रेगुलर तौर पर जांच करवाएं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Myths Vs Facts: मिट्टी लगाने से ठीक हो जाती है चोट? ऐसा करने वालों के लिए बड़े काम की है ये खबर

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Chandipura Virus: गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक
गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget