एक्सप्लोरर

सावधान ! रात में कम सोना जिंदगी के साथ है खिलवाड़, इस जानलेवा बीमारी का बढ़ जाता है 51 प्रतिशत रिस्क

दुनियाभर में नींद की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं. इससे ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर संबंधित कई बीमारियों के बढ़ने का खतरा ज्यादा रहता है. रिसर्च के मुताबिक, कम सोने से स्ट्रोक का खतरा 51% तक ज्यादा रहता है.

Sleep Stroke : अगर आप रात में कम सोते हैं तो सावधान हो जाइए. क्योंकि कम सोने वालों को मौत का खतरा ज्यादा रहता है. एक रिसर्च में इस बात को कंफर्म किया गया है. नींद सेहत के लिए उतना ही जरूरी है, जितना सही खानपान. हेल्दी और फिट रहने के लिए नियमित तौर पर खानपान और लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने पर फोकस करना चाहिए. नींद भी सबसे अहम हिस्सा है. कई शोध में बता चला है कि भले ही शरीर को फिट रखने के लिए कितनी भी कोशिश कर लें लेकिन अगर आप गहरी और अच्छी नींद नहीं लेते हैं तो सब बेकार है. इसलिए पर्याप्त नींद लेनी चाहिए. 
 
कम नींद यानी जल्दी मौत
एक रिसर्च में वैज्ञानिकों ने कम नींद लेने वालों को मौत से सावधान किया है. इस शोध में बताया गया है कि कम सोना स्ट्रोक के खतरे बढ़ा देता है. यह हेल्थ की सबसे बड़ी समस्या में से एक है. अच्छी नींद नहीं ले पाने वालों की क्वालिटी ऑफ लाइफ को खराब तो होती ही है, समय से पहले जान जाने का जोखिम भी बढ़ सकता है. जर्नल न्यूरोलॉजी में छपे एक अध्ययन में बताया गया है कि अमेरिका में ही एक तिहाई से ज्यादा लोग अनिद्रा की समस्या से जूझ रहे हैं. ग्लोबल लेवल पर भी हालात कुछ ठीक नहीं है. इससे ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर संबंधित कई बीमारियां भी बढ़ जाती हैं, जो सीधे तौर पर स्ट्रोक के लिए जिम्मेदार हो सकती हैं. इस रिसर्च में पाया गया कि कम सोने से स्ट्रोक का खतरा 51% तक ज्यादा रहता है.
 
कम सोने से स्ट्रोक क्यों आ सकता है
शिकागो की नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी में सेंटर फॉर सर्कैडियन एंड स्लीप मेडिसिन के डायरेक्टर डॉ. फिलिस जी बताते हैं कि शोध के मुताबिक, अगर एक महीने अच्छी नींद नहीं ले पा रहे हैं तो मेटाबॉलिज्म और ब्लड प्रेशर दोनों ही समस्याएं हो सकती हैं. इससे शरीर में इंफ्लामेशन बढ़ सकती है और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है. खराब नींद शरीर के उस मैकेनिज्म को भी प्रभावित करती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम करता है. इससे बीपी बढ़ सकती है, जो स्ट्रोक और कार्डियोवैस्कुलर जैसी खतरनाक बीमारियों का कारण मानी जाती है.
 
अध्ययन क्या कहता है
वर्जीनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता और स्टडी हेड राइटर वेंडेमी सावाडोगो का कहना है कि इस शोध में जिन पार्टिसिपेंट्स को शामिल किया गया, उनमें अनिद्रा के एक से चार लक्षण थे. बिना नींद वालों में स्ट्रोक का खतरा 16 प्रतिशत ज्यादा था. हालांकि, कई उपाय से नींद की गुणवत्ता सुधार कर सकते हैं. अगर कुछ दिनों से नींद की समस्या से परेशान हैं तो डॉक्टर से मिलकर सलाह लें. प्रोफेसर सावाडोगो का कहना है कि पहले के अध्ययनों में भी नींद में कमी से स्ट्रोक का खतरे को लेकर अलर्ट किया गया है. इसलिए इसे हल्के में लेने की भूल नहीं करनी चाहिए.
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स
केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स
दांतों की झनझनाहट को इन घरेलू तरीकों से करें कम, ऐसे मिलेगा आराम
दांतों की झनझनाहट को इन घरेलू तरीकों से करें कम, ऐसे मिलेगा आराम
अस्पतालों में इलाज का खर्च होगा सार्वजनिक, केंद्र का राज्यों को निर्देश
अस्पतालों में इलाज का खर्च होगा सार्वजनिक, केंद्र का राज्यों को निर्देश
आयुष्मान घोटाला; MP के 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम संदिग्ध
आयुष्मान घोटाला; MP के 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम संदिग्ध

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget