एक्सप्लोरर

Water For Health: खाने के बिना तो कई दिन रह सकते हैं आप, पर क्या कभी सोचा बिना पानी कितने दिन तक रहा जा सकता है ?

पानी की कमी से इंसान को थकान महसूस होती है, ऑर्गन्स तक फेल हो सकते हैं, जिससे मौत हो सकती है. पानी ना पीने की स्थिति में पहले दिन इंसान को थोड़ी सुस्ती लगती है और तीसरे दिन तक कई अंग खराब हो सकते हैं.

Water Intake : पानी इंसानी शरीर की जरूरत है. एक निश्चित मात्रा में पानी शरीर को सही तरह से काम करने में मदद करता है. इसके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है. खाए बिना तो इंसान कई दिनों तक जिंदा भी रह सकता है लेकिन पानी के बिना ये कठिन है. ऐसे में एक सवाल उठता है कि आखिर एक इंसान बिना पानी (Life Without Water) के कितनों दिनों तक रह सकता है, पानी की कमी होने से क्या-क्या हो सकता है. आइए जानते हैं विस्तार से...

पानी की कमी से क्या होता है
जब इंसान का शरीर डिहाइड्रेट होता है तो उसे बहुत ज्यादा प्यास लगती है. पानी की कमी से उसे थकान महसूस होती है, ऑर्गन्स तक फेल हो सकते हैं, जिससे मौत हो सकती है. अगर पानी न पिया जाए तो पहले दिन इंसान को थोड़ी सुस्ती लगती है और तीसरे दिन तक कई अंग खराब हो सकते हैं.

पानी की कमी का असर हर इंसान पर अलग-अलग हो सकता है. हालांकि, यह उसकी सहनशीलता के स्तर पर भी निर्भर करता है. चूंकि हमारे शरीर का 70% हिस्सा पानी से बना रहता है और इसके जरिए कई जरूरी काम पूरे किए जाते हैं. ऐसे में पानी के बिना ज्यादा दिनों तक सर्वाइव कर पाना आसान नहीं है.

बिना पानी कितने दिनों तक रह सकता है इंसान
आम तौर पर कहा जाता है कि बिना पानी के एक इंसान तीन दिनों तक जीव‍ित रह सकता है. हालांकि, ये अलग-अलग इंसानों के लिए अलग हो सकता है. यह दो दिन से एक हफ्ते तक हो सकता है. पानी को लेकर 'रूल ऑफ 3' भी माना जाता है. इसका मतलब इंसान हवा के बिना 3 मिनट, पानी बिना 3 दिन और खाए बिना 3 हफ्ते तक जिंदा रह सकता है.

'ऑर्किव फर क्रिमिनोलॉजी' की एक स्टडी में पाया गया है कि बिना खाए, बिना पानी इंसान 8 से 21 दिनों से ज्यादा जिंदा नहीं रह सकता है. पानी की कमी से शरीर पर कई नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है. हालांकि, ये सब रहन-सहन और क्लाइमेट पर निर्भर करता है.

शरीर को कितने पानी की जरूरत
1. नेशनल अकेडमिक्स के मुताबिक, दिन में पुरुषों को 3.6 लीटर और महिलाओं को 2.6 लीटर पानी पीना चाहिए. इस मात्रा को लिक्विड और फूड से प्राप्त कर सकते हैं.
2.  पानी की जरूरत हर इंसान की उम्र, फिजिकल एक्टिविटी, हेल्थ, फिजिकल कैपिसिटी, हाइट, वेट, लिंग और खानपान पर निर्भर करता है.
3. पानी से भरपूर फल, सब्जी और जूस लेने वालों को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है, जबकि अनाज, ब्रेड या सूखे फूड्स लेने पर पानी की ज्यादा जरूरत होती है.
4. इंसान के आसपास के क्लाइमेट पर भी निर्भर करता है कि उसकी बॉडी को कितना पानी चाहिए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: Disease X: क्या है डिजीज X जिसे डॉक्टर बता रहे हैं कोरोना महामारी से 20 गुना ज्यादा पॉवरफुल, इस तरह करें बचाव

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget