एक्सप्लोरर

High Cholesterol Symptoms: हाई कोलेस्ट्रॉल के छिपे लक्षण, जो सिर्फ चलने पर आते हैं नजर

हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण कई बार तब तक दिखाई नहीं देते जब तक गंभीर न हो जाए. चलने के दौरान अगर आपको पैरों में दर्द, ठंडक, थकान या किसी भी तरह की समस्याएं हो तो तुरंत सावधान हो जाना चाहिए.

High Cholesterol Signs While Walking : हाई कोलेस्ट्रॉल एक साइलेंट किलर की तरह काम करता है, क्योंकि इसके लक्षण तब तक दिखाई नहीं देते जब तक यह गंभीर रूप नहीं ले लेता. अगर इस पर सही समय पर ध्यान न दिया जाए तो हार्ट अटैक जैसी दिल की बीमारियां हो सकती हैं. हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) के कुछ संकेत सिर्फ चलने के दौरान ही महसूस होते हैं. वॉक करते समय अगर पैरों में दर्द, भारीपन या थकान महसूस हो तो सावधान हो जाएं, क्योंकि ये गंभीर हो सकते हैं. आइए जानते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल के वो लक्षण जो सिर्फ चलने पर ही नजर आते हैं...

1. पैरों में तेज दर्द या ऐंठन 

अगर चलते समय पैरों में अचानक दर्द या ऐंठन (Leg Pain or Cramps) महसूस होती है, तो यह संकेत हो सकता है कि आपके रक्त वाहिकाओं में कोलेस्ट्रॉल जमा हो रहा है और ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो रहा है. ऐसी स्थिति को पेरिफेरल आर्टरी डिजीज (PAD) कहते हैं, जो हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण हो सकती है.

2. पैरों में भारीपन और थकान 

हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण ब्लड फ्लो कम होने से पैरों में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है, जिससे चलते समय पैरों में भारीपन (Leg Heaviness) महसूस होता है. यह समस्या ज्यादा देर तक खड़े रहने या चलने पर बढ़ सकती है.

3. पैरों और तलवों का ठंडा महसूस होना 

अगर आपके पैरों के तलवे या अंगुलियां ठंडी (Cold Feet and Toes) महसूस होती हैं, खासकर जब आप चलते हैं, तो यह संकेत हो सकता है कि ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं हो रहा है. हाई कोलेस्ट्रॉल ब्लड वेसेल्सको संकरा कर सकता है, जिससे ब्लड फ्लो बाधित हो जाता है.

यह भी पढ़ें : गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक सेहत के लिए खतरनाक, एक घूंट भी बना सकता है बीमार

4. घाव या चोट का जल्दी न भरना 

अगर पैरों पर कोई घाव या कट (Slow Healing of Wounds) लग जाए और वह जल्दी न भरे, तो यह भी खराब ब्लड सर्कुलेशन का संकेत हो सकता है, जो हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण होता है. खासतौर पर डायबिटीज़ और हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों को इस पर ध्यान देना चाहिए.

5. चलने पर जल्दी थकान 

अगर आप हल्की वॉक करने के बाद ही थकान महसूस करने लगते हैं या सांस फूलने लगती है, तो यह संकेत हो सकता है कि धमनियों में कोलेस्ट्रॉल जमा हो रहा है और हार्ट को ऑक्सीजन वाला ब्लड पंप करने में कठिनाई हो रही है.

कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करने के लिए क्या करें

हेल्दी डाइट लें, ओमेगा-3, फाइबर और कम सैचुरेटेड फैट वाले फूड्स खाएं.

धूम्रपान और अल्कोहल से बचें, यह धमनियों को संकरा कर सकते हैं.

समय-समय पर कोलेस्ट्रॉल लेवल चेक करवाएं.

अगर लक्षण लगातार बने रहते हैं, तो तुरंत मेडिकल चेकअप करवाएं.

डेली वॉक और योग से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें : हार्ट के मरीज अगर शराब पीते हैं तो इसका क्या पड़ता है असर? जानकर हैरान रह जाएंगे

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
Rib Remodeling Surgery: अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?
अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?
मेमोरी बढ़ाने के ये हैं घरेलू उपाय, एक बार रटा जिंदगीभर नहीं भूलेंगे
मेमोरी बढ़ाने के ये हैं घरेलू उपाय, एक बार रटा जिंदगीभर नहीं भूलेंगे

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget