एक्सप्लोरर

Health Tips: फिटनेस के लिए एक्सरसाइज और डाइट है जरूरी, जानिए वर्कआउट से पहले और बाद में क्या खाना चाहिए ?

अगर आप वर्कआउट करते हैं लेकिन डाइट पर ध्यान नहीं देते तो ये आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है. अच्छी फिटनेस के लिए एक्सरसाइज और सही डाइट दोनों जरूरी हैं. आज हम आपको बता रहे हैं एक्सरसाइज के बाद और एक्सरसाइज से पहले आपको क्या खाना चाहिए.

Health Tips: आजकल अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से लोग अपनी फिटनेस पर बहुत ध्यान देने लगे हैं. फिटनेस आपकी हेल्थ, हैप्पीनेस और ब्यूटी हर चीज के लिए जरुरी है. लोग एक्सरसाइज और योग करके खुद को फिट रखते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि सिर्फ एक्सरसाइज करने से ही आप फिट नहीं रह सकते इसके लिए आपको हेल्दी डाइट की भी जरूरत होती है. वर्कआउट करते वक्त आपको अपनी डाइट पर भी खासा ध्यान देने की जरूरत होती है. एक बेहतर डाइट के साथ ही आप बेहतर तरीके से एक्सरसाइज कर अपनी फिटनेस और हेल्थ को बनाए रख सकते हैं. अगर आपने अपनी डाइट में कहीं कोई कमी की तो इसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है.

सही एक्सरसाइज और सही डाइट एक साथ ली जाए तो ये आपके लिए वरदान की तरह काम करेगा. फिटनेस के लिए दोनों बहुत जरूरी हैं. अगर आप भरपूर डाइट लेते हैं तो इससे आप अपने वर्कआउट को और भी बढ़ा सकते हैं आपके शरीर में वीकनेस या किसी विटामिन की कमी नहीं होगी. आज हम आपको बताएंगे कि आप वर्कआउट करने से पहले और बाद में ऐसा क्या खाएं जो आपकी हेल्थ के लिए भी अच्छा हो और आपको एक्सरसाइज का भरपूर फायदा भी मिल सके.

सेहत से भरपूर नाश्ता जो लोग फिटनेस पर ध्यान देते हैं या एक्सरसाइज करते हैं वो अक्सर सुबह जल्दी उठते हैं. इसके अपने दिन की शुरुआत आपको हेल्दी ब्रेकफास्ट से करनी चाहिए. आपकी डाइट में ब्रेकफास्ट सबसे अहम है. आपको एक्सरसाइज से कम से कम एक घंटे पहले अपना नाश्ता कर लेना चाहिए. कहते हैं अगर एक्सरसाइज से पहले शरीर को आवश्यक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट मिल जाए तो एक्सरसाइज करने की क्षमता बढ़ जाती है. इसलिए आपको वर्कआउट से पहले लाइट और हेल्दी ब्रेकफास्ट लेना चाहिए. ऐसा करने से बॉडी काफी एक्टिव और एनर्जेटिक रहती है.

एक्सरसाइज से पहले क्या खाएं किसी भी वर्कआउट से पहले हल्का खाने की सलाह दी जाती है. आप सुबह स्प्राउट्स, ओट्स, कॉर्नफ्लेक्स, लो फेट मिल्क, एक केला, एक एप्पल, दही या एक अंडा खा सकते हैं.

डाइट की मात्रा का रखें ख्याल आप वर्कआउट से पहले कितना खाते हैं इस बात का ख्याल जरूर रखें. अक्सर लोग एक्सरसाइस से पहले ज्यादा या कभी कभी काफी कम मात्रा में खाना खाते हैं जिसका असर आपकी एक्सरसाइज पर पड़ता है और ये खाना आपकी बॉडी पर भी गलत असर डालता है. जैसे अगर आप कोई भी बड़ा मील ले रहे हैं तो उसे खाने के कम से कम 3 से 4 घंटे बाद आपको वर्कआउट करना चाहिए. अगर आप नाश्ता या कोई हल्का खाना खा रहे हैं तो 1 से 3 घंटे के बाद आपको एक्सरसाइज करनी चाहिए. क्योंकि ज्यादा खा कर एक्सरसाइज करने से आपको आलस रहेगा, बॉडी सपोर्ट नहीं करेगी, दर्द हो सकता है. अगर कम खाकर एक्सरसाइज करोगे तो बॉडी में एक्टिवनेस और एनर्जी नहीं रहेगी. आप लंबे वक्त तक वर्कआउट नहीं कर पाएंगे.

एक्सरसाइज के बाद क्या खाएं ? वर्कआउट के 2 घंटे के अंदर ही आपको कुछ खा लेना चाहिए. आपकी डाइट कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से भरपूर होनी चाहिए. एक्सरसाइज करने के बाद आपकी बॉडी को बहुत एनर्जी की जरुरत होती है. ऐसे में अपनी बॉडी को रिकवर करने के लिए हेल्दी डाइट भी जरुरी है. ताकि आपकी मांसपेशियों को ठीक करने और उनके ग्लाइकोजन स्टोर को बदलने में मदद मिल सके. आप एक्सरसाइज के बाद फ्रूट्स, दही, पीनट बटर सैंडविच, लो फेट चॉकलेट मिल्क, अंडे, प्रोटीन शेक, रोटी सब्जी, भरवां रोटी और दही खा सकते हैं.

Chanakya Niti: चाणक्य की मानें तो इन दो चीजों से दूर रहने वाला व्यक्ति हमेशा रहता है सुखी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Healthcare Workers Report : हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
How To Clear Stomach In Morning: सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
AI in Healthcare: क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल
क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget