एक्सप्लोरर

सिर में अक्सर रहता है दर्द ? सिर्फ थकान ही नहीं ये 7 कारण भी हो सकते हैं जिम्मेदार

सिरदर्द एक आम लेकिन कभी-कभी बहुत परेशान कर देने वाली समस्या है. ये हल्का भी हो सकता है और इतना तेज भी कि सारा काम ही रोक दे. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सिर में दर्द आखिर क्यों होता है.

Headache Causes: सुबह उठते ही सिर भारी लगता है. दिनभर कुछ भी काम करने का मन नहीं करता uw, क्योंकि सिर जैसे फटने को हो, या ऑफिस की थकान के बाद जैसे ही घर पहुंचते हैं, सिर में तेज़ चुभन शुरू हो जाती है. अगर आप हर दिन इस तरह की समस्याओं से गुजरते हैं, तो आपको इसका कारण जानने की जरूरत है. सिरदर्द आज की तेज रफ्तार जिंदगी में एक बहुत आम लेकिन कभी-कभी परेशान करने वाली समस्या बन चुकी है.

ज्यादातर लोग इसे एक आम मानकर टालते रहते हैं. कभी चाय पीकर, कभी पेनकिलर लेकर, तो कभी बस सोकर ठीक करने की कोशिश करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं, सिर में दर्द सिर्फ थकान या नींद की कमी की वजह से नहीं बल्कि कई कारणों से हो सकता है. आइए जानते हैं सिरदर्द के 7 सबसे कॉमन कारण...

1. तनाव और चिंता

आजकल की दौड़भाग भरी जिंदगी में मेंटल स्ट्रेस सिरदर्द (Headache) की सबसे बड़ी वजह बन चुका है. ऑफिस की टेंशन, घरेलू जिम्मेदारियां या पर्सनल रिलेशन की उलझन, सब मिलकर आपके सिर पर भार डाल सकते हैं. इसे टेंशन हेडेक कहा जाता है.

2. नींद की कमी या ज्यादा नींद 

नींद कम लेना या बहुत ज़्यादा सोना दोनों ही सिरदर्द को न्योता दे सकते हैं. जब शरीर को आराम नहीं मिलता, तो उसका असर सबसे पहले सिर पर दिखाई देता है और हेडेक शुरू हो जाता है. इससे बचने के लिए भरपूर नींद लें.

3. डिहाइड्रेशन 

डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी से भी सिरदर्द हो सकता है. अगर आप पूरे दिन पर्याप्त पानी नहीं पीते, तो शरीर में पानी की कमी से सिरदर्द हो सकता है. खासतौर पर गर्मियों में डिहाइड्रेशन (Dehydration) सिरदर्द का आम कारण है.

4. माइग्रेन

ये एक खास तरह का सिरदर्द होता है जो एक तरफ होता है और इसके साथ मतली, रोशनी से चिढ़ और आवाजें बर्दाश्त न होने जैसी दिक्कतें होती हैं. माइग्रेन (Migraine) का कारण हार्मोनल बदलाव, स्ट्रेस, तेज रोशनी या फास्ट फूड भी हो सकते हैं.

5. स्क्रीन टाइम ज्यादा होना

मोबाइल, लैपटॉप या टीवी पर घंटों लगे रहना आंखों और दिमाग को थका देता है, जिससे आई-स्ट्रेन हेडेक यानी आंखों के तनाव से सिरदर्द होने लगता है.

6. ज्यादा कैफीन या अचानक बंद करना

अगर आप हर दिन चाय या कॉफी ज्यादा पीते हैं और फिर अचानक छोड़ देते हैं, तो कैफीन विदड्रॉल से सिर में दर्द हो सकता है. इसके साथ ही बहुत ज्यादा कैफीन भी सिरदर्द को बढ़ा सकती है.

7. साइनस की समस्या

अगर सिरदर्द के साथ-साथ नाक बंद है, आंखों के पास भारीपन है या गालों में दबाव महसूस हो रहा है, तो ये साइनस हेडेक (Sinus Headache) हो सकता है. ये खासकर मौसम बदलने पर या एलर्जी की वजह से होता है.

कब डॉक्टर से मिलना जरूरी 

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर सिरदर्द लगातार बना रहे, बहुत तेज हो या दवाओं से ठीक न हो रहा हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. खासकर अगर दर्द के साथ उल्टी, धुंधला दिखना या बोलने में परेशानी हो रही हो, तो बिल्कुल भी देर नहीं करना चाहिए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों की शिकायतों के बाद जारी किए 9 नोटिस
Swiggy पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों की शिकायतों के बाद जारी किए 9 नोटिस
Alcohol Based Drug: 12% से अधिक अल्कोहलिक दवाओं पर सरकार सख्त, डॉक्टर की पर्ची और लाइसेंस के बिना नहीं होगी बिक्री  
12% से अधिक अल्कोहलिक दवाओं पर सरकार सख्त, डॉक्टर की पर्ची और लाइसेंस के बिना नहीं होगी बिक्री  
NPPA New Drug Prices: ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हार्ट समेत 39 नई दवाओं की कीमतें तय, सरकार ने जारी किया आदेश
ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हार्ट समेत 39 नई दवाओं की कीमतें तय, सरकार ने जारी किया आदेश
Mental Health Special Theaters : मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget