एक्सप्लोरर

Health Tips: खाने के बाद नहाना सेहत के लिए है हानिकारक, जानिए क्या हैं नुकसान ?

आपको खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से बचना चाहिए. ऐसा करने वाले लोगों को पाचन से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है. लंबे समय तक खाने के बाद नहाने की आदत आपके स्वास्थ्य पर विपरीत असर डाल सकती है.

Health Tips: 21वीं सदी में बहुत कुछ बदल गया है. लोगों का खान-पान, दिनचर्या, काम करने का तरीका और लाइफस्टाइल में बहुत बदलाव आए हैं. आजकल लोग किसी भी नियम में बंधकर काम नहीं करना चाहते. जब मन में आता है सोते हैं, जब मन करता है उठते हैं. नहाने के वक्त खाना खाते हैं या फिर खाने के वक्त नहाने लगते हैं. लेकिन लोगों के इस बदलते लाइफस्टाइल की वजह से उन्हें कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है. असमय काम करने से कई बीमारियां भी बढ़ रही हैं. आप देखिए पहले के लोग समय के कितने पावंद हुआ करते थे. अपना हर काम एक निर्धारित समय पर किया करते थे. यही उनकी लंबी उम्र और स्वस्थ रहने का रहस्य था. अगर आप भी स्वस्थ रहना चाहते हैं तो कुछ कामों के लिए एक समय आपको निर्धारित करना होगा. जैसे सुबह जगने का समय, नहाने का समय, खाना खाने के समय और सोने का समय.

क्या आपको पता है कि अगर आप खाना खाने के तुंरत बाद नहाते हैं तो आप अपने शरीर को नुकसान पहुंचा रहे होते हैं. लगातार ऐसा करने से आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं. आइये जानते हैं क्यों खाना खाने के तुंरत बाद नहाना नहीं चाहिए. ऐसा करने से क्या नुकसान हो सकते हैं.

वैज्ञानिक कारण- आपको पता होगा कि नहाते वक्त शरीर का तापमान कम हो जाता है. और रक्त संचार तेजी से होने लगता है. नहाते वक्त शरीर के दूसरे हिस्सों में तेजी से ब्लड फ्लो बढ़ता है. जबकि पेट में कम होने लगता है. खाना खाने के बाद हमारे अग्नाशय से पेप्सिन एंजाइम निकलता है जो खाने को पचाने का काम करता है, लेकिन अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद नहा लेते हैं तो खाना पचाने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है. इसलिए खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से बचना चाहिए. कोशिश करें कि पहले नहा लें उसके बाद ही खाना खाएं. इससे आपको अच्छी भूख लगेगी और खाना भी जल्दी पच जाएगा.

आयुर्वेदिक कारण- आयुर्वेद में कहा जाता है कि खाना खाने के बाद शरीर में अग्नि तत्व सक्रिय हो जाता है. अग्नि तत्व से खाना जल्दी पचता है. लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से ये अग्नि ठंडी पड़ जाती है. जिससे खाना देरी से पचता है. इसके अलावा खाना खाने के बाद नहाने से हाथ, पैर और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ जाता है और पेट में कम हो जाता है. नतीजा अपच और पाचन संबंधी तमाम बीमारियों की सौगात के रुप में सामने आने लगता है. घर के बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि जीवन में हर चीज का एक समय है. आपको समय पर सभी काम करने चाहिए. ऐसा करने से आप जीवन भर कई परेशानियों से बच सकते हैं और स्वस्थ रह सकते हैं.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल के स्टेंट में ऐसे ठगते हैं अस्पताल, जानें क्या है सही कीमत?
दिल के स्टेंट में ऐसे ठगते हैं अस्पताल, जानें क्या है सही कीमत?
Right Age for Ear and Nose Piercing: नाक-कान छिदवाने की सही उम्र क्या है, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?
नाक-कान छिदवाने की सही उम्र क्या है, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?
क्या नॉर्मल तेल से अच्छे होते हैं नारियल और एवोकाडो ऑयल, जानें सेहत के लिए क्या अच्छा?
क्या नॉर्मल तेल से अच्छे होते हैं नारियल और एवोकाडो ऑयल, जानें सेहत के लिए क्या अच्छा?
Abhijeet Dipke Health: बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?
बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget